Breaking News
बद्रीनाथ चढ़ावा चोरी के आरोप में प्रमोद नौटियाल गिरफ्तार।
बद्रीनाथ मंदिर चंदा चोरी में प्रमोद नौटियाल गिरफ्तार
प्राइड हॉस्पिटल में पथरी के ऑपरेशन के बाद मरीज की मौत।
प्राइड हॉस्पिटल में पथरी का ऑपरेशन, मर गया मरीज
किसान के 9 लाख से साइबर क्रिमिनल ने कर डाली शॉपिंग।
तीन कॉल… सिम बंद… और एक घंटे में 9.29 लाख की ऑनलाइन शॉपिंग, हल्द्वानी में साइबर ठगी का चौंकाने वाला मामला
बनभूलपुरा में लोन के नाम पर ठगी।
गुजरात के जालसाजों ने बनभूलपुरा के लोगों को लगाया चूना
गौला नदी में छलांग लगाने वाला प्रियांशु बिष्ट व नदी में तलाश करती एसडीआरएफ टीम।
मां ने मोबाइल नहीं दिया, 12वीं का छात्र पुल से गौला नदी में कूदा
रामनगर के रिजॉर्ट में सैक्स रैकेट और नकली नोटों का भंडाफोड़।
रात चल रही थी रंगीन पार्टी… अचानक पुलिस की एंट्री, रामनगर के रिजॉर्ट में मचा हड़कंप
पति की मौत के सदमे में पत्नी ने जहर खाकर जान दी।
पति की मौत, सदमे में 80 साल की पत्नी ने खाया जहर
एमटीएस भर्ती परीक्षा में पकड़ा गया डमी अभ्यर्थी।
एमटीएस भर्ती परीक्षा में फर्जी अभ्यर्थी पकड़ाया, दूसरे की जगह दे रहा था परीक्षा
काठगोदाम इंटर कॉलेज में चॉपर की इमरजेंसी लैंडिंग।
खराब मौसम में फंसा चॉपर, काठगोदाम में करानी पड़ी इमरजेंसी लैंडिंग

भाजयुमो के प्रदेश मंत्री विपिन पांडे समेत 200 लोगों पर मुकदमा

– छड़ायल में नूर मोहम्मद की दुकान में तोड़फोड़ व वाहन फूंकने का मामला

Case against BJYM state minister, DDC : हल्द्वानी के छड़ायल में माड्यूलर किचन कारोबारी नूर मोहम्मद के घर में तोड़फोड़ व वाहन फूंकने का मामले में भाजयुमो के प्रदेश मंत्री विपिन पांडे समेत 200 अज्ञात लोगों पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। जिन लोगों पर केस दर्ज हुआ है, उनमें महिलाएं भी शामिल हैं। नूर मोहम्मद की पत्नी का आरोप है कि विपिन पांडे व गिरीश पांडे के नेतृत्व में उनके घर के बाहर 100-200 लोगों की भीड़ इकट्ठा हुई। इसके बाद धार्मिक पाठ का आयोजन कर दुकान में तोड़फोड़ व वाहनों में आगजनी की गई।

वीडियो वायरल होने के बाद जुटी थी भीड़
रविवार को रेहाना ने पुलिस को बताया कि उनके पति नूर मोहम्मद की देवगंगा विहार छड़ायल नायक गैस गोदाम रोड पर माड्यूलर किचन की दुकान है। 26 सितंबर को उसके पति अपनी दुकान पर काम करने वाली महिला के घर किसी काम से गए थे। वहां रहने वाले लोगों ने इस पर आपत्ति प्रकट की और उनका वीडियो बनाकर इंटरनेट मीडिया पर वायरल कर दिया गया। जिसे देख विपिन पांडे ने लोगों को इंटरनेट मीडिया के माध्यम से उनके घर के सामने हनुमान चालीसा गायन के लिए एकत्र होने का आह्वान किया।

घर में भी की आग लगाने की कोशिश
27 सितंबर को विपिन पांडे व गिरीश पांडे के नेतृत्व में दोपहर 12 बजे से एक बजे के मध्य उनके घर व दुकान के बाहर 100-200 लोगों की भीड इकट्ठा हो गई। भीड़ ने उनकी दुकान के शटर का ताला तोड़कर अंदर शीशे के दरवाजे को तोड़कर शोरुम के अंदर तोड़फोड़ की। साथ ही घर के अंदर चाहरदीवारी में रखीं तीन बाइकों में आग लगा दी। घर में भी आग लगाने का प्रयास किया। पुलिस ने किसी तरह बीच बचाव किया। विपिन पांडे व उसके उपद्रवी साथी जिनमें महिलाएं भी शामिल हैं। इन लोगों ने धार्मिक नारे लगा परिवार को जान से मारने की धमकियां दी।

भय के कारण यहां-वहां छिप कर रहना पड़ रहा है
भय के कारण वह अपने बच्चों के साथ अपने घर नहीं जा पा रही है। यहां वहां पनाह लिए हुए हैं। ताकि उसकी जान को खतरा न हो। महिला का कहना है कि विपिन पांडे इसी तरह की आपराधिक व गैर कानूनी गतिविधियों में लिप्त रहता है। तथा उसे पुलिस के साथ झड़प आदि में कोर्ट से सजा भी हो चुकी है। सीओ सिटी नितिन लोहनी ने बताया कि महिला की तहरीर के आधार पर विपिन पांडे, गिरीश पांडे समेत 200 अज्ञात महिला व पुरुषों पर आग्जनी, तोड़फोड़ व बलवा की धाराओं में प्राथमिकी कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top