Breaking News
हल्द्वानी में पत्नी ने पति को प्रेमिका संग पकड़ा।
प्रेमिका संग मिला पति, पत्नी ने बच्चों संग मिलकर धुना
डॉक्टर की ऑनलाइन अपॉइंटमेंट से साइबर फ्रॉड।
डॉक्टर की ऑनलाइन अपॉइंटमेंट पड़ी भारी, बुजुर्ग के खाते से उड़े दो लाख
नैनीताल जिले में नो हेलमेट नो पेट्रोल का नियम लागू हुआ।
नैनीताल में ‘नो हेलमेट-नो पेट्रोल’ नियम लागू, एंट्री प्वाइंट पर लगे बोर्ड
जहरखुरान के शिकार बीएसएफ जवान की मौत।
जहरखुरानों ने बीएसएफ जवान को जहर देकर मार डाला
ऊधमसिंह नगर के जसपुर से विजिलेंस ने रिश्वतखोर जेई को दबोचा।
20 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथ दबोचा गया जेई, विजिलेंस का बड़ा ट्रैप
हल्द्वानी में कार की प्लेट पर टेप चिपकाकर घुमाने वाले चालक की कार सीज।
नंबर प्लेट पर टेप चिपका कर दे रहा था चकमा, पुलिस ने पकड़ा
नैनीताल में निजी स्कूलों को लौटानी होगी अतिरिक्त फीस।
डीएम का निजी स्कूलों पर एक्शन : मनमानी फीस पर चला डंडा, लौटानी होगी वसूली
हल्द्वानी में महिलाओं के अंडरवियर चोरी करने वाला चोर गिरफ्तार।
विदेश से पढ़कर लौटा देशी चोर, लड़कियों के अंडर गार्मेंट पर कर रहा शोध
एमपी की नीट की छात्रा ने हल्द्वानी में फांसी लगाई।
नीट की तैयारी में जुटी एमपी की छात्रा ने हल्द्वानी में फांसी लगाई

हल्द्वानी का हवसी अफसर, दुकान में बुलाकर बच्ची से…

– मुखानी थाना क्षेत्र में परचून की दुकान चलाता है खाद्य सुरक्षा विभाग का सेवानिवृत्त आरोपी

Haldwani’s lustful officer, DDC : महज आठ साल की बच्ची से खाद्य विभाग के सेवानिवृत्त अधिकारी ने वो हरकत की, जिसे सुनकर हर कोई शर्मसार हो जाए। सेवानिवृत्ति के बाद परचून की दुकान चला रहे आरोपी ने एक 8 साल की बच्ची पर नीयत खराब कर ली। पहले उसे पुचकारा और चॉकलेट देने के बहाने में दुकान के अंदर ले गया। जहां उसने बच्ची के साथ गंदी हरकत शुरू कर दी। मुखानी थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पॉस्को एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है।

सहेलियां लौट गईं, बच्ची को अंदर बुला लिया
परिजनों के मुताबिक आठ साल की बच्ची शनिवार दोपहर स्कूल से घर लौट रही थी। उसके साथ उसकी तीन सहेलियों भी थी। घर के पास ही स्थित किराना दुकान पर छात्रा व सहेलिया कुछ सामान खरीदने के लिए रुकी। सामान लेकर अन्य बच्चियों लौट गईं और दुकानदार ने सामान देने के बहाने 8 साल की बच्ची को दुकान में बुला लिया।

गाल पर हाथ फेरा, फिर निजी अंग छुए
आरोप है कि दुकानदार ने पहले बच्ची के गाल पर हाथ लगाया, फिर निजी अंगों को छुआ। बच्ची चीखी तो वापस लौटी सहेलियां आवाज सुनकर वापस दौड़ीं। सहेलियों के वापस पहुंचने पर दुकानदार ने उसे छोड़ दिया। बच्ची ने घर पहुंचकर परिजनों ने को बताया तो उन्होंने मुखानी थाने पहुंचे।

थाने में हुई कहासुनी, CCTV खंगाले
थाने में कार्रवाई की मांग को लेकर परिजनों की पुलिस कर्मियों से कहासुनी गई। मामला न बनता देख आक्रोशित लोग शिकायत लेकर आलाधिकारी तक जाने लगे। जिसके बाद मुखानी पुलिस ने घटना स्थल के सीसीटीवी फुटेज चेक कराया।

आरोपी दुकानदार का नाम गोपाल सिंह बताया जा रहा है और बताया जा रहा है कि वह खाद्य सुरक्षा विभाग का सेवानिवृत्त अधिकारी है। मुखानी थानाध्यक्ष पंकज जोशी ने बताया कि टीम को मौके पर भेजकर सीसीटीवी फुटेज चेक कराए गए हैं। जिसमे आरोपी लड़की के गाल पर हाथ फेरता दिख रहा है। परिजनों की ओर से मिली तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ पॉक्सो के तहत मुकदमा दर्ज किया जा रहा है।

सप्ताह भीतर नाबालिग के साथ दूसरी घटना
एक सप्ताह के भीतर शहर में नाबालिग के साथ छेड़छाड़ और दुष्कर्म की यह दूसरी घटना है। इससे पहले 28 जुलाई को कोतवाली थाना क्षेत्र में एक घटना घटी थी। इस घटना में घर से प्यानो सीखने निकली नाबालिग छात्रा से ऑटो चालक ने दुष्कर्म किया था। छात्रा आंशिक रूप से मानसिक अस्वस्थ थी। हालांकि घटना के अगले ही दिन पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top