Breaking News
बद्रीनाथ चढ़ावा चोरी के आरोप में प्रमोद नौटियाल गिरफ्तार।
बद्रीनाथ मंदिर चंदा चोरी में प्रमोद नौटियाल गिरफ्तार
प्राइड हॉस्पिटल में पथरी के ऑपरेशन के बाद मरीज की मौत।
प्राइड हॉस्पिटल में पथरी का ऑपरेशन, मर गया मरीज
किसान के 9 लाख से साइबर क्रिमिनल ने कर डाली शॉपिंग।
तीन कॉल… सिम बंद… और एक घंटे में 9.29 लाख की ऑनलाइन शॉपिंग, हल्द्वानी में साइबर ठगी का चौंकाने वाला मामला
बनभूलपुरा में लोन के नाम पर ठगी।
गुजरात के जालसाजों ने बनभूलपुरा के लोगों को लगाया चूना
गौला नदी में छलांग लगाने वाला प्रियांशु बिष्ट व नदी में तलाश करती एसडीआरएफ टीम।
मां ने मोबाइल नहीं दिया, 12वीं का छात्र पुल से गौला नदी में कूदा
रामनगर के रिजॉर्ट में सैक्स रैकेट और नकली नोटों का भंडाफोड़।
रात चल रही थी रंगीन पार्टी… अचानक पुलिस की एंट्री, रामनगर के रिजॉर्ट में मचा हड़कंप
पति की मौत के सदमे में पत्नी ने जहर खाकर जान दी।
पति की मौत, सदमे में 80 साल की पत्नी ने खाया जहर
एमटीएस भर्ती परीक्षा में पकड़ा गया डमी अभ्यर्थी।
एमटीएस भर्ती परीक्षा में फर्जी अभ्यर्थी पकड़ाया, दूसरे की जगह दे रहा था परीक्षा
काठगोदाम इंटर कॉलेज में चॉपर की इमरजेंसी लैंडिंग।
खराब मौसम में फंसा चॉपर, काठगोदाम में करानी पड़ी इमरजेंसी लैंडिंग

कबाड़ी वाले की करतूत CCTV में कैद, रहें सावधान

– तीन पहिया मालवाहक रिक्शा लेकर भोर में निकलता है शिकार पर

Rickshaw puller’s act, DDC : गली-गली घूमकर कबाड़-कबाड़ की आवाज लगाने वालों से सावधान रहिए। क्योंकि एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है, जिसने बद्रीपुरा वालों की नींद उड़ा दी है। तीन पहिया मालवाहक रिक्शा लेकर निकला ये कबाड़ी चोरी की घटनाओं को अंजाम दे रहा है। उसकी ये सीसीटीवी में कैद हो गई और अब ये सोशल मीडिया पर वायरल है। हल्द्वानी पुलिस मामले की जांच कर रही है।

ये घटना कोतवाली क्षेत्र के बद्रीपुरा में रहने वाले कैलाश रौलेता के घर के सामने 29 सितंबर की है। क्षेत्रीय पार्षद रवि जोशी के मुताबिक इलाके में बनी नाली पर हाल ही में पुलिया बनाई गई, जिस पर एक लोहे का जाल लगाया गया था। ये पुलिया गली के मुहाने पर है। बीती 29 सितंबर की सुबह करीब साढ़े 5 बजे तीन पहिया माल वाहक रिक्शे के साथ एक व्यक्ति दिखाई दिया, जो संभवत: कबाड़ी था।

पुलिया के पास पहुंचते ही उसने अपना रिक्शा जाल के सामने ऐसे खड़ा कर दिया, ताकि किसी को दिखाई न दे। फिर शातिर ने इधर-उधर देखा और फटाफट नाली से जाल उठाकर अपने रिक्शे पर रख लिया। आनन-फानन में जाल को एक कट्टे से ढका और फरार हो गया। कोतवाल अमरचंद शर्मा ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top