Breaking News
बनभूलपुरा में जीजा ने मुंहबोले साले को मौत के घाट उतारा।
अवैध संबंध के शक में जीजा ने मुंहबोले साले को उतारा मौत के घाट
आठ दशक पुरानी किशाऊ परियोजना छह राज्यों का ऐतिहासिक एमओयू
हल्द्वानी में दवा कारोबारी के बेटों को बेहोश कर चोरी।
कारोबारी के बेटों को बेहोश कर घर से लाखों की चोरी
रामलीला मैदान में शुद्धिकरण हवन करने वालों पर मुकदमा।
मल्लिकार्जुन खरगे की सभा के बाद शुद्धिकरण करने वालों पर मुकदमा
हल्द्वानी में साइबर क्रिमिनल गैंग का खुलासा।
किराये के मकान से रोज 5 लाख का साइबर खेल, म्यूल खातों से ठगी की रकम खपाने वाला गिरोह पकड़ा
साइबर क्राइम की जानकारी देते अपर पुलिस महानिदेशक, अपराध एवं कानून व्यवस्था वी. मुरुगेशन।
ऑपरेशन हॉटस्पॉट : 7 दिन में 820 संदिग्ध बैंक खातों की जांच, 159 FIR
रानीबाग में उफनाती नदी के बीच तेज बहाव में फंसा युवक।
रील की चाहत में गौला में जिंदगी दांव पर, दो दिन में तीन युवकों का रेस्क्यू
चम्पावत स्थित देवीधुरा में आयोजित बग्वाल के दौरान का दृश्य।
पत्थरों की बारिश में गूंजती आस्था, सदियों से जारी देवीधुरा की बग्वाल
गोरापड़ाव में घटना स्थल पर एसपी सिटी मनोज कत्याल से विचार-विमर्श करते एसएसपी डॉ.मंजूनाथ टीसी।
जुआरियों के अड्डे पर डाका, एसओजी बनकर डकैतों ने लूटा

हल्द्वानी में महिला पुलिस कर्मी से ठगी, पुलिस ने एफआईआर नहीं लिखी

– 8 महीने बाद कोर्ट के आदेश पर हल्द्वानी के गणपति ज्वैलर्स के मालिक पर मुकदमा

Woman police officer cheated, DDC : उत्तराखंड की मित्र पुलिस अपने ही कर्मचारियों की नहीं सुन रही। नैनीताल जिले के हल्द्वानी में एक महिला कॉस्टेबल से शहर के एक ज्वैलर्स ने लाखों रुपए की ठगी कर ली। पीड़ित महिला कांस्टेबल नौकरी से सेवानिवृत्ति तक पुलिस चौकी से एसएसपी तक गुहार लगाती रही, लेकिन पुलिस ने उसकी एक नहीं सुनी। मजबूरी में उसे न्यायालय से गुहार लगानी पड़ी। अब तकरीबन 8 माह बाद हल्द्वानी कोतवाली पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर आरोपी ज्वैलर्स के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

डोलमार भुजियाघाट तल्लीताल निवासी विमला रावत पत्नी तारा सिंह पुलिस कॉसटेबल के पद से सेवानिवृत्त हैं। वह हल्द्वानी महिला हेल्प लाइन, पुलिस बहुउद्देशीय भवन और फिर नैनीताल में तैनात रह चुकी हैं। विमला का कहना है कि पटेल चौक स्थित गणपति ज्वैलर्स के मालिक अभिषेक अग्रवाल पुत्र जय अग्रवाल से उन्होंने सोने का मंगलसूत्र, नथ, मांग टीका व झुमके बनवाए थे। जेवरात के कुंडे कमजोर थे तो उन्होंने एक तोला का मांग टीका और ढाई तोला के झुमके के कुंडे सही करने को दिए थे।

उन्होंने मांग टीका और झुमका अभिषेक अग्रवाल के कारीगर के सामने दिए थे। विमला जब अभिषेक अग्रवाल के प्रतिष्ठान पर जाकर अपने जेवरात वापस मांगती तो अभिषेक टालमटोली करता। इस बीच विमला का स्थानान्तरण नैनीताल हो गया और वह काफी समय तक अपने जेवर वापस लेने नहीं जा पाए। अप्रैल 2024 में जब वह अभिषेक के प्रतिष्ठान में गई और अपने जेवर वापस मांगे तो अभिषेक ने जेवर देने से इंकार कर दिया। अभिषेक ने उन्हें इसकी रसीद भी नही दी थी।

आरोप है कि उन्होंने पुलिस चौकी मंगलपड़व में शिकायत दी, लेकिन कार्रवाई नही हुई। अक्टूबर 2024 में एसएसपी से शिकायती की, लेकिन कार्रवाई फिर भी नहीं हुई। परेशान होकर उन्होंने न्यायालय में प्रार्थना पत्र दिया। कोतवाल राजेश कुमार यादव ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर मामले में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top