Breaking News
बद्रीनाथ चढ़ावा चोरी के आरोप में प्रमोद नौटियाल गिरफ्तार।
बद्रीनाथ मंदिर चंदा चोरी में प्रमोद नौटियाल गिरफ्तार
प्राइड हॉस्पिटल में पथरी के ऑपरेशन के बाद मरीज की मौत।
प्राइड हॉस्पिटल में पथरी का ऑपरेशन, मर गया मरीज
किसान के 9 लाख से साइबर क्रिमिनल ने कर डाली शॉपिंग।
तीन कॉल… सिम बंद… और एक घंटे में 9.29 लाख की ऑनलाइन शॉपिंग, हल्द्वानी में साइबर ठगी का चौंकाने वाला मामला
बनभूलपुरा में लोन के नाम पर ठगी।
गुजरात के जालसाजों ने बनभूलपुरा के लोगों को लगाया चूना
गौला नदी में छलांग लगाने वाला प्रियांशु बिष्ट व नदी में तलाश करती एसडीआरएफ टीम।
मां ने मोबाइल नहीं दिया, 12वीं का छात्र पुल से गौला नदी में कूदा
रामनगर के रिजॉर्ट में सैक्स रैकेट और नकली नोटों का भंडाफोड़।
रात चल रही थी रंगीन पार्टी… अचानक पुलिस की एंट्री, रामनगर के रिजॉर्ट में मचा हड़कंप
पति की मौत के सदमे में पत्नी ने जहर खाकर जान दी।
पति की मौत, सदमे में 80 साल की पत्नी ने खाया जहर
एमटीएस भर्ती परीक्षा में पकड़ा गया डमी अभ्यर्थी।
एमटीएस भर्ती परीक्षा में फर्जी अभ्यर्थी पकड़ाया, दूसरे की जगह दे रहा था परीक्षा
काठगोदाम इंटर कॉलेज में चॉपर की इमरजेंसी लैंडिंग।
खराब मौसम में फंसा चॉपर, काठगोदाम में करानी पड़ी इमरजेंसी लैंडिंग

हल्द्वानी : नशे में धुत थी मां, मोर्चरी में मुर्दा पड़ा था बेटा

– बेस के चिकित्सकों ने दवा लेने भेजा, फिर लौट कर नहीं आई मां

Drug addict mother leaves sick son in hospital, DDC : बीमार बेटे को इलाज के लिए लेकर पहुंची नशेड़ी मां उसे बेस अस्पताल में लावारिस छोड़ गई। चिकित्सकों ने उसे दवा लेने भेजा, फिर वह लौट कर नहीं आई। बेटे की मौत हो गई। पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे खंगाले तो परिजनों को पता चला। जिसके बाद पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया।

नशे ने बिगाड़ दिया काला पीलिया
स्वार बाजपुर ऊधमसिंहनगर निवासी दीपक कश्यप (33 वर्ष) पुत्र स्व. हरिओम कश्यम खानाबदोशों की जिंदगी जीता था और परिवार के साथ हल्द्वानी में रहता था। दीपक का पूरा परिवार नशे का आदी है। दीपक को काला पीलिया था। बीमारी में नशे ने  उसकी हालत बिगाड़ दी। बीती 9 मई को दीपक की मां उसे गंभीर अवस्था में सोबन सिंह जीना बेस अस्पताल लेकर पहुंची।

जिस दिन छोड़कर आई उसी दिन मरा बेटा
चिकित्सकों ने दीपक की मां से कुछ दवाएं मंगाई। वह दवा लेने गई तो फिर लौट कर नहीं आई और उसी दिन दीपक की मौत हो गई। महिला नहीं लौटी तो चिकित्सकों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे खंगाले और महिला व परिजनों को ढूंढ निकाला। जिन्होंने दीपक की पहचान की।

मौत की खबर लेकर पहुंची पुलिस तो नशे में धुत मिली मां
पुलिस दीपक के परिजनों को तलाशते हुए उसके परिजनों तक पहुंची तो माहौल देख हैरत में पड़ गई। दीपक की मौत की खबर लेकर पहुंची पुलिस ने पाया कि उसकी नशे में धुत थी। बताया जाता है कि दीपक और उसकी मां ही नहीं बल्कि पूरा परिवार नशे का लती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top