Breaking News
बद्रीनाथ चढ़ावा चोरी के आरोप में प्रमोद नौटियाल गिरफ्तार।
बद्रीनाथ मंदिर चंदा चोरी में प्रमोद नौटियाल गिरफ्तार
प्राइड हॉस्पिटल में पथरी के ऑपरेशन के बाद मरीज की मौत।
प्राइड हॉस्पिटल में पथरी का ऑपरेशन, मर गया मरीज
किसान के 9 लाख से साइबर क्रिमिनल ने कर डाली शॉपिंग।
तीन कॉल… सिम बंद… और एक घंटे में 9.29 लाख की ऑनलाइन शॉपिंग, हल्द्वानी में साइबर ठगी का चौंकाने वाला मामला
बनभूलपुरा में लोन के नाम पर ठगी।
गुजरात के जालसाजों ने बनभूलपुरा के लोगों को लगाया चूना
गौला नदी में छलांग लगाने वाला प्रियांशु बिष्ट व नदी में तलाश करती एसडीआरएफ टीम।
मां ने मोबाइल नहीं दिया, 12वीं का छात्र पुल से गौला नदी में कूदा
रामनगर के रिजॉर्ट में सैक्स रैकेट और नकली नोटों का भंडाफोड़।
रात चल रही थी रंगीन पार्टी… अचानक पुलिस की एंट्री, रामनगर के रिजॉर्ट में मचा हड़कंप
पति की मौत के सदमे में पत्नी ने जहर खाकर जान दी।
पति की मौत, सदमे में 80 साल की पत्नी ने खाया जहर
एमटीएस भर्ती परीक्षा में पकड़ा गया डमी अभ्यर्थी।
एमटीएस भर्ती परीक्षा में फर्जी अभ्यर्थी पकड़ाया, दूसरे की जगह दे रहा था परीक्षा
काठगोदाम इंटर कॉलेज में चॉपर की इमरजेंसी लैंडिंग।
खराब मौसम में फंसा चॉपर, काठगोदाम में करानी पड़ी इमरजेंसी लैंडिंग

हल्द्वानी में बीए की छात्रा से चार छात्रों ने किया दुष्कर्म

हल्द्वानी में एक और छात्रा से दुष्कर्म।

– पहले कॉलेज में पढ़ने वाले ने दुष्कर्म कर बनाया वीडियो, फिर दोस्तों ने ब्लैकमेल कर किया दुष्कर्म

BA student raped, DDC : हल्द्वानी में बीए की छात्रा के साथ चार लोगों ने दुष्कर्म किया और सभी युवती को जानते थे। पहले साथ पढ़ने एक छात्र ने छात्रा से दोस्ती गांठ कर उससे नजदीकी बढ़ाई और फिर शारीरिक संबंध बनाए। इस दौरान उसने अश्लील फोटो और वीडियो भी बनाए। इस वीडियो के बूते आरोपी के भाई और उसके दोस्तों ने छात्रा से दुष्कर्म किया। इस घटना में आरोपियों का साथ एक युवती ने बी दिया। कोतवाली पुलिस ने पीड़िता की बड़ी बहन की तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

अपने भाई और दोस्तों को दिखाई अश्लील वीडियो
पुलिस को दी तहरीर में युवती ने बताया कि उसकी छोटी बहन हल्द्वानी में बुआ के घर रहकर स्नातक द्वितीय वर्ष की पढ़ाई कर रही है। अगस्त 2023 में छात्रा का दोस्त नीरज आर्या उसे बातों में उलझाकर नबावी रोड स्थित किराये के कमरे में ले गया। यहां उससे दुष्कर्म कर अश्लील वीडियो बनाई। नीरज ने यह वीडियो अपने भाई चंदू आर्या और दोस्त भुवन आर्या को दिखाई।

मानसिक तनाव में आई तब परिजनों को बताया
वीडियो देखने के बाद वायरल करने की धमकी देकर चंदू, भुवन और उनके साथी रोशन ने भी छात्रा से दुष्कर्म किया। आरोपी पीड़िता को अपनी परिचित महिला सीमा के घर ले गए थे, जहां पर दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। पीड़िता मानसिक तनाव में आ गई। पहले तो वह किसी को कुछ नहीं बता सकी, लेकिन फिर पूरी बात अपनी बड़ी बहन को बताई।

आईपीसी की धाराओं में दर्ज हुआ मुकदमा
शुक्रवार को पीड़िता की बहन ने कोतवाली पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर चारों आरोपी युवक के साथ उनका साथ देने वाली लड़की के खिलाफ आईपीसी की धारा 376, 328, 342, 323 व 506 में मुकदमा दर्ज कर लिया। कोतवाल उमेश कुमार मलिक ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top