Breaking News
रामनगर में विमला देवी हत्याकांड का खुलासा करते एसएसपी डॉ.मंजूनाथ टीसी।
बाप के मर्डर का बदला लेने के लिए महिला को उतारा मौत के घाट
बेड़ी खत्ता हल्द्वानी में बीएसएनएल कर्मी को मारी गोली।
बालकनी में बैठे बीएसएनएल कर्मी को किसने मारी गोली, कई दिन बाद भी पुलिस बेनतीजा
मुखानी में किशोरी ने फांसी लगाकर जान दी।
पारिवारिक विवाद के बाद किशोरी की मौत, घर में पसरा मातम
हल्द्वानी में हादसे के बाद ऐसा हुआ बाइक का हाल।
दीपावली की रात बिजली के पोल से टकराई बाइक, 22 वर्षीय महेंद्र की मौत
कंट्रोल रूम से शहर पर नजर डालते एसएसपी डॉ.मंजूनाथ टीसी।
233 सीसीटीवी कैमरों से हल्द्वानी की निगरानी, मोबाइल में व्यस्त मिली महिला पीएसी कर्मी
काठगोदाम और तिकोनिया में सड़क हादसे में दो की मौत।
आधे घंटे के भीतर दो सड़क हादसे, ट्रक ने कुचला और अज्ञात वाहन ने ली महिला की जान
टांडा जंगल में एक्सीडेंट में ग्राम विकास अधिकारी की मौत।
टांडा जंगल में हादसा, ग्राम विकास अधिकारी समेत दो की मौत
हल्द्वानी के ऊंचापुल में धघकता कार सर्विस सेंटर।
धधकते टायरों और मोबिल ऑयल ने भड़काई आग, स्वाहा हुआ सर्विस सेंटर
पूछड़ी रामनगर में वन भूमि से साफ किया गया अतिक्रमण।
पूछड़ी में कब्जे का किला ध्वस्त, 30 जेसीबी ने ढहाए 81 निर्माण

चार लाख का मलबा चोरी, भोर पहर काम लगा रहा था ठेकेदार

मुखानी में मलवा चोरी का प्रतीकात्मक चित्र।

– जिस ठेकेदार को दिया था घर तोड़ने का जिम्मा, उसी ने की चोरी

Debris stolen in Mukhani, DDC : नैनीताल जिले के मुखानी थाना क्षेत्र में जिस ठेकेदार को पुराना घर तोड़ने का काम किया, वही मलबा चोरी करने लगा। सुबह लोगों के उठने से पहले वह चोरी करता था। मालिक ने उसे रंगेहाथ पकड़ा और विरोध किया तो ठेकेदार और उसका दोस्त मारपीट पर आमादा हो गए। इस मामले में एसएसपी के निर्देश पर मुखानी पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

हरीपुरनायक मुखानी निवासी धनपाल सिंह पुत्र स्व. दलीप सिंह ने एसएसपी को बताया कि कुसुमखेड़ा चौराहे पर उनके भवन का ध्वस्तीकरण चल रहा है, जिसका ठेका जगदीश चन्द्र जोशी उर्फ बबलू को दिया था। आरोप है कि पिछले तीन माह से जगदीश भवन तोड़ रहा था। धीमी गति के कार्य से धनपाल का नुकसान हो रहा था और कहने पर जगदीश बहाने बना रहा था। एक रोज सुबह 5 बजे धनपाल भवन का मलवा ट्रैक्टर ट्राली से ऊंचापुंल की ओर जाते देखा, जिसका वीडियो बना लिया।

अगले दिन इसी समय जगदीश को खुद ट्रैक्टर में मलबा लोड कराते पकड़ लिया। सवाल जवाब किया, पुलिस से शिकायत की और मलबे पर हक जताया तो जगदीश और उसका साथी भीम सिंह बिष्ट मारपीट पर आमादा हो गए। आरोप है कि जगदीश ने 4 लाख रुपए का मलबा बेंच डाला है। आरोप यह है कि मुखानी पुलिस ने शिकायत पर कार्रवाई नहीं की। थानाध्यक्ष विजय मेहता ने बताया कि मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top