Breaking News
बद्रीनाथ चढ़ावा चोरी के आरोप में प्रमोद नौटियाल गिरफ्तार।
बद्रीनाथ मंदिर चंदा चोरी में प्रमोद नौटियाल गिरफ्तार
प्राइड हॉस्पिटल में पथरी के ऑपरेशन के बाद मरीज की मौत।
प्राइड हॉस्पिटल में पथरी का ऑपरेशन, मर गया मरीज
किसान के 9 लाख से साइबर क्रिमिनल ने कर डाली शॉपिंग।
तीन कॉल… सिम बंद… और एक घंटे में 9.29 लाख की ऑनलाइन शॉपिंग, हल्द्वानी में साइबर ठगी का चौंकाने वाला मामला
बनभूलपुरा में लोन के नाम पर ठगी।
गुजरात के जालसाजों ने बनभूलपुरा के लोगों को लगाया चूना
गौला नदी में छलांग लगाने वाला प्रियांशु बिष्ट व नदी में तलाश करती एसडीआरएफ टीम।
मां ने मोबाइल नहीं दिया, 12वीं का छात्र पुल से गौला नदी में कूदा
रामनगर के रिजॉर्ट में सैक्स रैकेट और नकली नोटों का भंडाफोड़।
रात चल रही थी रंगीन पार्टी… अचानक पुलिस की एंट्री, रामनगर के रिजॉर्ट में मचा हड़कंप
पति की मौत के सदमे में पत्नी ने जहर खाकर जान दी।
पति की मौत, सदमे में 80 साल की पत्नी ने खाया जहर
एमटीएस भर्ती परीक्षा में पकड़ा गया डमी अभ्यर्थी।
एमटीएस भर्ती परीक्षा में फर्जी अभ्यर्थी पकड़ाया, दूसरे की जगह दे रहा था परीक्षा
काठगोदाम इंटर कॉलेज में चॉपर की इमरजेंसी लैंडिंग।
खराब मौसम में फंसा चॉपर, काठगोदाम में करानी पड़ी इमरजेंसी लैंडिंग

फंदे से लटकी टेबल पर टिकी मिली लाश, लोग हैरान

नैनीताल जिले में चार लोगों ने जान दी।

– परिजनों ने फंदे से उतारा शव, नैनीताल जिले में तीन और लोगों की हुई मौत

Suicide in Nainital district, DDC : काठगोदाम थानाक्षेत्र में एक युवक की संदिग्ध परिस्थितयों में मौत हो गई। जिस तरह से वह फंदे पर लटका और टेबल के सहारे टिका मिला, उसने सबको हैरान कर लिया। पुलिस मौके पर पहुंची तो परिजनों ने उसे फंदे से उतार लिया था। पेशे से मजदूर मृतक छह लड़िकयों का पिता और नशे का लती था। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया है।

पुलिस के मुताबिक प्रतापगढ़ी काठगोदाम निवासी नंद किशोर (44 वर्ष) पुत्र महेश लाल यहां पत्नी सीमा व 6 बेटियों के साथ रहता था। परिवार के भरण पोषण के लिए दंपति मजदूरी करता था। परिजनों ने पुलिस को बताया कि सुबह वह घर पर नहीं थे और जब लौटे तो पाया कि नंद किशोर ने फांसी लगा ली है। नंद किशोर ने पुरानी साड़ी को छत के कुंडे से फंसा कर फांसी लगाई।

फंदे तक पहुंचने से लिए जिसे टेबल का उन्होंने इस्तेमाल किया, उस पर शव पूरी तरह टिका हुआ था। पुलिस को भी यह बात अटपटी लगी, लेकिन परिजनों ने बताया कि वह नशे के आदी थे। पुलिस जब मौके पर पहुंची तो परिजनों ने शव को फंदे से उतारकर चारपाई पर लिटा दिया था। काठगोदाम थानाध्यक्ष दीपक बिष्ट ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम करा कर शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है।

वृद्ध समेत तीन और लोगों की मौत
जिले में वृद्ध समेत तीन और लोगों की मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक चकलुवा कालाढूंगी निवासी चंदन राम आर्य (63 वर्ष) ने गुरुवार को संदिग्ध परिस्थितियों में जहरीला पदार्थ खा लिया था। हालत बिगड़ने पर उन्हें कालाढूंगी स्थित एक अस्पताल और फिर एसटीएच में भर्ती कराया गया। जहां उनकी मौत हो गई।

दूसरे मामले में नई बस्ती रामनगर निवासी प्रियांशु आर्य (20 वर्ष) घर से लालाकुआं निवासी रिश्तेदार के घर गया था। गुरुवार को रिश्तेदारों से घर जाने की बात कहकर निकला और रास्ते में कुछ खा लिया। उसे एसटीएच पहुंचाया गया, जहां उसकी मौत हो गई।

तीसरे मामले में काठगोदाम थानाक्षेत्र के जवाहर ज्योति दमुवाढूंगा निवासी संजू आर्य (45 वर्ष) गुरुवार को लालकुआं स्थित वीआईपी गेट पर बेहोशी की हालत में पड़ा मिला था। संजू की भी एसटीएच में मौत हो हुई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top