Breaking News
मुखानी में किशोरी ने फांसी लगाकर जान दी।
पारिवारिक विवाद के बाद किशोरी की मौत, घर में पसरा मातम
हल्द्वानी में हादसे के बाद ऐसा हुआ बाइक का हाल।
दीपावली की रात बिजली के पोल से टकराई बाइक, 22 वर्षीय महेंद्र की मौत
कंट्रोल रूम से शहर पर नजर डालते एसएसपी डॉ.मंजूनाथ टीसी।
233 सीसीटीवी कैमरों से हल्द्वानी की निगरानी, मोबाइल में व्यस्त मिली महिला पीएसी कर्मी
काठगोदाम और तिकोनिया में सड़क हादसे में दो की मौत।
आधे घंटे के भीतर दो सड़क हादसे, ट्रक ने कुचला और अज्ञात वाहन ने ली महिला की जान
टांडा जंगल में एक्सीडेंट में ग्राम विकास अधिकारी की मौत।
टांडा जंगल में हादसा, ग्राम विकास अधिकारी समेत दो की मौत
हल्द्वानी के ऊंचापुल में धघकता कार सर्विस सेंटर।
धधकते टायरों और मोबिल ऑयल ने भड़काई आग, स्वाहा हुआ सर्विस सेंटर
पूछड़ी रामनगर में वन भूमि से साफ किया गया अतिक्रमण।
पूछड़ी में कब्जे का किला ध्वस्त, 30 जेसीबी ने ढहाए 81 निर्माण
डॉ.जगदीश चंद्र को प्रतीक चिह्न अलंकृत करते मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी व डीजीपी दीपम सेठ। .jpeg
डॉ. जगदीश चंद्र बने आईपीएस, सीएम और डीजीपी ने अलंकृत किया प्रतीक चिह्न
पूछड़ी में अतिक्रमण अभियान से पहले पुलिस को ब्रीफ करते एसएसपी डॉ.मंजूनाथ टीसी।
पूछड़ी छावनी में तब्दील, 525 पुलिसकर्मी और तीन कंपनी पीएसी तैनात

दीपावली की रात बिजली के पोल से टकराई बाइक, 22 वर्षीय महेंद्र की मौत

हल्द्वानी में हादसे के बाद ऐसा हुआ बाइक का हाल।
– दोस्त को छोड़कर लौट रहा था युवक, गन्ना सेंटर के पास हुआ हादसा; घर का इकलौता चिराग बुझने से परिवार में कोहराम

DDC, हल्द्वानी। दीपावली की रात जब घरों में खुशियों के दीप जल रहे थे, उसी वक्त एक परिवार के घर का चिराग हमेशा के लिए बुझ गया। दोस्त को छोड़कर लौट रहा 22 वर्षीय युवक तेज रफ्तार बाइक पर नियंत्रण खो बैठा। उसकी बाइक सड़क किनारे बिजली के पोल से जा टकराई। टक्कर इतनी भीषण थी कि युवक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। त्योहार की खुशियां पलभर में मातम में बदल गईं।

पुलिस के अनुसार, पिथौरागढ़ जिले के ग्राम गल्ली, पोस्ट कफलनी (दन्या) निवासी 22 वर्षीय महेंद्र हल्द्वानी में रामपुर रोड स्थित एक रेस्टोरेंट में काम करता था। वह करीब चार महीने पहले यहां कुक और हेल्पर के तौर पर काम करने आया था और रेस्टोरेंट में ही रहता था।

बताया गया कि रविवार रात दीपावली पर महेंद्र अपने एक दोस्त को बेलबाबा मंदिर के पास छोड़ने गया था। वहां से बाइक लेकर वह वापस लौट रहा था। इसी दौरान गन्ना सेंटर के पास उसकी तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे लगे बिजली के पोल से जा टकराई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि महेंद्र गंभीर रूप से घायल हो गया और उसने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया।

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी भिजवाया। दीपावली की रात जवान बेटे की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गई। सोमवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया।

टीपी नगर चौकी प्रभारी मनोज कुमार ने बताया कि हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top