Breaking News
बद्रीनाथ चढ़ावा चोरी के आरोप में प्रमोद नौटियाल गिरफ्तार।
बद्रीनाथ मंदिर चंदा चोरी में प्रमोद नौटियाल गिरफ्तार
प्राइड हॉस्पिटल में पथरी के ऑपरेशन के बाद मरीज की मौत।
प्राइड हॉस्पिटल में पथरी का ऑपरेशन, मर गया मरीज
किसान के 9 लाख से साइबर क्रिमिनल ने कर डाली शॉपिंग।
तीन कॉल… सिम बंद… और एक घंटे में 9.29 लाख की ऑनलाइन शॉपिंग, हल्द्वानी में साइबर ठगी का चौंकाने वाला मामला
बनभूलपुरा में लोन के नाम पर ठगी।
गुजरात के जालसाजों ने बनभूलपुरा के लोगों को लगाया चूना
गौला नदी में छलांग लगाने वाला प्रियांशु बिष्ट व नदी में तलाश करती एसडीआरएफ टीम।
मां ने मोबाइल नहीं दिया, 12वीं का छात्र पुल से गौला नदी में कूदा
रामनगर के रिजॉर्ट में सैक्स रैकेट और नकली नोटों का भंडाफोड़।
रात चल रही थी रंगीन पार्टी… अचानक पुलिस की एंट्री, रामनगर के रिजॉर्ट में मचा हड़कंप
पति की मौत के सदमे में पत्नी ने जहर खाकर जान दी।
पति की मौत, सदमे में 80 साल की पत्नी ने खाया जहर
एमटीएस भर्ती परीक्षा में पकड़ा गया डमी अभ्यर्थी।
एमटीएस भर्ती परीक्षा में फर्जी अभ्यर्थी पकड़ाया, दूसरे की जगह दे रहा था परीक्षा
काठगोदाम इंटर कॉलेज में चॉपर की इमरजेंसी लैंडिंग।
खराब मौसम में फंसा चॉपर, काठगोदाम में करानी पड़ी इमरजेंसी लैंडिंग

बच्चों से भरी बीएलएम एकेडमी की बस पलटी, चालक पर एफआईआर

– परिचालक का पैर टूटा, चीख-पुकार के बाद बच्चों को बस से निकाला गया बाहर

BLM school bus overturned, DDC : शहर में गुरुवार सुबह बीएलएम एकेडमी की एक निजी स्कूल बस गोरापड़ाव के पास अनियंत्रित होकर पलट गई। बस में 24 से अधिक बच्चे सवार थे और बस पलटते ही बच्चों में चीख-पुकार मच गई। हादसे में 12 बच्चे घायल हो गए। आनन-फानन में स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी और राहत-बचाव कार्य में जुट गए।

घायलों को तत्काल मुखानी स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद सभी को खतरे से बाहर बताया गया है। बस के परिचालक का पैर फ्रैक्चर हुआ है। इस मामले में एसएसपी प्रह्लाद नारायण मीणा के निर्देश पर बस चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

जानकारी के अनुसार गुरुवार की सुबह करीब 7.20 बजे पदमपुर देवलिया स्थित बीएलएम एकेडमी की बस रामपुर रोड क्षेत्र से बच्चों को लेकर स्कूल की ओर आ रही थी। बस जैसे ही जयपुर बीसा चौराहे से स्कूल की ओर मुड़ी, कुछ दूरी पर सामने से आ रहे एक अन्य निजी स्कूल के वाहन को बचाने के चक्कर में चालक बस से नियंत्रण खो बैठा और बस सड़क किनारे पलट गई।

स्कूल प्रबंधन हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंच गया और बच्चों के परिजनों को सूचित किया गया। बताया जा रहा है कि बस विपरीत दिशा से आ रहे एक वाहन को बचाने के प्रयास में असंतुलित होकर पलट गई। गनीमत रही कि बड़ी जनहानि नहीं हुई, लेकिन यह घटना स्कूल बसों की सुरक्षा व्यवस्थाओं और ट्रैफिक अनुशासन पर गंभीर सवाल जरूर खड़े करती है।

परिवहन विभाग की ओर से जांच की बात कही जा रही है, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाएं रोकी जा सकें। आरटीओ प्रवर्तन गुरदेव सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया जांच में पता चला है कि सामने से गलत दिशा में आ रहे वाहन को बचाने के प्रयास में यह हादसा हुआ है। उन्होंने बताया कि घटना की विस्तृत जांच की जाएगी। वाहन की फिटनेस सहित सभी जरूरी दस्तावेज वैध हैं।

एसएसपी प्रह्लाद नारायण मीणा ने बताया कि इस मामले में बस चालक अरविंद सिंह पुत्र गंगा सिंह निवासी पदमपुर देवरिया लालकुंआ के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। जांच सीओ हल्द्वानी को सौंपी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top