Breaking News
बद्रीनाथ चढ़ावा चोरी के आरोप में प्रमोद नौटियाल गिरफ्तार।
बद्रीनाथ मंदिर चंदा चोरी में प्रमोद नौटियाल गिरफ्तार
प्राइड हॉस्पिटल में पथरी के ऑपरेशन के बाद मरीज की मौत।
प्राइड हॉस्पिटल में पथरी का ऑपरेशन, मर गया मरीज
किसान के 9 लाख से साइबर क्रिमिनल ने कर डाली शॉपिंग।
तीन कॉल… सिम बंद… और एक घंटे में 9.29 लाख की ऑनलाइन शॉपिंग, हल्द्वानी में साइबर ठगी का चौंकाने वाला मामला
बनभूलपुरा में लोन के नाम पर ठगी।
गुजरात के जालसाजों ने बनभूलपुरा के लोगों को लगाया चूना
गौला नदी में छलांग लगाने वाला प्रियांशु बिष्ट व नदी में तलाश करती एसडीआरएफ टीम।
मां ने मोबाइल नहीं दिया, 12वीं का छात्र पुल से गौला नदी में कूदा
रामनगर के रिजॉर्ट में सैक्स रैकेट और नकली नोटों का भंडाफोड़।
रात चल रही थी रंगीन पार्टी… अचानक पुलिस की एंट्री, रामनगर के रिजॉर्ट में मचा हड़कंप
पति की मौत के सदमे में पत्नी ने जहर खाकर जान दी।
पति की मौत, सदमे में 80 साल की पत्नी ने खाया जहर
एमटीएस भर्ती परीक्षा में पकड़ा गया डमी अभ्यर्थी।
एमटीएस भर्ती परीक्षा में फर्जी अभ्यर्थी पकड़ाया, दूसरे की जगह दे रहा था परीक्षा
काठगोदाम इंटर कॉलेज में चॉपर की इमरजेंसी लैंडिंग।
खराब मौसम में फंसा चॉपर, काठगोदाम में करानी पड़ी इमरजेंसी लैंडिंग

खस्ताहाल सड़क ने ली जान, कृषि वैज्ञानिक को कैंटर ने कुचला

कैंटर के नीचे पड़ी सेवानिवृत्त कृषि वैज्ञानिक सुरेश चंद्र पांडे की स्कूटी व मृतक का फाइल फोटो।

– रानीबाग में एक रिश्तेदार की अंत्येष्टि से लौट रहे थे सेवानिवृत्त कृषि वैज्ञानिक, हेलमेट भी नहीं बचा सका जान

Canter Mows Down Agricultural Scientist; DDC : नैनीताल जिले के हल्द्वानी में एक रिश्तेदार की अंत्येष्टि से घर लौट रहे पंतनगर विश्व विद्यालय से सेवानिवृत्त कृषि वैज्ञानिक हादसे का शिकार हो गए। खस्ताहाल पर स्कूटी सवार बुजुर्ग वैज्ञानिक कैंटर की चपेट में आ गए। कैंटर का पहिया उनके सिर पर चढ़ गया और उनकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा और कैंटर चालक को हिरासत में लेने के साथ कैंटर को सीज कर दिया है।

शांतिनगर भोटियापड़ाव निवासी सुरेश चंद्र पांडे (69 वर्ष) पुत्र माधवानंद पांडे 9 साल पहले पंतनगर विश्व विद्यालय से बतौर कृषि वैज्ञानिक के पद से सेवानिवृत्त हुए थे। वह यहां परिवार के साथ रहते थे। बताया जाता है कि रविवार की सुबह वह एक रिश्तेदार की अंत्येष्टि में शामिल होने के लिए स्कूटी से रानीबाग गए थे। दोपहर करीब साढ़े 12 बजे वह घर की ओर लौट रहे थे। अभी वह दोनहरिया-पनचक्की रोड स्थित अंबिका विहार के पास पहुंचे थे कि तभी कैंटर की चपेट में गए।

सुरक्षा के लिए सुरेश चंद्र ने हेलमेट भी पहना था, लेकिन हादसे के दौरान हेलमेट निकल गया और कैंटर की पिछला पहिया उनके सिर पर चढ़ गया। सुरेश की मौके पर ही मौत हो गई। स्थानीय पार्षद मुकुल बल्यूटिया ने घटना के लिए यूएसडीडीए को जिम्मेदार ठहराया है। उनका कहना है कि पिछले दो माह से सड़क पर जगह-जगह सीवर लाइन के लिए गड्ढे खोद दिए गए हैं। इन्हीं गड्ढों के कारण एक बुजुर्ग की जान चली गई।

सूचना मिलते ही विधायक सुमित हृदयेश और पुलिस भी मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मृतक सुरेश चंद्र पांडे की दो बेटियां हैं, जिनका विवाह हो चुका है। शांति नगर में वह अपनी पत्नी लता पांडे के साथ रहते थे। कोतवाल विजय मेहता ने बताया कि चालक को हिरासत में लेकर ट्रक सीज कर दिया है।

सड़क पर चलना हुआ है मुश्किल
पनचक्की से लेकर मुखानी चौराहा तक डाली जा रही सीवर लाइन की वजह से सड़क पर चलना मुश्किल हो गया है। पनचक्की-दोनहरिया तक दो से तीन जगह सड़क को खोद कर यातायात को बाधित कर दिया गया है। इस वजह से इस रोड पर वाहनों को चलाना दूभर हो गया है और हर समय जाम लगा रहता है। शायद यही कारण रहा कि रविवार को एक व्यक्ति की इस सड़क पर दुर्घटना में मौत हो गई।

विधायक सुमित करेंगे विरोध प्रदर्शन
पनचक्की चौराहे से मुखानी चौराहे को जोड़ने वाली सड़क पर हुई सड़क दुर्घटना को लेकर विधायक सुमित हृदयेश ने दुख जताया है। सोमवार को क्षेत्र की जनता की सुरक्षा की मांग को उठाने के लिए सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक यूएसडीडीए कार्यालय के बाहर विधायक सुमित के नेतृत्व में विरोध प्रदर्शन किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top