Breaking News
बद्रीनाथ चढ़ावा चोरी के आरोप में प्रमोद नौटियाल गिरफ्तार।
बद्रीनाथ मंदिर चंदा चोरी में प्रमोद नौटियाल गिरफ्तार
प्राइड हॉस्पिटल में पथरी के ऑपरेशन के बाद मरीज की मौत।
प्राइड हॉस्पिटल में पथरी का ऑपरेशन, मर गया मरीज
किसान के 9 लाख से साइबर क्रिमिनल ने कर डाली शॉपिंग।
तीन कॉल… सिम बंद… और एक घंटे में 9.29 लाख की ऑनलाइन शॉपिंग, हल्द्वानी में साइबर ठगी का चौंकाने वाला मामला
बनभूलपुरा में लोन के नाम पर ठगी।
गुजरात के जालसाजों ने बनभूलपुरा के लोगों को लगाया चूना
गौला नदी में छलांग लगाने वाला प्रियांशु बिष्ट व नदी में तलाश करती एसडीआरएफ टीम।
मां ने मोबाइल नहीं दिया, 12वीं का छात्र पुल से गौला नदी में कूदा
रामनगर के रिजॉर्ट में सैक्स रैकेट और नकली नोटों का भंडाफोड़।
रात चल रही थी रंगीन पार्टी… अचानक पुलिस की एंट्री, रामनगर के रिजॉर्ट में मचा हड़कंप
पति की मौत के सदमे में पत्नी ने जहर खाकर जान दी।
पति की मौत, सदमे में 80 साल की पत्नी ने खाया जहर
एमटीएस भर्ती परीक्षा में पकड़ा गया डमी अभ्यर्थी।
एमटीएस भर्ती परीक्षा में फर्जी अभ्यर्थी पकड़ाया, दूसरे की जगह दे रहा था परीक्षा
काठगोदाम इंटर कॉलेज में चॉपर की इमरजेंसी लैंडिंग।
खराब मौसम में फंसा चॉपर, काठगोदाम में करानी पड़ी इमरजेंसी लैंडिंग

राष्ट्रीय ध्वज का अपमान, छात्र संघ के पूर्व उप सचिव समेत 70 पर FIR

. एएसआई की तहरीर पर करन अरोरा समेत 4 नामजद, 15 अगस्त की घटना

Insult of the national flag, DDC : साइबर क्राइम में फंस चुके छात्र संघ के पूर्व उप सचिव करन अरोरा की मुश्किलें और बढ़ गईं हैं। इस पर उन पर भारत के राष्ट्रीय ध्वज तिरंगे के अपमान का आरोप लगा है। उन पर राष्ट्रीय राजमार्ग जाम करने के साथ सरकारी कार्य में बाधा उत्पन्न करने का भी आरोप है। छात्र संघ चुनाव के दौरान हमेशा विवादों में रहने वाले करन अरोरा समेत पुलिस ने उसके चार साथियों के खिलाफ नामजद और करीब 70 अज्ञात साथियों पर मुकदमा दर्ज किया है।

ये घटना 15 अगस्त की है। कोतवाली पुलिस को सौंपी तहरीर में यातायात सेल के एएसआई प्रदीप सिंह राणा ने लिखा, बीती 15 अगस्त को उनकी ड्यूटी सिटी चौराहे पर थे और उनके साथ सीटी सुखदेव, होमगार्ड निर्मला, एएसआई सुरेश पाठक और प्रकाश नगरकोटी ड्यूटी पर थे। उनका कहना है कि यातायात ड्यूटी के दौरान दोपहर करीब 3 बजे नैनीताल रोड से झंडा रैली को निकाली जा रही थी।

तभी रामपुर रोड की ओर से जुलूस की शक्ल में लगभग 60-70 लोग अपनी-अपनी गाड़ियों में बोनट, छत व खिड़कियों में बैठकर शोरगुल अभद्रता और गाली-गलौज करते हुए आ रहे थे। उनकी इस हरकत के कारण राष्ट्रीय राजमार्ग अवरूद्ध हो गया। जब एएसआई प्रदीप सिंह राणा ने अपने साथियों की मदद से उक्त लोगों को रोकने का प्रयास किया तो वह लोग पत्थरबाजी करने लगे। इससे राजकार्य में बांधा पहुंची और उक्त लोगों ने राष्ट्रीय ध्वज को भी रोड पर गिराकर अपमानित किया।

एएसआई के मुताबिक, जुलूस के बारे में पूछने पर पता चला कि जुलूस का संचालनकर्ता करन अरोरा, अमन गुप्ता, शुभम गोस्वामी, हर्षित जोशी सहित 60-70 अज्ञात लोग थे। कोतवाल राजेश कुमार यादव ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ राष्ट्र गौरव अपमान निवारण अधिनियम 1971 की धारा 2, बीएनएस की धारा 125, 126(2), 221, 351(2), 351(3) व 352 के तहत मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है। आरोपियों की धर-पकड़ के प्रयास किए जा रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top