Breaking News
बद्रीनाथ चढ़ावा चोरी के आरोप में प्रमोद नौटियाल गिरफ्तार।
बद्रीनाथ मंदिर चंदा चोरी में प्रमोद नौटियाल गिरफ्तार
प्राइड हॉस्पिटल में पथरी के ऑपरेशन के बाद मरीज की मौत।
प्राइड हॉस्पिटल में पथरी का ऑपरेशन, मर गया मरीज
किसान के 9 लाख से साइबर क्रिमिनल ने कर डाली शॉपिंग।
तीन कॉल… सिम बंद… और एक घंटे में 9.29 लाख की ऑनलाइन शॉपिंग, हल्द्वानी में साइबर ठगी का चौंकाने वाला मामला
बनभूलपुरा में लोन के नाम पर ठगी।
गुजरात के जालसाजों ने बनभूलपुरा के लोगों को लगाया चूना
गौला नदी में छलांग लगाने वाला प्रियांशु बिष्ट व नदी में तलाश करती एसडीआरएफ टीम।
मां ने मोबाइल नहीं दिया, 12वीं का छात्र पुल से गौला नदी में कूदा
रामनगर के रिजॉर्ट में सैक्स रैकेट और नकली नोटों का भंडाफोड़।
रात चल रही थी रंगीन पार्टी… अचानक पुलिस की एंट्री, रामनगर के रिजॉर्ट में मचा हड़कंप
पति की मौत के सदमे में पत्नी ने जहर खाकर जान दी।
पति की मौत, सदमे में 80 साल की पत्नी ने खाया जहर
एमटीएस भर्ती परीक्षा में पकड़ा गया डमी अभ्यर्थी।
एमटीएस भर्ती परीक्षा में फर्जी अभ्यर्थी पकड़ाया, दूसरे की जगह दे रहा था परीक्षा
काठगोदाम इंटर कॉलेज में चॉपर की इमरजेंसी लैंडिंग।
खराब मौसम में फंसा चॉपर, काठगोदाम में करानी पड़ी इमरजेंसी लैंडिंग

मौत के बाद मिली बीबी, बोली-मैंने रचा लिया दूसरा ब्याह

– बुधवार को एसटीएच में कराया था भर्ती, मौत के बाद आया पत्नी का फोन तब हुई शिनाख्त

Wife found after death, DDC : एक युवक को कुछ लोग हल्द्वानी स्थित डॉ.सुशीला तिवारी राजकीय चिकित्सालय में भर्ती करा गए और उसकी मौत हो गई। मृतक की शिनाख्त नहीं हो पाई थी। मौत के बाद उसके मोबाइल पर एक महिला का फोन आया, जिसने बताया कि वह मृतक की पत्नी थी, लेकिन अब उसने दूसरी शादी कर ली है। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया है।

मेडिकल चौकी प्रभारी बीएस मेहता के मुताबिक, बीते बुधवार को कुछ लोग एक युवक को लेकर बेस अस्पताल पहुंचे थे। उसकी हालत नाजुक थी, जिस पर चिकित्सकों ने उसे भर्ती कर इलाज शुरू कर दिया। हालांकि बुधवार देर शाम की युवक की मौत हो गई।

मौत के बाद अस्पताल में उसे भर्ती कराने वालों की खोज शुरू हुई तो पता लगा कि उसके साथ कोई नहीं है। मरने वाले के पास एक मोबाइल फोन था। मौत के कुछ देर बाद उसका मोबाइल फोन बजा। फोन उठाया गया तो महिला की आवाज सुनाई दी। महिला ने बताया कि मरने वाला उसका पति था

लेकिन अब वह दूसरी शादी कर चुकी है। उक्त महिला के बताने पर ही मृतक की शिनाख्त पीलीभीत उत्तर प्रदेश निवासी प्रेम शंकर (34 वर्ष) के रूप में हुई। जिसके बाद परिजनों ने प्रेम के परिजनों से संपर्क साधा। गुरुवार को पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top