Breaking News
रामनगर के कोहिनूर हत्याकांड का खुलासा।
सास ने मुंह में कपड़ा ठूंस घोंटा गला, पति ने घुटने से तोड़ी कॉलर बोन
आरटीओ रोड पर बृजानंद विहार स्थित गिरधारी साहू व मंत्री रेखा आर्य का आवास।
कैबिनेट मंत्री के फरार पति गिरधारी की तलाश में कई ठिकानों पर दबिश
महिला दरोगा पर पिस्तौल तानने वाले एसओजी के कांस्टेबल पर मुकदमा।
महिला दरोगा पर पिस्तौल तानने वाले एसओजी कांस्टेबल पर मुकदमा
मृतक सतनाम सिंह।
छोटे भाई को मारने पहुंचे हत्यारों ने बड़े भाई की मारी गोली
जनसुनवाई कार्यक्रम में जनता की समस्या सुनते मंडलायुक्त दीपक रावत।
नौ साल पहले खरीदा प्लॉट निकला दूसरे का, प्रॉपर्टी डीलर ने सड़क भी बेच डाली
यूट्यूबर सौरभ जोशी से मिलने देहरादून से हल्द्वानी पहुंचा किशोर।
सौरभ जोशी से मिलने देहरादून से अकेले हल्द्वानी पहुंचा 13 साल का फैन
नीला ड्रम हत्याकांड के दोषी साहिल और मुस्कान को मिला मृत्युदंड।
नीला ड्रम हत्याकांड में मुस्कान और साहिल को फांसी, सौरभ की हत्या में बड़ा फैसला
लालकुआं में रील बनाने से डांटने पर छात्रा ने फांसी लगाई।
रील ने छीन ली रियल लाइफ, 8वीं की छात्रा ने लगा लिया फंदा
इंस्पेक्टर विक्रम राठौड़ और गोल घेरे की फोटो में गैंगेस्टर योगेश भदौड़ा।
एक लाख के इनामी गैंगस्टर को बचाने के आरोप में इंस्पेक्टर विक्रम राठौड़ पर शिकंजा

रामपुर रोड से हल्द्वानी नहीं जा पाएंगे पर्यटक, कैंची धाम के लिए मिलेगी शटल

लंबे वीकेंड पर तीन दिवसीय रूट डायवर्जन।

– लंबे वीकेंड को देखते हुए जारी किया गया तीन दिवसीय डायवर्जन

Three-day route diversion, DDC : लंबे वीकेंड को देखते हुए नैनीताल पुलिस ने तीन दिवसीय डायवर्जन प्लान जारी किया है। प्लान के तहत रुद्रपुर से हल्द्वानी आने वाले पर्यटक वाहन रामपुर रोड का उपयोग नहीं कर पाएंगे। उन्हें पंतनगर, लालकुआं होते हुए तीनपानी से गौलापार होते हुए पहाड़ी मार्गों को जाना होगा। इसी तरह अन्य मार्गों पर रूट डायवर्ट किए गए हैं। खासतौर पर कैंची धाम जाने के लिए पर्यटकों को शटल सेवा का उपयोग करना होगा। वह अपने वाहन लेकर धाम तक नहीं जा पाएंगे। पुलिस के मुताबिक 12 अप्रैल से साप्ताहिक अवकाश हनुमान जयंती, भीमराव अंबेडकर जयंती, है, जिसके दृष्टिगत हल्द्वानी, कैंचीधाम, नैनीताल का ट्रैफिक प्लान जारी किया जा रहा है। पर्यटकों से अनुरोध है कि असुविधा से बचने हेतु जारी किये गये ट्रैफिक प्लान के अनुसार अपनी यात्रा को सुगम और सुरक्षित बनाएं।

हल्द्वानी शहर का डायवर्जन प्लान
– यह डायवर्जन 12 से 14 अप्रैल तक समय सुबह 9 से रात्रि 10 बजे तक प्रभावी रहेगा।
– बरेली रोड से पर्वतीय क्षेत्र को जाने वाले तीनपानी फ्लाईओवर से गौला बाईपास रोड होते हुए नारीमन तिराहा काठगोदाम से जाएंगे।
– रूद्रपुर से पर्वतीय क्षेत्र को जाने वाले पंतनगर तिराहा (दिनेशपुर मोड) से एनएच 109 (नया हाईवे) होते हुए पंतनगर, लालकुंआ, तीनपानी फ्लाईओवर से गौलापार रोड होते हुए नारीमन तिराहा से अपने गन्तब्य को जाएंगे।
– रामनगर, बाजपुर, कालाढूंगी से पर्वतीय क्षेत्र को वाले कालाढूंगी से मंगोली, रूसी-1 कालाढूंगी रोड से रूसी-2 हल्द्वानी रोड नम्बर-1 बैण्ड ज्योलिकोट से मस्जिद तिराहा भवाली होते हुए जाएंगे।
– यात्रा रोड में यातायात का दबाव होने पर भारी वाहनों का आवागमन प्रातः 9 बजे से रात्रि 10 बजे तक प्रतिबंधित रहेगा।
– पर्वतीय क्षेत्र से हल्द्वानी की ओर आने वाले भारी वाहनों को जनपद सीमा पर रोका जाएगा।
– आवश्यक सेवा वाले भारी वाहनों का आवागमन भी 2 बजे से 10 बजे तक प्रतिबंधित रहेगा।

नैनीताल नगर एवं कैंचीधाम के लिए प्लान
– नगर नैनीताल के अंदर पार्किंग स्थल भरने पर कालाढूंगी की ओर से आने वाले वाहन शहर के बाहर अस्थायी पार्किंग रूसी-1 व नारायण नगर कालाढूंगी रोड पर पार्क करेंगे। यहां से शटल मिलेगी।
– हल्द्वानी की ओर से आने वाले अस्थायी पार्किंग रूसी-2 हल्द्वानी रोड में वाहन पार्क करेंगे। यहीं से शटल मिलेगी।
– नैनीताल व नम्बर-1 बैंड ज्योलिकोट की ओर से आने वाले एवं भवाली, कैंचीधाम की ओर जाने वाले वाहनों को रातीघाट मार्ग सैनेटोरियम भवाली पर पार्क किया जाएगा, यहां से शटल मिलेगी।
– हल्द्वानी-भीमताल मार्ग से आने वालों को विकास भवन भीमताल से शटल सेवा से कैंचीधाम, भवाली भेजा जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top