Breaking News
उत्तराखंड में एसआईआर का पहला चरण पूरा।
एसआईआर : पहला चरण पूरा, 71.33 लाख मतदाताओं की ड्राफ्ट वोटर लिस्ट जारी
बद्रीनाथ चढ़ावा चोरी के आरोप में प्रमोद नौटियाल गिरफ्तार।
बद्रीनाथ मंदिर चंदा चोरी में प्रमोद नौटियाल गिरफ्तार
प्राइड हॉस्पिटल में पथरी के ऑपरेशन के बाद मरीज की मौत।
प्राइड हॉस्पिटल में पथरी का ऑपरेशन, मर गया मरीज
किसान के 9 लाख से साइबर क्रिमिनल ने कर डाली शॉपिंग।
तीन कॉल… सिम बंद… और एक घंटे में 9.29 लाख की ऑनलाइन शॉपिंग, हल्द्वानी में साइबर ठगी का चौंकाने वाला मामला
बनभूलपुरा में लोन के नाम पर ठगी।
गुजरात के जालसाजों ने बनभूलपुरा के लोगों को लगाया चूना
गौला नदी में छलांग लगाने वाला प्रियांशु बिष्ट व नदी में तलाश करती एसडीआरएफ टीम।
मां ने मोबाइल नहीं दिया, 12वीं का छात्र पुल से गौला नदी में कूदा
रामनगर के रिजॉर्ट में सैक्स रैकेट और नकली नोटों का भंडाफोड़।
रात चल रही थी रंगीन पार्टी… अचानक पुलिस की एंट्री, रामनगर के रिजॉर्ट में मचा हड़कंप
पति की मौत के सदमे में पत्नी ने जहर खाकर जान दी।
पति की मौत, सदमे में 80 साल की पत्नी ने खाया जहर
एमटीएस भर्ती परीक्षा में पकड़ा गया डमी अभ्यर्थी।
एमटीएस भर्ती परीक्षा में फर्जी अभ्यर्थी पकड़ाया, दूसरे की जगह दे रहा था परीक्षा

बीवी ने बिरजू मयाल मुकदमा लिखाया, बिरजू ने दरोगा को घमकाया, वीडियो वायरल

– बीवी को घर छोड़ चूल्हा-चौका और राशन लेकर घर से भागा बिरजू, सरिता मयाल ने रामनगर कोतवाली में दर्ज कराया मुकदमा

  • Case filed against Birju Mayal, DDC : सोशल मीडिया के “कलाकार” बिरजू मयाल को दुनियाभर ने पटपटाया। जगह-जगह पिटने और खुद को पीटने के बाद जब उसका कहीं जोर नहीं चला तो घर पहुंचकर बीवी पर जोर आजमाया। सुबह-सुबह बिरजू ने बीवी पर थप्पड़ों की बरसात कर दी। उसे जीभर गालियां दीं और चूल्हा-चौका, बर्तन, राशन लेकर फरार हो गया। बिरजू पर उसकी पत्नी सरिता मयाल ने रामनगर कोतवाली में बीएनएसएस की धारा 115, 335(2) व 352 के तहत मुकदमा दर्ज कराया है।

गंदी-गंदी गाली और जान से मारने की धमकी दी
मूलरूप से कोटाबाग, थाना कालाढूंगी निवासी सरिता मयाल का कहना है कि वह अपने पति बिरजू मयाल के साथ भरतपुरी रामनगर में रहनी है। यह घटना बीती 6 मई की है। सरिता ने पुलिस को बताया, “सुबह 10 बजे मेरा पति घर पर आया, आते ही उसने गाली-गलौज करते हुए मेरे साथ साथ मारपीट शुरू कर दी, मेरे गाल पर थप्पड़ मारने शुरू कर दिए। गंदी-गंदी गालियां और जान से मारने की धमकी दी।”

टीवी और वाई-फाई भी लेकर खोलकर
सरिता का कहना है कि इसे पहले भी 21 अप्रैल को बिरजू ने मेरे साथ मारपीट की थी और आए दिन झगड़ा करता रहता है। 6 मई को फिर से मारपीट करने के बाद बिरजू ने मेरे कमरे से टीवी, वाई-फाई, गैस-सिलेंडर, राशन, बर्तन के साथ अन्य समान लेकर चला गया।

बोला, सोशल मीडिया पर बदनाम कर दूंगा
पुलिस को उसने बताया कि घटना के बाद से वह खुद और उसका 2 साल का बेटा बहुत डरा हुआ है। जाते-जाते बिरजू बीवी को यू-ट्यूब, फेसबुक आदि में बदनाम करने की धमकी भी दे गया। कोतवाल अरुण कुमार सैनी का कहना है कि सरिता की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

हाल में वायरल हुआ पिटाई का वीडियो
बता दें कि सोशल मीडिया पर बिरजू के फॉलोवर्स बहुत बड़ी संख्या में हैं। वह अपने वीडियो की वजह से अक्सर वह विवादों में रहता है। सरकार से सीधा सवाल करने वाले बिरजू को तमाम लोग पागल भी मानते हैं। हाल ही उनकी पिटाई का एक वीडियो खूब वायरल हुआ था।

वायरल हुआ था खुद को पीटने का वीडियो
इससे वह खुद को थप्पड़ से पीटने भी नजर आ चुके हैं। कभी चाय बेचते तो कभी गर्जिया मंदिर में उसे फोटोग्राफर बने भी देखा जा सकता है। फोटोग्राफर बना बिरजू लोगों से फोटो खिंचवाने के लिए गिड़गिड़ाता और यह कहता भी दिखता है कि अगर शाम तक कमा कर घर नहीं ले गया तो बीवी और सास घर से निकाल देगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top