Breaking News
उत्तराखंड में एसआईआर का पहला चरण पूरा।
एसआईआर : पहला चरण पूरा, 71.33 लाख मतदाताओं की ड्राफ्ट वोटर लिस्ट जारी
बद्रीनाथ चढ़ावा चोरी के आरोप में प्रमोद नौटियाल गिरफ्तार।
बद्रीनाथ मंदिर चंदा चोरी में प्रमोद नौटियाल गिरफ्तार
प्राइड हॉस्पिटल में पथरी के ऑपरेशन के बाद मरीज की मौत।
प्राइड हॉस्पिटल में पथरी का ऑपरेशन, मर गया मरीज
किसान के 9 लाख से साइबर क्रिमिनल ने कर डाली शॉपिंग।
तीन कॉल… सिम बंद… और एक घंटे में 9.29 लाख की ऑनलाइन शॉपिंग, हल्द्वानी में साइबर ठगी का चौंकाने वाला मामला
बनभूलपुरा में लोन के नाम पर ठगी।
गुजरात के जालसाजों ने बनभूलपुरा के लोगों को लगाया चूना
गौला नदी में छलांग लगाने वाला प्रियांशु बिष्ट व नदी में तलाश करती एसडीआरएफ टीम।
मां ने मोबाइल नहीं दिया, 12वीं का छात्र पुल से गौला नदी में कूदा
रामनगर के रिजॉर्ट में सैक्स रैकेट और नकली नोटों का भंडाफोड़।
रात चल रही थी रंगीन पार्टी… अचानक पुलिस की एंट्री, रामनगर के रिजॉर्ट में मचा हड़कंप
पति की मौत के सदमे में पत्नी ने जहर खाकर जान दी।
पति की मौत, सदमे में 80 साल की पत्नी ने खाया जहर
एमटीएस भर्ती परीक्षा में पकड़ा गया डमी अभ्यर्थी।
एमटीएस भर्ती परीक्षा में फर्जी अभ्यर्थी पकड़ाया, दूसरे की जगह दे रहा था परीक्षा

बड़ी खबर : गौलापार में बच्चे की नृशंस हत्या, कब्र से बिना सिर और हाथ के मिला धड़

– कब्र खोदी तो मिला सिर्फ तन, सिर और दाहिने हाथ की हथेली गायब, हिरासत में हत्यारोपी, खून से सनी थी आरोपी की शर्ट

Child murdered by beheading in Gaulapar, DDC : उत्तराखंड के नैनीताल जिला स्थित हल्द्वानी के गौलापार से दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां सोमवार दोपहर से लापता एक 10 वर्षीय बच्चे अमित मौर्या की बेरहमी से हत्या कर दी गई। हत्यारे ने पहले उसका सिर काटा और फिर दाहिने हाथ की हथेली को काट कर अलग कर दिया। हत्या की निर्मम वारदात के बाद आरोपी ने बच्चे की लाश को घर के पीछे ही दफना दिया और आराम से घर में सो गया। वारदात या दुष्कर्म के बाद अंजाम दी गई या फिर बलि के लिए। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

मूलरूप से बरेली के अमोर गांव, मीरगंज, बरेली, उत्तर प्रदेश के रहने वाले खूबकरन मौर्या पिछले करीब 18 साल से गौलापार के पश्चिम खेड़ा इलाके में पत्नी, दो पुत्र-पुत्री के साथ रहते हैं। बच्चों में 10 साल का बेटा अमित मौर्या भी था। स्थानीय लोगों के मुताबिक अमित सोमवार दोपहर करीब साढ़े 12 बजे घर से अचानक लापता हो गया। उसके लौटने में देर हुई तो तलाश शुरू की और तलाशते-तलाशते शाम ढली तो परिवार और रिश्तेदार काठगोदाम थाना पुलिस के पहुंचे।

पुलिस ने आनन-फानन में गुमशुदगी दर्ज की और तलाश में जुट गई। इससे पहले परिवार के लोग जब बच्चे को तलाश रहे थे तो उन्हें वारदात से जुड़ी कुछ अहम बातें सुनने को मिलीं। जिसके बाद पुलिस मृतक के घर से करीब 100 मीटर दूर स्थित आरोपी के घर पहुंची। नशे के लती आरोपी ने पुलिस को गुमराह कर दिया और कह दिया कि उसे अमित के बारे में कुछ भी नहीं पता।

आरोपी के घर के पास लगे एक सीसीटीवी का फुटेज पुलिस ने खंगाला तो अमित नजर आया और नजर आया कि अमित के आगे वही आरोपी चल रहा था, जिसने पुलिस को गुमराह किया। पुलिस उसके पास फिर पहुंची, लेकिन उसने मुंह नहीं खोला। डॉग स्क्वॉड और फॉरेंसिक टीम को मौके पर बुलाया गया। खोजबीन करती पुलिस रात 11 बजे के करीब आरोपी के घर के पहुंची तो हत्या के निशान मिलने शुरू हो गए। यहां अमित की चप्पल मिली, लेकिन काफी तलाश के बावजूद अमित नहीं मिला।

अगली सुबह पुलिस ने फिर आरोपी के घर के पीछे सर्च अभियान चलाया और यहां आम के पेड़ के नीचे जमीन का एक हिस्सा नजर आया, जो कुछ घंटे पहले ही खोदा जैसा लग रहा था। डॉग स्क्वाड भी सूंघता हुआ गड्ढे तक पहुंचा तो पुलिस ने खोदाई शुरू कराई। कुछ फीट नीचे ही पुलिस को खून से सना एक कट्टा नजर आया। बाहर निकाल कर उसे खोला गया तो अमित की लाश मिली, लेकिन सिर और दाहिने हाथ की हथेली के बगैर। जिसके बाद आरोपी को हिरासत में ले लिया गया।

आरोपी के घर में सर्च के दौरान पुलिस को खून से सने कपड़े मिले हैं। आरोपी का एक बड़ा भाई भी है और पिता वन विभाग से सेवानिवृत्त बाबू हैं। बताया जाता है कि घटना के रोज घर में बड़ा भाई और पिता नहीं थे। जबकि मां घास काटने गई थी। पुलिस को आरोपी के मां की भूमिका भी संदिग्ध नजर आ रही है। फिलहाल, पुलिस आरोपी के पूरे परिवार से पूछताछ कर रही है। सीओ सिटी नितिन लोहनी ने बताया कि जल्द ही घटना का खुलासा कर दिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top