Breaking News
बद्रीनाथ चढ़ावा चोरी के आरोप में प्रमोद नौटियाल गिरफ्तार।
बद्रीनाथ मंदिर चंदा चोरी में प्रमोद नौटियाल गिरफ्तार
प्राइड हॉस्पिटल में पथरी के ऑपरेशन के बाद मरीज की मौत।
प्राइड हॉस्पिटल में पथरी का ऑपरेशन, मर गया मरीज
किसान के 9 लाख से साइबर क्रिमिनल ने कर डाली शॉपिंग।
तीन कॉल… सिम बंद… और एक घंटे में 9.29 लाख की ऑनलाइन शॉपिंग, हल्द्वानी में साइबर ठगी का चौंकाने वाला मामला
बनभूलपुरा में लोन के नाम पर ठगी।
गुजरात के जालसाजों ने बनभूलपुरा के लोगों को लगाया चूना
गौला नदी में छलांग लगाने वाला प्रियांशु बिष्ट व नदी में तलाश करती एसडीआरएफ टीम।
मां ने मोबाइल नहीं दिया, 12वीं का छात्र पुल से गौला नदी में कूदा
रामनगर के रिजॉर्ट में सैक्स रैकेट और नकली नोटों का भंडाफोड़।
रात चल रही थी रंगीन पार्टी… अचानक पुलिस की एंट्री, रामनगर के रिजॉर्ट में मचा हड़कंप
पति की मौत के सदमे में पत्नी ने जहर खाकर जान दी।
पति की मौत, सदमे में 80 साल की पत्नी ने खाया जहर
एमटीएस भर्ती परीक्षा में पकड़ा गया डमी अभ्यर्थी।
एमटीएस भर्ती परीक्षा में फर्जी अभ्यर्थी पकड़ाया, दूसरे की जगह दे रहा था परीक्षा
काठगोदाम इंटर कॉलेज में चॉपर की इमरजेंसी लैंडिंग।
खराब मौसम में फंसा चॉपर, काठगोदाम में करानी पड़ी इमरजेंसी लैंडिंग

ड्यूटी ज्वाइन किए बिना घर लौटा फौजी, लौटते ही हो गई मौत

– छुट्टियां पूरी होने पर 6 अक्टूबर को निकला था सिक्किम के लिए, 14 दिन कहां रहा कुछ पता नहीं

Soldier’s death, DDC : छुट्टी पूरी होने के बाद घर से सिक्किम के लिए निकला फौजी सिक्किम नहीं पहुंचा। 14 दिन बाद अचानक वह हल्द्वानी स्थित घर पहुंच गया। घर पहुंचते ही उसकी हालत बिगड़ गई। परिजन उसे अस्पताल ले गए, लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही उसकी मौत हो गई। मौत क्यों हुई, यह तो पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद साफ होगा, लेकिन छुट्टी गुजरने के 14 दिन तक वह कहां था, पुलिस इसकी जांच कर रही है।

देवलचौड़ निवासी उमेश सिंह नगर कोटी (39 वर्ष) मूलरूप से कांडा बागेश्वर के रहने वाले थे। देवलचौड़ में वह पत्नी गीता देवी, मां सरस्वती देवी, बेटी आशु और बेटा के साथ रहते थे। फौजी उमेश की वर्तमान में तैनाती सिलिगुड़ी सिक्किम में थी। उमेश के भाई कुंदन सिंह नगरकोटी ने बताया कि बीती 15 दिन की छुट्टी पूरी कर कर वह बीती छह अक्टूबर को वह हल्द्वानी स्थित घर से सिक्किम के लिए निकले थे, लेकिन वह अपनी यूनिट में पहुंचे ही नहीं पहुंचे।

शनिवार दोपहर करीब दो बजे अचानक वह घर पहुंचे। उनके पास आईकार्ड के अन्य सामान भी नहीं था। वह सिलीगुड़ी तक तो गए, लेकिन अपनी यूनिट में आमद नहीं कराई और वापस घर लौट आए। घर पहुंचने के कुछ ही देर बाद उनकी हालत बिगड़ गई। परिजन उन्हें निजी अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। परिजन यह नहीं बता सके कि छह अक्टूबर को जब वह ड्यूटी के लिए निकले और 19 अक्टूबर को अचानक घर लौटे तो इस दरम्यान वह कहां थे। मेडिकल चौकी प्रभारी प्रवीण तेवतिया ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद की मौत की सही वजह सामने आएगी। जिसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top