Breaking News
बद्रीनाथ चढ़ावा चोरी के आरोप में प्रमोद नौटियाल गिरफ्तार।
बद्रीनाथ मंदिर चंदा चोरी में प्रमोद नौटियाल गिरफ्तार
प्राइड हॉस्पिटल में पथरी के ऑपरेशन के बाद मरीज की मौत।
प्राइड हॉस्पिटल में पथरी का ऑपरेशन, मर गया मरीज
किसान के 9 लाख से साइबर क्रिमिनल ने कर डाली शॉपिंग।
तीन कॉल… सिम बंद… और एक घंटे में 9.29 लाख की ऑनलाइन शॉपिंग, हल्द्वानी में साइबर ठगी का चौंकाने वाला मामला
बनभूलपुरा में लोन के नाम पर ठगी।
गुजरात के जालसाजों ने बनभूलपुरा के लोगों को लगाया चूना
गौला नदी में छलांग लगाने वाला प्रियांशु बिष्ट व नदी में तलाश करती एसडीआरएफ टीम।
मां ने मोबाइल नहीं दिया, 12वीं का छात्र पुल से गौला नदी में कूदा
रामनगर के रिजॉर्ट में सैक्स रैकेट और नकली नोटों का भंडाफोड़।
रात चल रही थी रंगीन पार्टी… अचानक पुलिस की एंट्री, रामनगर के रिजॉर्ट में मचा हड़कंप
पति की मौत के सदमे में पत्नी ने जहर खाकर जान दी।
पति की मौत, सदमे में 80 साल की पत्नी ने खाया जहर
एमटीएस भर्ती परीक्षा में पकड़ा गया डमी अभ्यर्थी।
एमटीएस भर्ती परीक्षा में फर्जी अभ्यर्थी पकड़ाया, दूसरे की जगह दे रहा था परीक्षा
काठगोदाम इंटर कॉलेज में चॉपर की इमरजेंसी लैंडिंग।
खराब मौसम में फंसा चॉपर, काठगोदाम में करानी पड़ी इमरजेंसी लैंडिंग

उत्तराखंड : विज्ञापन से झांसे में आई अंबाला की युवती, तांत्रिक ने लूट ली आबरू

उत्तराखंड : विज्ञापन से झांसे में आई अंबाला की युवती, तांत्रिक ने लूट ली आबरू

– तांत्रिक ने दिया घर के सारे कष्ट हरने का झांसा और बुला लिया अपने घर

Tantrik raped, DDC : एक युवती तांत्रिक के झांसे में आ गई और अपनी इज्ज़त लुटा बैठी। तांत्रिक ने उसे घर के सारे कष्ट हरने का वादा किया और अपने घर बुला लिया। जहां उसने युवती से दुष्कर्म किया। पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की तफ्तीश शुरू कर दी है।

सिविल लाइंस कोतवाली पुलिस को अंबाला की युवती ने तहरीर देकर बताया कि उसने पिछले साल नवंबर में विज्ञापन देखा था। इसमें तांत्रिक ने घर के सारे कष्ट दूर करने की जानकारी दी थी। साथ ही विज्ञापन पर उसका मोबाइल नंबर भी था। उसने मोबाइल नंबर पर तांत्रिक से संपर्क किया। तांत्रिक ने उसे रुड़की आकर पूरी जानकारी देने की बात कही।

इसके बाद वह सिविल लाइंस क्षेत्र में रहने वाले तांत्रिक के पास पहुंची। यहां पर तांत्रिक ने उसे कोल्ड ड्रिंक पिलाई। इसके बाद वह बेहोश हो गई। आरोप है कि तांत्रिक ने दुष्कर्म के साथ ही अश्लील वीडियो भी बना लिया। अब वह वीडियो वायरल करने की धमकी देकर मानसिक उत्पीड़न कर रहा है। कोतवाली प्रभारी आरके सकलानी ने बताया, तहरीर के आधार पर मामले की जांच कराई जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top