Breaking News
बद्रीनाथ चढ़ावा चोरी के आरोप में प्रमोद नौटियाल गिरफ्तार।
बद्रीनाथ मंदिर चंदा चोरी में प्रमोद नौटियाल गिरफ्तार
प्राइड हॉस्पिटल में पथरी के ऑपरेशन के बाद मरीज की मौत।
प्राइड हॉस्पिटल में पथरी का ऑपरेशन, मर गया मरीज
किसान के 9 लाख से साइबर क्रिमिनल ने कर डाली शॉपिंग।
तीन कॉल… सिम बंद… और एक घंटे में 9.29 लाख की ऑनलाइन शॉपिंग, हल्द्वानी में साइबर ठगी का चौंकाने वाला मामला
बनभूलपुरा में लोन के नाम पर ठगी।
गुजरात के जालसाजों ने बनभूलपुरा के लोगों को लगाया चूना
गौला नदी में छलांग लगाने वाला प्रियांशु बिष्ट व नदी में तलाश करती एसडीआरएफ टीम।
मां ने मोबाइल नहीं दिया, 12वीं का छात्र पुल से गौला नदी में कूदा
रामनगर के रिजॉर्ट में सैक्स रैकेट और नकली नोटों का भंडाफोड़।
रात चल रही थी रंगीन पार्टी… अचानक पुलिस की एंट्री, रामनगर के रिजॉर्ट में मचा हड़कंप
पति की मौत के सदमे में पत्नी ने जहर खाकर जान दी।
पति की मौत, सदमे में 80 साल की पत्नी ने खाया जहर
एमटीएस भर्ती परीक्षा में पकड़ा गया डमी अभ्यर्थी।
एमटीएस भर्ती परीक्षा में फर्जी अभ्यर्थी पकड़ाया, दूसरे की जगह दे रहा था परीक्षा
काठगोदाम इंटर कॉलेज में चॉपर की इमरजेंसी लैंडिंग।
खराब मौसम में फंसा चॉपर, काठगोदाम में करानी पड़ी इमरजेंसी लैंडिंग

कार समेत खाई में गिरा परिवार, पांच माह के बच्चे की मौत

घायलों को अस्पताल लेकर पहुंची एंबुलेंस।

– सल्ट से कोटद्वार जा रही थी कार, भतीजा, भाभी और उसकी मां को लेकर लौट रहा था

Car fell into ditch, DDC : सल्ट से कोटद्वार जा रही एक कार खाई में गिर गई। हादसे में पांच माह के बच्चे की मौत हो गई और तीन लोग बुरी तरह घायल हो गए। घायलों को पहले संयुक्त चिकित्सालय रामनगर ले जाया गया, जहां हालत नाजुक होने पर उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।

जानकारी के मुताबिक दुर्गापुर बमनपुर कोटद्वार पौड़ी गढ़वाल निवासी अमित नेगी अपने बड़े भाई दीपक नेगी की ससुराल गौलीखाल गया था। जहां से वह अपनी भाभी किरण, भतीजा अंश और भाभी की मां सरोज को साथ लेकर कोटद्वार लौट रहा था। सल्ट के झिमार गांव के पास उनकी ऑल्टो कार संख्या यूके 15 बी 8057 असंतुलित होकर खाई में गिर गई। इस हादसे में 5 माह के अंश नेगी पुत्र दीपक नेगी की मौत हो गई। जबकि किरण पत्नी दीपक नेगी, अमित नेगी पुत्र उमेद सिंह, सरोज पत्नी स्व. बालम सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए।

अस्पताल की व्यवस्था पर भड़के लैंसडाउन विधायक
जानकारी मिलते ही लैंसडाउन विधायक दिलीप रावत भी रात रामनगर के संयुक्त चिकित्सालय पहुंचे। समुचित इलाज न मिलने पर लैंसडाउन विधायक महंत दिलीप सिंह रावत ने व्यवस्थाओं पर सवाल उठाते हुए नराजगी जाहिर की। उन्होंने रात में ही स्वास्थ्य मंत्री को फोन कर अस्पताल को पीपीपी मोड से हटाए जाने की मांग की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top