Breaking News
बद्रीनाथ चढ़ावा चोरी के आरोप में प्रमोद नौटियाल गिरफ्तार।
बद्रीनाथ मंदिर चंदा चोरी में प्रमोद नौटियाल गिरफ्तार
प्राइड हॉस्पिटल में पथरी के ऑपरेशन के बाद मरीज की मौत।
प्राइड हॉस्पिटल में पथरी का ऑपरेशन, मर गया मरीज
किसान के 9 लाख से साइबर क्रिमिनल ने कर डाली शॉपिंग।
तीन कॉल… सिम बंद… और एक घंटे में 9.29 लाख की ऑनलाइन शॉपिंग, हल्द्वानी में साइबर ठगी का चौंकाने वाला मामला
बनभूलपुरा में लोन के नाम पर ठगी।
गुजरात के जालसाजों ने बनभूलपुरा के लोगों को लगाया चूना
गौला नदी में छलांग लगाने वाला प्रियांशु बिष्ट व नदी में तलाश करती एसडीआरएफ टीम।
मां ने मोबाइल नहीं दिया, 12वीं का छात्र पुल से गौला नदी में कूदा
रामनगर के रिजॉर्ट में सैक्स रैकेट और नकली नोटों का भंडाफोड़।
रात चल रही थी रंगीन पार्टी… अचानक पुलिस की एंट्री, रामनगर के रिजॉर्ट में मचा हड़कंप
पति की मौत के सदमे में पत्नी ने जहर खाकर जान दी।
पति की मौत, सदमे में 80 साल की पत्नी ने खाया जहर
एमटीएस भर्ती परीक्षा में पकड़ा गया डमी अभ्यर्थी।
एमटीएस भर्ती परीक्षा में फर्जी अभ्यर्थी पकड़ाया, दूसरे की जगह दे रहा था परीक्षा
काठगोदाम इंटर कॉलेज में चॉपर की इमरजेंसी लैंडिंग।
खराब मौसम में फंसा चॉपर, काठगोदाम में करानी पड़ी इमरजेंसी लैंडिंग

एक जेल में होंगे बाप-बेटे, लेकिन मिल नहीं पाएंगे मलिक और मोईद

– रिमांड पर आया मास्टरमाइंड अब्दुल मलिक 2 मार्च को जब जेल पहुंचेगा तो वहीं होगा मोईद

Abdul Malik and Abdul Moeed in Nainital jail, DDC : बनभूलपुरा हिंसा के सभी उपद्रवी हल्द्वानी उपकारागार में है, लेकिन मलिक उन उपद्रवियों से अलग नैनीताल जेल में। हालांकि मलिक पुलिस रिमांड पर है और दो फरवरी को वापस जेल में दाखिल किया जाएगा। इससे पहले उसके बेटे अब्दुल मोईद को भी नैनीताल जेल पहुंचा दिया गया। दो फरवरी को दोनों एक ही जेल में होंगे, लेकिन मिल नहीं पाएंगे।

नैनीताल की बैरक नम्बर 1 मलिक का पता
बनभूलपुरा थाने के मुकदमे का आखिरी वांटेड अब्दुल मोईद सलाखों के पीछे पहुंच चुका है। मोईद को उसी नैनीताल जेल में रखा गया है, जहां उसके बाप अब्दुल मलिक को ले जाया गया था। हालांकि अब्दुल मलिक 27 फरवरी से पुलिस की रिमांड पर है और एक फरवरी को उसकी रिमांड का आखिरी दिन है। 2 फरवरी को अब्दुल मलिक को दोबारा नैनीताल जेल में दाखिल किया जाएगा। मलिक के लिए जेल की बैरक नंबर एक तय है, जिसमें वो पहले भी रखा गया था।

मलिक दाखिल होगा, मोईद रिमांड पर होगा
बताया जा रहा है कि पिता-पुत्र एक ही जेल में होंगे, लेकिन दोनों के मिलने पर पाबंदी होगी। इसके पीछे हवाला दिया जा रहा है कि अगर दोनों को मिलने की इजाजत दी गई तो साझा रणनीति बना लेंगे और इससे पुलिस की जांच प्रभावित हो सकती है। पुलिस सूत्रों का तो यहां तक कहना है कि मलिक को जेल में दाखिल करने के बाद पुलिस न्यायालय से मोईद की रिमांड मांग सकती है। इससे न तो दोनों का आमना-सामना होगा और पुलिस मलिक से किए सवालों को मोईद के सामने दोहरा कर जवाब को वेरीफाई कर पाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top