Breaking News
बद्रीनाथ चढ़ावा चोरी के आरोप में प्रमोद नौटियाल गिरफ्तार।
बद्रीनाथ मंदिर चंदा चोरी में प्रमोद नौटियाल गिरफ्तार
प्राइड हॉस्पिटल में पथरी के ऑपरेशन के बाद मरीज की मौत।
प्राइड हॉस्पिटल में पथरी का ऑपरेशन, मर गया मरीज
किसान के 9 लाख से साइबर क्रिमिनल ने कर डाली शॉपिंग।
तीन कॉल… सिम बंद… और एक घंटे में 9.29 लाख की ऑनलाइन शॉपिंग, हल्द्वानी में साइबर ठगी का चौंकाने वाला मामला
बनभूलपुरा में लोन के नाम पर ठगी।
गुजरात के जालसाजों ने बनभूलपुरा के लोगों को लगाया चूना
गौला नदी में छलांग लगाने वाला प्रियांशु बिष्ट व नदी में तलाश करती एसडीआरएफ टीम।
मां ने मोबाइल नहीं दिया, 12वीं का छात्र पुल से गौला नदी में कूदा
रामनगर के रिजॉर्ट में सैक्स रैकेट और नकली नोटों का भंडाफोड़।
रात चल रही थी रंगीन पार्टी… अचानक पुलिस की एंट्री, रामनगर के रिजॉर्ट में मचा हड़कंप
पति की मौत के सदमे में पत्नी ने जहर खाकर जान दी।
पति की मौत, सदमे में 80 साल की पत्नी ने खाया जहर
एमटीएस भर्ती परीक्षा में पकड़ा गया डमी अभ्यर्थी।
एमटीएस भर्ती परीक्षा में फर्जी अभ्यर्थी पकड़ाया, दूसरे की जगह दे रहा था परीक्षा
काठगोदाम इंटर कॉलेज में चॉपर की इमरजेंसी लैंडिंग।
खराब मौसम में फंसा चॉपर, काठगोदाम में करानी पड़ी इमरजेंसी लैंडिंग

हरेला पर ससुराल जा रहे दामाद की मौत, पत्नी और बच्चे हुए घायल

– त्योहार मनाने के लिए गौलापार से परिवार के साथ किच्छा स्थित ससुराल जा रहा था स्कूटी सवार

Accident on Harela, DDC : हरेला मनाने के लिए परिवार के साथ ससुराल के लिए निकले स्कूटी सवार हादसे का शिकार हो गए। तीनपानी बाईपास पर स्कूटी सवार को ट्रक ने अपनी चपेट में ले लिया और स्कूटी चला रहा युवक ट्रक के पहिये के नीचे आ गया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। जबकि स्कूटी पर सवार उसकी पत्नी व दो छोटे बच्चे घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जबकि पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया है।

मूलरूप से स्यूड़ा हैड़ाखान के रहने वाले कन्नू सिंह सम्मल (31 वर्ष) पुत्र राम सिंह सम्मल गौलापार स्थित देवला तल्ला पजाया बागजाला में अपनी बूढ़ी मां, पत्नी ममता (26), बेटी गौरी (11 वर्ष) व बेटे रुद्रांश (7 वर्ष) के साथ रहते थे। बताया जाता है कि कानू का ससुराल किच्छा में है में और उन्होंने हरेला मनाने का योजना ससुराल में बनाई थी। जिसके तहत बुधवार को कन्नू, ममता, गौरी और रुद्रांश स्कूटी पर सवार होकर किच्छा के लिए निकल पड़े।

स्कूटी सवार परिवार अभी गोरापड़ाव स्थित चंद्रावती इंटर कॉलेज पहुंचा था कि तभी पीछे से आए तेज रफ्तार भारत पेट्रोलियम के ट्रक ने स्कूटी में पीछे से टक्कर मार दी। घटना के बाद पत्नी व बच्चे सड़क के बायीं ओर गिर गए और कन्नू बायी ओर ट्रक की तरफ गिर गया। कन्नू का सिर ट्रक के पहिये के नीचे आ गया और मौके पर ही उसकी मौत हो गई।

हादसे के बाद मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई और यातायात बाधित हो गया। मौके पर पहुंची मंडी चौकी पुलिस ने एंबुलेंस के जरिये घायलों को अस्पताल और मृतक को पोस्टमार्टम हाउस पहुंचाया। परिजनों के मुताबिक हादसे में गौरी का पैर फ्रैक्चर हो गया और रुद्रांश के सिर में चोट आई। जबकि ममता को हल्की खरोंचे आई हैं। कोतवाल राजेश कुमार यादव ने बताया कि ट्रक को कब्जे में ले लिया गया है। घटना के कारणों की जांच की जा रही है। तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।

पत्नी के सामने पल भर में मौत, हेलमेट भी नहीं बचा सका जान
जिस स्कूटी पर परिवार सवार था, उसे कन्नू ने एक माह पहले ही खरीदा था। घटना के वक्त स्कूटी सवारों को पता ही नहीं लगा कि हुआ क्या। संभले तो सभी सड़क पर इधर-उधर पड़े थे। ममता की नजर पति कन्नू पर पड़ी तो पति का कुचला सिर देखकर वह सदमे में चली गई। पोस्टमार्टम हाउस में चिकित्सक भी हैरान थे। कन्नू ने हेलमेट तो लगाया था, लेकिन वह उसकी जान नहीं बचा। ट्रक के पहिये के नीचे पर आने पर हेलमेट चकनाचूर होकर कन्नू के सिर में घुस गया था। हेलमेट के टुकड़ों को सिर से निकालने में चिकित्सकों को भी काफी मुश्किल हुई।

बंद नहीं हुआ हादसों का कट तो होगा आंदोलन
गोरापड़ाव क्षेत्र के वरिष्ठ समाजसेवी गोपाल सिंह अधिकारी ने कहा कि गोरापडाव में बना उक्त बेतरतीब कट यथाशीघ्र बंद किया जाए, अन्यथा ग्रामीण उग्र आंदोलन करने पर बाध्य हो जाएंगे। प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल मोटाहल्दु के अध्यक्ष संदीप पांडे ने चेतावनी दी है कि हाईवे द्वारा तीनपानी से हल्दूचौड़ के बीच जगह-जगह बनाए गए बेतरतीब कट बंद नहीं किया तो व्यापारी एवं ग्रामीण उग्र आंदोलन शुरू करेंगे। वहीं स्यूड़ा निवासी समाजसेवी मंजू भट्ट ने भी परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए हर संभव मदद का भरोसा दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top