Breaking News
बद्रीनाथ चढ़ावा चोरी के आरोप में प्रमोद नौटियाल गिरफ्तार।
बद्रीनाथ मंदिर चंदा चोरी में प्रमोद नौटियाल गिरफ्तार
प्राइड हॉस्पिटल में पथरी के ऑपरेशन के बाद मरीज की मौत।
प्राइड हॉस्पिटल में पथरी का ऑपरेशन, मर गया मरीज
किसान के 9 लाख से साइबर क्रिमिनल ने कर डाली शॉपिंग।
तीन कॉल… सिम बंद… और एक घंटे में 9.29 लाख की ऑनलाइन शॉपिंग, हल्द्वानी में साइबर ठगी का चौंकाने वाला मामला
बनभूलपुरा में लोन के नाम पर ठगी।
गुजरात के जालसाजों ने बनभूलपुरा के लोगों को लगाया चूना
गौला नदी में छलांग लगाने वाला प्रियांशु बिष्ट व नदी में तलाश करती एसडीआरएफ टीम।
मां ने मोबाइल नहीं दिया, 12वीं का छात्र पुल से गौला नदी में कूदा
रामनगर के रिजॉर्ट में सैक्स रैकेट और नकली नोटों का भंडाफोड़।
रात चल रही थी रंगीन पार्टी… अचानक पुलिस की एंट्री, रामनगर के रिजॉर्ट में मचा हड़कंप
पति की मौत के सदमे में पत्नी ने जहर खाकर जान दी।
पति की मौत, सदमे में 80 साल की पत्नी ने खाया जहर
एमटीएस भर्ती परीक्षा में पकड़ा गया डमी अभ्यर्थी।
एमटीएस भर्ती परीक्षा में फर्जी अभ्यर्थी पकड़ाया, दूसरे की जगह दे रहा था परीक्षा
काठगोदाम इंटर कॉलेज में चॉपर की इमरजेंसी लैंडिंग।
खराब मौसम में फंसा चॉपर, काठगोदाम में करानी पड़ी इमरजेंसी लैंडिंग

दो लाख कर्ज देकर सूदखोर ने सैनिक की बीवी से लिखा लिया मकान

पूर्व सैनिक की पत्नी से सूदखोर ने मकान हड़पा।

– बहन की शादी में जेवर देने के लिए ब्याज पर लिए थे रुपये, 18 लाख चुकाने के बाद भी नहीं उतरा कर्ज

Haldwani’s usurer, DDC : हल्द्वानी में पूर्व सैनिक की बीवी ने ब्याज पर दो लाख रुपये लेकर खुद को खंगाल कर लिया। मुखानी थानाक्षेत्र के फतेहपुर स्थित रामड़ी आनसिंह निवासी पूर्व सैनिक हेमंत सिंह बिष्ट की पत्नी भावना बिष्ट ने अपने पड़ोसी प्रदीप सिंह डोगरा से रुपये लिए थे। पति की तनख्वाह से वह कर्ज उतारती रहीं और 17-18 लाख रुपये सूदखोर को दिए, लेकिन कर्ज नहीं उतरा। अंत में सूदखोर ने उनका मकान भी अपनी पत्नी के नाम करा लिया। पीड़िता की तहररी पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज किया है।

10 प्रतिशत ब्याज पर लिए थे रुपये
पुलिस को दी तहरीर में भावना ने बताया कि उनका पड़ोसी हेमंत ब्याज पर रुपये देने का काम करता है। 24 अप्रैल 2021 में भावना की बहन की शादी थी। बहन को सोने का तोहफा देने के लिए उन्होंने पति को बिना बताए पड़ोसी से 10 प्रतिशत ब्याज पर दो लाख रुपये उधार लिए थे। मुंबई में कार्यरत पति महीने में घर खर्च के लिए जो रकम भेजते थे उसमें से रुपये बचाकर भावना कर्जा चुका रही थीं।

कर्ज चुकाती रही और बकाया बढ़ता रहा
नकदी व ऑनलाइन माध्यम से भावना ने लेनदार को 17-18 लाख का भुगतान किया लेकिन उसके बाद भी आरोपी उनपर बकाया निकालने लगा। पति व बच्चों को जान से मरवाने की धमकी देकर आरोपी ने मकान के फर्जी दस्तावेज बनवाकर एलआईसी से 18 लाख का लोन लिया।

मानसिक तनाव में आई तो की शिकायत
इसके अलावा मकान की रजिस्ट्री भी जबरन अपनी पत्नी के नाम पर करा ली। पीड़िता ने मानसिक तनाव में आने की बात कहते हुए आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। मुखानी एसओ पंकज जोशी ने बताया कि मामले में तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top