Breaking News
उत्तराखंड में एसआईआर का पहला चरण पूरा।
एसआईआर : पहला चरण पूरा, 71.33 लाख मतदाताओं की ड्राफ्ट वोटर लिस्ट जारी
बद्रीनाथ चढ़ावा चोरी के आरोप में प्रमोद नौटियाल गिरफ्तार।
बद्रीनाथ मंदिर चंदा चोरी में प्रमोद नौटियाल गिरफ्तार
प्राइड हॉस्पिटल में पथरी के ऑपरेशन के बाद मरीज की मौत।
प्राइड हॉस्पिटल में पथरी का ऑपरेशन, मर गया मरीज
किसान के 9 लाख से साइबर क्रिमिनल ने कर डाली शॉपिंग।
तीन कॉल… सिम बंद… और एक घंटे में 9.29 लाख की ऑनलाइन शॉपिंग, हल्द्वानी में साइबर ठगी का चौंकाने वाला मामला
बनभूलपुरा में लोन के नाम पर ठगी।
गुजरात के जालसाजों ने बनभूलपुरा के लोगों को लगाया चूना
गौला नदी में छलांग लगाने वाला प्रियांशु बिष्ट व नदी में तलाश करती एसडीआरएफ टीम।
मां ने मोबाइल नहीं दिया, 12वीं का छात्र पुल से गौला नदी में कूदा
रामनगर के रिजॉर्ट में सैक्स रैकेट और नकली नोटों का भंडाफोड़।
रात चल रही थी रंगीन पार्टी… अचानक पुलिस की एंट्री, रामनगर के रिजॉर्ट में मचा हड़कंप
पति की मौत के सदमे में पत्नी ने जहर खाकर जान दी।
पति की मौत, सदमे में 80 साल की पत्नी ने खाया जहर
एमटीएस भर्ती परीक्षा में पकड़ा गया डमी अभ्यर्थी।
एमटीएस भर्ती परीक्षा में फर्जी अभ्यर्थी पकड़ाया, दूसरे की जगह दे रहा था परीक्षा

मटियाल गांव बारात में गया युवक लापता, अगले दिन खाई में मिली लाश

– थपलिया मेहरा गांव से गई बारात थी बारात, रास्ते में जहां चाय-नाश्ते के लिए रुकी थी बारात की कार, वहीं उतरा था युवक

Young man who went to the wedding procession died, DDC : उत्तराखंड के नैनीताल जिले में घर से बारात के साथ निकला युवक न तो बारात में पहुंचा और न ही लौट कर वापस घर गया। बारात दुल्हन लेकर जब घर पहुंची तो उसके लापता होने की पुष्टि हुई। जिसके बाद युवक की तलाश शुरू हुई। युवक लोगों को मृत अवस्था में वहीं खाई में मिला, जहां चाय-नाश्ते के लिए बारात की गाड़ी रुकी थी। युवक की मौत से परिवार में कोहराम मचा है। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया है।

ज्योलिकोट निवासी किसान पूरन चंद्र भट्ट (45 वर्ष) पुत्र विशन दत्त भट्ट यहां परिवार के साथ रहते थे। बताया जाता है कि बीती 5 मई को थपलिया मेहरा गांव से मटियाल गांव के लिए एक बारात गई थी। पूरन भी बारात में शामिल होने के लिए बारात की एक कार में सवार था। रास्ते में कार में सवार बाराती चाय-नाश्ते के लिए रुके।

पूरन भी कार से उतरा, लेकिन वापस नहीं लौटा। कार में सवार लोगों को लगा कि वह बारात की दूसरी गाड़ी में सवार हो गया है। जिसके बाद वह मटियाल गांव की ओर चल दिए, लेकिन पूरन बारात में भी नजर नहीं आया। लोगों तब हरकत में आए जब बारात दुल्हन को लेकर वापस थपलियाल मेहरा गांव पहुंच गई। जिसके बाद लोगों ने पूरन की तलाश शुरू की।

तलाश करते हुए वह उसी स्थान पर पहुंचे, जहां चाय-नाश्ता किया था। 6 मई को पूरन का शव वहीं खाई में पड़ा पाया गया। पुलिस का कहना है कि शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top