Breaking News
उत्तराखंड में एसआईआर का पहला चरण पूरा।
एसआईआर : पहला चरण पूरा, 71.33 लाख मतदाताओं की ड्राफ्ट वोटर लिस्ट जारी
बद्रीनाथ चढ़ावा चोरी के आरोप में प्रमोद नौटियाल गिरफ्तार।
बद्रीनाथ मंदिर चंदा चोरी में प्रमोद नौटियाल गिरफ्तार
प्राइड हॉस्पिटल में पथरी के ऑपरेशन के बाद मरीज की मौत।
प्राइड हॉस्पिटल में पथरी का ऑपरेशन, मर गया मरीज
किसान के 9 लाख से साइबर क्रिमिनल ने कर डाली शॉपिंग।
तीन कॉल… सिम बंद… और एक घंटे में 9.29 लाख की ऑनलाइन शॉपिंग, हल्द्वानी में साइबर ठगी का चौंकाने वाला मामला
बनभूलपुरा में लोन के नाम पर ठगी।
गुजरात के जालसाजों ने बनभूलपुरा के लोगों को लगाया चूना
गौला नदी में छलांग लगाने वाला प्रियांशु बिष्ट व नदी में तलाश करती एसडीआरएफ टीम।
मां ने मोबाइल नहीं दिया, 12वीं का छात्र पुल से गौला नदी में कूदा
रामनगर के रिजॉर्ट में सैक्स रैकेट और नकली नोटों का भंडाफोड़।
रात चल रही थी रंगीन पार्टी… अचानक पुलिस की एंट्री, रामनगर के रिजॉर्ट में मचा हड़कंप
पति की मौत के सदमे में पत्नी ने जहर खाकर जान दी।
पति की मौत, सदमे में 80 साल की पत्नी ने खाया जहर
एमटीएस भर्ती परीक्षा में पकड़ा गया डमी अभ्यर्थी।
एमटीएस भर्ती परीक्षा में फर्जी अभ्यर्थी पकड़ाया, दूसरे की जगह दे रहा था परीक्षा

पुलिस की लापरवाही से गई वैज्ञानिक की जान, टीआई लाइन हाजिर

कृषि वैज्ञानिक की मौत पर टीआई लाइन हाजिर।

– ट्रैफिक प्लान के अनुरूप यातायात व्यवस्था बनाने में विफल टीआई को भुगतना पड़ा खामियाजा

TI line present on the death of agricultural scientist, DDC : साफ हो गया है कि रविवार को हल्द्वानी में कैंटर की चपेट में आए सेवानिवृत्त वैज्ञानिक की मौत की वजह सिर्फ कैंटर नहीं है, बल्कि इस मौत में पुलिस भी बराबर की दोषी है। पुलिस की लापरवाही के चलते ही कैंटर प्रतिबंधित क्षेत्र में दाखिल हुआ और कृषि वैज्ञानिक रमेश चंद्र पांडे की मौत हो गई। प्राथमिक जांच में दोषी पाए जाने पर एसएसपी डॉ.मंजूनाथ टीसी ने ट्रैफिक इंस्पेक्टर महेश चंद्रा को लाइन हाजिर कर दिया है।

एसएसपी के मुताबिक, शहर में जिस भी स्थान पर नहर कवरिंग या अन्य सरकारी काम चल रहे हैं, ऐसे सड़कों पर वाहनों के प्रवेश पर पाबंदी है। व्यवस्था बनी रहे, इसकी जिम्मेदारी टीआई महेश चंद्रा की थी, लेकिन वह ट्रैफिक प्लान के अनुरूप न तो ट्रैफिक व्यवस्था बना पाए और न ही भारी वाहनों को प्रतिबंधित मार्ग पर जाने से रोक पाए। इसी तरह की व्यवस्था पनचक्की-दोनहरिया रोड पर भी लागू थी, लेकिन यहां भी लापरवाही सामने आई। इसी लापरवाही के चलते टीआई को तत्काल प्रभाव से लाइन हाजिर कर दिया गया है। इसके साथ ही पूरे मामले की जांच एसपी सिटी मनोज कुमार कत्याल को सौंपी गई है। जांच रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

एसपी सिटी पहुंचे तो खुद हटवाए फड़ और ठेले
कृषि वैज्ञानिक की मौत के बाद भी घटना स्थल पर लावरवाही का आलम जस का तस था। सोमवार को जब एसपी सिटी मनोज कुमार कत्याल घटना स्थल का निरीक्षण करने पहुंचे तो खामियां उजागर हुईं। खोदाई की वजह से सड़क पहले से ही संकरी थी और उस पर फड़-ठेले वालों ने फुटपाथ और सड़क पर कब्जा जमा रखा था। मौके पर पहुंचे एसपी सिटी ने खुद इन्हें हटवाया। इसके साथ ही सड़क पर पार्क किए गए वाहनों के चालान कटवाए। उन्होंने यातायात पुलिस को निर्देशित किया कि किसी भी निर्माणाधीन मार्ग पर भारी वाहन न जाने पाएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top