Breaking News
बद्रीनाथ चढ़ावा चोरी के आरोप में प्रमोद नौटियाल गिरफ्तार।
बद्रीनाथ मंदिर चंदा चोरी में प्रमोद नौटियाल गिरफ्तार
प्राइड हॉस्पिटल में पथरी के ऑपरेशन के बाद मरीज की मौत।
प्राइड हॉस्पिटल में पथरी का ऑपरेशन, मर गया मरीज
किसान के 9 लाख से साइबर क्रिमिनल ने कर डाली शॉपिंग।
तीन कॉल… सिम बंद… और एक घंटे में 9.29 लाख की ऑनलाइन शॉपिंग, हल्द्वानी में साइबर ठगी का चौंकाने वाला मामला
बनभूलपुरा में लोन के नाम पर ठगी।
गुजरात के जालसाजों ने बनभूलपुरा के लोगों को लगाया चूना
गौला नदी में छलांग लगाने वाला प्रियांशु बिष्ट व नदी में तलाश करती एसडीआरएफ टीम।
मां ने मोबाइल नहीं दिया, 12वीं का छात्र पुल से गौला नदी में कूदा
रामनगर के रिजॉर्ट में सैक्स रैकेट और नकली नोटों का भंडाफोड़।
रात चल रही थी रंगीन पार्टी… अचानक पुलिस की एंट्री, रामनगर के रिजॉर्ट में मचा हड़कंप
पति की मौत के सदमे में पत्नी ने जहर खाकर जान दी।
पति की मौत, सदमे में 80 साल की पत्नी ने खाया जहर
एमटीएस भर्ती परीक्षा में पकड़ा गया डमी अभ्यर्थी।
एमटीएस भर्ती परीक्षा में फर्जी अभ्यर्थी पकड़ाया, दूसरे की जगह दे रहा था परीक्षा
काठगोदाम इंटर कॉलेज में चॉपर की इमरजेंसी लैंडिंग।
खराब मौसम में फंसा चॉपर, काठगोदाम में करानी पड़ी इमरजेंसी लैंडिंग

उत्तराखंड की अंतरराष्ट्रीय सीमा पर अलर्ट, शहरों में बढ़ी चौकसी

आईजी रिधिम अग्रवाल।

– आईजी ने कुमाऊं के सभी जिलों के कप्तानों को दिए निर्देश, अफवाह फैलाने वालों को चेतावनी

Operation Sindoor, DDC : ऑपरेशन सिंदूर के बाद कुमाऊं की आईजी रिधिम अग्रवाल ने कुमाऊं से सटी भारत की अंतरराष्ट्रीय सीमा पर चौकसी के निर्देश दिए हैं। उन्होंने पुलिस को एसएसबी के साथ सीमा पर सघन पेट्रोलिंग के लिए कहा है। साथ ही चेतावनी दी है कि अफवाह फैलाने वाले सलाखों के पीछे होंगे। पुलिस से आम जनता को मॉक ड्रिल के प्रति जागरुक करने और अंतरराष्ट्रीय सीमा पर बसे लोगों से जानकारी जुटाने को कहा है।

आईजी ने निर्देशित किया कि सभी जनपद के प्रमुख स्थानों, चैराहों और सार्वजनिक स्थलों की सुरक्षा बढ़ाएं। धार्मिक स्थलों, भीड़-भाड़ वाले स्थानों की चेकिंग करें। भारत नेपाल सीमा पर एसएसबी के साथ पेट्रोलिंग और नियमित चेकिंग करें। सीमावर्ती गांवों में लोगों से संवाद बनाएं और जानकारी साझा करने के लिए कहें।

सोशल मीडिया पर झूठी अफवाहों को रोकने के लिए सोशल मीडिया सेल को सक्रिय रहने के निर्देश देते हुए अफवाह फैलाने वालों आईटी एक्ट के तहत कार्रवाई करने को कहा। इसके अलावा सीसीटीवी कैमरों को दुरुस्त रखने, रेलवे स्टेशन, बस स्टेशन, एयरपोर्ट, हैलीपैड आदि स्थानों पर बीडीएस व डॉग स्क्वाड से औचक चेकिंग को कहा। कहा, आपातकालीन स्थिति से निपटने के लिए मॉक ड्रिल किया जाता है।

सोशल मीडिया के जरिये लोगों को मॉक ड्रिल से जागरुक करें और बताएं कि मॉक ड्रिल का उद्देश्य किसी भी प्रकार की वास्तविक आपातकालीन स्थिति उत्पन्न होने पर उचित प्रतिक्रिया के लिए तैयार करना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top