Breaking News
रामलीला मैदान में शुद्धिकरण हवन करने वालों पर मुकदमा।
मल्लिकार्जुन खरगे की सभा के बाद शुद्धिकरण करने वालों पर मुकदमा
हल्द्वानी में साइबर क्रिमिनल गैंग का खुलासा।
किराये के मकान से रोज 5 लाख का साइबर खेल, म्यूल खातों से ठगी की रकम खपाने वाला गिरोह पकड़ा
साइबर क्राइम की जानकारी देते अपर पुलिस महानिदेशक, अपराध एवं कानून व्यवस्था वी. मुरुगेशन।
ऑपरेशन हॉटस्पॉट : 7 दिन में 820 संदिग्ध बैंक खातों की जांच, 159 FIR
रानीबाग में उफनाती नदी के बीच तेज बहाव में फंसा युवक।
रील की चाहत में गौला में जिंदगी दांव पर, दो दिन में तीन युवकों का रेस्क्यू
चम्पावत स्थित देवीधुरा में आयोजित बग्वाल के दौरान का दृश्य।
पत्थरों की बारिश में गूंजती आस्था, सदियों से जारी देवीधुरा की बग्वाल
गोरापड़ाव में घटना स्थल पर एसपी सिटी मनोज कत्याल से विचार-विमर्श करते एसएसपी डॉ.मंजूनाथ टीसी।
जुआरियों के अड्डे पर डाका, एसओजी बनकर डकैतों ने लूटा
तुषार जोशी का फाइल फोटो।
चेन्नई से लौट रहे सेना के जवान की मौत, अमीबा संक्रमण की आशंका
कांग्रेस के शीर्ष नेता सोनिया गांधी और राहुल गांधी पर राष्ट्रगीत के अपमान का आरोप।
राष्ट्रगीत के अपमान का आरोप, सोनिया और राहुल के खिलाफ तहरीर
सीतावनी मंदिर में बाल विवाह।
सीतावनी मंदिर में बाल विवाह, दूल्हा समेत पांच पर एफआईआर

गैंग रेप के बाद पीड़िता ने काटी नस, दो आरोपी अरेस्ट

– मोहर्रम के दिन घर से निकली पीड़िता को साथ ले गए थे आरोपी, आहत पीड़िता ने काट ली थी हाथ की नस

Gang rape in Banbhulpura, DDC : उत्तराखंड के नैनीताल जिले में मोहर्रम के रोज घर से बाजार के लिए निकली नाबालिग को एक पहचान का युवक अपने साथ ले गया। जिसके बाद उसने अपने एक और साथी के साथ मिलकर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। इससे आहत नाबालिग ने अपने हाथ की नस काट ली थी। इस मामले के दोनों आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने दोनों को जेल भेज दिया है।

इस मामले में बनभूलपुरा निवासी पीड़िता के भाई ने पुलिस को तहरीर सौंपी थी। भाई ने बताया था कि मोहर्रम के रोज उसकी बहन घर से बाजार कुछ खरीदारी करने निकली थी। इसी बीच किसी युवक ने उसे नशा सुंघा दिया और अर्द्ध बेहोशी की हालत में उसे अपने साथ ले गया।

मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की तो सामने आया कि नाबालिग को अपने साथ ले जाने वाला युवक, नाबालिग को पहले से ही जानता था। जान-पहचान का फायदा उठा कर कर वह नाबालिग को अपने साथ ले गया। न सिर्फ उसने नाबालिग से दुष्मर्क किया, बल्कि युवक के दोस्त ने भी उससे दुष्कर्म किया और फरार हो गए।

घटना से आहत नाबालिग जब घर पहुंची तो उसने अपने हाथ की नस काट ली। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म का मामला दर्ज कर तलाश शुरू की। प्रभारी थानाध्यक्ष सुशील कुमार ने बताया कि इसमें से एक आरोपी को 10 और दूसरे को 11 जुलाई को गिरफ्तार कर लिया गया। दोनों को न्यायालय के समक्ष पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top