Breaking News
बद्रीनाथ चढ़ावा चोरी के आरोप में प्रमोद नौटियाल गिरफ्तार।
बद्रीनाथ मंदिर चंदा चोरी में प्रमोद नौटियाल गिरफ्तार
प्राइड हॉस्पिटल में पथरी के ऑपरेशन के बाद मरीज की मौत।
प्राइड हॉस्पिटल में पथरी का ऑपरेशन, मर गया मरीज
किसान के 9 लाख से साइबर क्रिमिनल ने कर डाली शॉपिंग।
तीन कॉल… सिम बंद… और एक घंटे में 9.29 लाख की ऑनलाइन शॉपिंग, हल्द्वानी में साइबर ठगी का चौंकाने वाला मामला
बनभूलपुरा में लोन के नाम पर ठगी।
गुजरात के जालसाजों ने बनभूलपुरा के लोगों को लगाया चूना
गौला नदी में छलांग लगाने वाला प्रियांशु बिष्ट व नदी में तलाश करती एसडीआरएफ टीम।
मां ने मोबाइल नहीं दिया, 12वीं का छात्र पुल से गौला नदी में कूदा
रामनगर के रिजॉर्ट में सैक्स रैकेट और नकली नोटों का भंडाफोड़।
रात चल रही थी रंगीन पार्टी… अचानक पुलिस की एंट्री, रामनगर के रिजॉर्ट में मचा हड़कंप
पति की मौत के सदमे में पत्नी ने जहर खाकर जान दी।
पति की मौत, सदमे में 80 साल की पत्नी ने खाया जहर
एमटीएस भर्ती परीक्षा में पकड़ा गया डमी अभ्यर्थी।
एमटीएस भर्ती परीक्षा में फर्जी अभ्यर्थी पकड़ाया, दूसरे की जगह दे रहा था परीक्षा
काठगोदाम इंटर कॉलेज में चॉपर की इमरजेंसी लैंडिंग।
खराब मौसम में फंसा चॉपर, काठगोदाम में करानी पड़ी इमरजेंसी लैंडिंग

हेलीकॉप्टर से ब्याह कर लाया था बीवी, पति ने खेला वासना का ऐसा गंदा खेल कि…

– ससुराली भी पीछे नहीं, पानी के टब में मुंह डुबो कर बहू को की जान से मारने की कोशिश

Dirty game of lust, DDC : उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में हुई इस शादी ने खूब शोहरत बटोरी थी, क्योंकि मिडिल क्लास का एक लड़का अपनी पत्नी को ब्याहने हेलीकॉप्टर से आया था और ब्याह कर हेलीकॉप्टर से ले गया था। हालांकि अब बात अलग है। पति वासना का ऐसा गंदा खेल रहा है, जिसे पत्नी किसी ने बयां भी नहीं कर पा रही। ससुरालियों ने बहू को पानी के टब में डुबो कर जान से मारने की कोशिश की। हैवानियत का पानी सिर से ऊपर निकला तो बहू ने पुलिस से गुहार लगाई।

इसी साल 19 फरवरी को हुई थी शादी
मूलरूप से थाना बेवर क्षेत्र की रहने वाली एक महिला ने कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है। बताया कि 19 फरवरी 2024 को भाई ने उसकी शादी शहर के राजीव गांधी नगर निवासी एक युवक के साथ की है। विवाह के बाद उसकी विदाई हेलिकॉप्टर से हुई थी। शादी के कुछ दिन बीतने के बाद ही अतिरिक्त दहेज को लेकर उसे प्रताड़ित किया जाने लगा।

जबरन बनाता था अप्राकृतिक यौन संबंध
असमर्थता जताने पर 2 जून को सास, जेठ और ससुर ने पिटाई की और टब के पानी में डुबो कर जान से मारने की कोशिश की। इस घटना के बाद भाई आया तो उसने गृहस्थी बचाने के लिए समझौता कर लिया। इसके बाद ससुरालीजन ने पति के साथ नोएडा भेज दिया। वहां भी उसे प्रताड़ित किया जाने लगा। पति आए दिन पिटाई करता और जबरन अप्राकृतिक संबंध बनाता।

पीटकर निकाला, रात भर बैठी रही बाहर
9 जुलाई को पति ने कार खरीदने के लिए डेढ़ लाख रुपये लाने और जमीन का हिस्सा अपने नाम कराने का दबाव बनाया। मना करने पर उसे पीटने के बाद घर से निकाल दिया। वह रात भर घर के बाहर बैठी रही। 30 जुलाई की रात पति ने पिटाई करने के बाद मोबाइल छीन कर कमरे में बंद कर दिया। जान से मारने की कोशिश की। उसके खिलाफ नोएडा एक चौकी पर तहरीर दे दी। होश में आने के बाद वह नोएडा की सेक्टर 113 चौकी पुलिस की मदद से घर पहुंची। कोतवाली पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।

दूसरे पक्ष की ओर से भी दर्ज कराई गई रिपोर्ट
विवाहिता ने जहां ससुरालियों के खिलाफ जानलेवा हमला, दहेज प्रताड़ना का मुकदमा दर्ज कराया है। वहीं लड़के पक्ष की ओर से भी घर में घुसकर मारपीट, छेड़छाड़ आदि के आरोप लगाते हुए सदर कोतवाली में विवाहिता व उसके मायके पक्ष के लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। दोनों पक्ष की शिकायत दर्ज करने के बाद पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top