Breaking News
उत्तराखंड में एसआईआर का पहला चरण पूरा।
एसआईआर : पहला चरण पूरा, 71.33 लाख मतदाताओं की ड्राफ्ट वोटर लिस्ट जारी
बद्रीनाथ चढ़ावा चोरी के आरोप में प्रमोद नौटियाल गिरफ्तार।
बद्रीनाथ मंदिर चंदा चोरी में प्रमोद नौटियाल गिरफ्तार
प्राइड हॉस्पिटल में पथरी के ऑपरेशन के बाद मरीज की मौत।
प्राइड हॉस्पिटल में पथरी का ऑपरेशन, मर गया मरीज
किसान के 9 लाख से साइबर क्रिमिनल ने कर डाली शॉपिंग।
तीन कॉल… सिम बंद… और एक घंटे में 9.29 लाख की ऑनलाइन शॉपिंग, हल्द्वानी में साइबर ठगी का चौंकाने वाला मामला
बनभूलपुरा में लोन के नाम पर ठगी।
गुजरात के जालसाजों ने बनभूलपुरा के लोगों को लगाया चूना
गौला नदी में छलांग लगाने वाला प्रियांशु बिष्ट व नदी में तलाश करती एसडीआरएफ टीम।
मां ने मोबाइल नहीं दिया, 12वीं का छात्र पुल से गौला नदी में कूदा
रामनगर के रिजॉर्ट में सैक्स रैकेट और नकली नोटों का भंडाफोड़।
रात चल रही थी रंगीन पार्टी… अचानक पुलिस की एंट्री, रामनगर के रिजॉर्ट में मचा हड़कंप
पति की मौत के सदमे में पत्नी ने जहर खाकर जान दी।
पति की मौत, सदमे में 80 साल की पत्नी ने खाया जहर
एमटीएस भर्ती परीक्षा में पकड़ा गया डमी अभ्यर्थी।
एमटीएस भर्ती परीक्षा में फर्जी अभ्यर्थी पकड़ाया, दूसरे की जगह दे रहा था परीक्षा

“सूरज” के उजाले से अब रात में जगमगाएगा जंगल

– दूरस्थ वन चौकियों और फायर क्रू स्टेशन को सौर ऊर्जा प्रणाली से जगमगाने की कवायद शुरू

Solar power plants in forest outposts, DDC : उत्तराखंड में अंधेरा जंगल की सुरक्षा के आड़े नहीं आएगा, क्योंकि जंगलात के अधिकारियों ने जंगल की सुरक्षा के लिए अब सूरज की रोशनी को स्टोर करना शुरू कर दिया। मतलब बिजली सुविधा से सीधे तौर पर महरूम रहने वाली वन चौकियां अब रात के अंधेरे में भी न सिर्फ जगमगाएंगी, बल्कि जंगल की सुरक्षा को मजबूत भी करेंगी। ये वो दूरस्थ क्षेत्र की वन चौकियां और फायर क्रू स्टेशन है, जहां बिजली की सुविधा नहीं थी।

हल्द्वानी डिवीजन के डीएफओ कुंदन कुमार के मुताबिक, उत्तराखंड अक्षय ऊर्जा विकास अभिकरण (यूआरईडीए) के तकनीकी सहयोग से दूरस्थ वन चौकियों और फायर क्रू स्टेशन में सौर ऊर्जा पैनल के काम को अमलीजामा पहनाया जा रहा है। जहां अब तक बिजली की अनुपलब्धता के कारण रात्रिकालीन ड्यूटी, संचार साधनों, मोबाइल चार्जिंग और उपकरणों के संचालन में दिक्कत होती थी, वहां अब 24 घंटे स्वच्छ और स्थायी बिजली उपलब्ध होगी।

दुर्गम चौकियों में शामिल इनमें शामिल जामपोखरा वन चौकी (छकाता राजि), दुर्गापीपल वन चौकी (डाण्डा राजि), खोलगड़, गौनियारो वन चौकियां और जौलासाल व ककोड़ चौकियां और फायर क्रू स्टेशन को सोलर संयंत्र से जोड़ दिया गया है। यानी जामपोखरा से ककोड़ तक चौकियों पर आधुनिक सोलर संयंत्र लगा दिए गए हैं। इन सभी स्थलों पर 2 कि.वा. (कुछ स्थानों पर 1 कि.वा.) क्षमता के सौर संयंत्र लगाए जा रहे हैं, जिनमें बैटरी बैकअप, इन्वर्टर, और चार्ज कंट्रोल यूनिट जैसी सुविधाएं शामिल हैं।

संचार, गश्त, निगरानी और वनाग्नि नियंत्रण को मिलेगी मजबूती
अधिकारियों के मुताबिक, इस योजना से वन चौकियों की कार्यक्षमता में अभूतपूर्व वृद्धि होगी। वनकर्मी दिन के साथ रात गश्त, निगरानी और संचार से जुड़े कार्यों को बेहतर ढंग से अंजाम दे सकेंगे। वनाग्नि की सूचना और त्वरित नियंत्रण कार्यवाही में भी तीव्रता आएगी। यह पहल न केवल ऊर्जा संरक्षण को बढ़ावा देगी, बल्कि वन्य जीवन की सुरक्षा और पर्यावरणीय संतुलन में भी मददगार साबित होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top