Breaking News
उत्तराखंड में एसआईआर का पहला चरण पूरा।
एसआईआर : पहला चरण पूरा, 71.33 लाख मतदाताओं की ड्राफ्ट वोटर लिस्ट जारी
बद्रीनाथ चढ़ावा चोरी के आरोप में प्रमोद नौटियाल गिरफ्तार।
बद्रीनाथ मंदिर चंदा चोरी में प्रमोद नौटियाल गिरफ्तार
प्राइड हॉस्पिटल में पथरी के ऑपरेशन के बाद मरीज की मौत।
प्राइड हॉस्पिटल में पथरी का ऑपरेशन, मर गया मरीज
किसान के 9 लाख से साइबर क्रिमिनल ने कर डाली शॉपिंग।
तीन कॉल… सिम बंद… और एक घंटे में 9.29 लाख की ऑनलाइन शॉपिंग, हल्द्वानी में साइबर ठगी का चौंकाने वाला मामला
बनभूलपुरा में लोन के नाम पर ठगी।
गुजरात के जालसाजों ने बनभूलपुरा के लोगों को लगाया चूना
गौला नदी में छलांग लगाने वाला प्रियांशु बिष्ट व नदी में तलाश करती एसडीआरएफ टीम।
मां ने मोबाइल नहीं दिया, 12वीं का छात्र पुल से गौला नदी में कूदा
रामनगर के रिजॉर्ट में सैक्स रैकेट और नकली नोटों का भंडाफोड़।
रात चल रही थी रंगीन पार्टी… अचानक पुलिस की एंट्री, रामनगर के रिजॉर्ट में मचा हड़कंप
पति की मौत के सदमे में पत्नी ने जहर खाकर जान दी।
पति की मौत, सदमे में 80 साल की पत्नी ने खाया जहर
एमटीएस भर्ती परीक्षा में पकड़ा गया डमी अभ्यर्थी।
एमटीएस भर्ती परीक्षा में फर्जी अभ्यर्थी पकड़ाया, दूसरे की जगह दे रहा था परीक्षा

घूमने निकले थे दोस्त, रास्ते में मिल गई मौत

– कालाढूंगी थाना क्षेत्र के बैलपोखरा गांव के पास हादसे का शिकार हुए बाइक सवार

Road accident in Belpokhara, DDC : कालाढूंगी थाना क्षेत्र के बैलपोखरा गांव में बाइक सवार युवकों को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। गंभीर हालत में एक युवक को एसटीएच लाया गया। डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। युवक दोस्तों के संग बैलपड़ाव घूमने जा रहा था। मौत से परिजनों में कोहराम मचा है।

ग्राम कमोला निवासी 19 वर्षीय तनुज कुमार पुत्र प्रकाश चंद्र मजदूरी करता था और तीन भाई-बहनों में सबसे बड़ा था। पुलिस के अनुसार रविवार को तनुज अपने दो दोस्तों के संग बाइक पर सवार घूमने के लिए बैलपड़ाव जा रहा था। रास्ते में बैलपोखरा के पास तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी।

हादसे में तनुज को गंभीर चोट आई। जबकि दोस्त मामूली रूप से घायल हो गए। तनुज को आसपास के लोगों ने एसटीएच भिजवाया। यहां उसने दम तोड़ दिया। सोमवार को हल्द्वानी में शव का पोस्टमार्टम हुआ। जिसके बाद शव स्वजन को सौंप दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top