Breaking News
उत्तराखंड में एसआईआर का पहला चरण पूरा।
एसआईआर : पहला चरण पूरा, 71.33 लाख मतदाताओं की ड्राफ्ट वोटर लिस्ट जारी
बद्रीनाथ चढ़ावा चोरी के आरोप में प्रमोद नौटियाल गिरफ्तार।
बद्रीनाथ मंदिर चंदा चोरी में प्रमोद नौटियाल गिरफ्तार
प्राइड हॉस्पिटल में पथरी के ऑपरेशन के बाद मरीज की मौत।
प्राइड हॉस्पिटल में पथरी का ऑपरेशन, मर गया मरीज
किसान के 9 लाख से साइबर क्रिमिनल ने कर डाली शॉपिंग।
तीन कॉल… सिम बंद… और एक घंटे में 9.29 लाख की ऑनलाइन शॉपिंग, हल्द्वानी में साइबर ठगी का चौंकाने वाला मामला
बनभूलपुरा में लोन के नाम पर ठगी।
गुजरात के जालसाजों ने बनभूलपुरा के लोगों को लगाया चूना
गौला नदी में छलांग लगाने वाला प्रियांशु बिष्ट व नदी में तलाश करती एसडीआरएफ टीम।
मां ने मोबाइल नहीं दिया, 12वीं का छात्र पुल से गौला नदी में कूदा
रामनगर के रिजॉर्ट में सैक्स रैकेट और नकली नोटों का भंडाफोड़।
रात चल रही थी रंगीन पार्टी… अचानक पुलिस की एंट्री, रामनगर के रिजॉर्ट में मचा हड़कंप
पति की मौत के सदमे में पत्नी ने जहर खाकर जान दी।
पति की मौत, सदमे में 80 साल की पत्नी ने खाया जहर
एमटीएस भर्ती परीक्षा में पकड़ा गया डमी अभ्यर्थी।
एमटीएस भर्ती परीक्षा में फर्जी अभ्यर्थी पकड़ाया, दूसरे की जगह दे रहा था परीक्षा

सलाखों में 73 साल का उस्मान, जमानत याचिका पर सुनवाई टली

– नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी उस्मान 1 मई से बंद है हल्द्वानी जेल में, अब 20 मई को होगी जमानत पर सुनवाई

Minor raped in Nainital, DDC : उत्तराखंड के नैनीताल में नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी 73 साल का उस्मान 17 दिन से सलाखों के पीछे है। शनिवार को उसकी जमानत याचिक पर सुनवाई होनी थी, लेकिन सुनवाई टल गई। अब जमानत याचिक पर सुनवाई की तारीख 20 मई मिली है। इसी के साथ कोर्ट ने पुलिस को विस्तृत रिपोर्ट पेश करने के आदेश दिए हैं। मोहम्मद उस्मान पर 12 साल की बच्ची से दुष्कर्म का आरोप है।

नैनीताल में मल्ली थानाक्षेत्र में 12 साल की बच्ची से दुष्कर्म का मामला 30 अप्रैल को सामने आया था, जिसके बाद नैनीताल में जमकर अराजकता हुई थी। दुष्कर्म का आरोप मोहम्मद उस्मान पर लगा था। अराजकता के दौरान ही पुलिस ने न सिर्फ आरोपी के खिलाफ मुकदमा लिखा, बल्कि उसे गिरफ्तार भी कर लिया।

नैनीताल में नाराजगी को देखते हुए पुलिस लोगों की नजरों से बचाकर उस्मान को हल्द्वानी लेकर पहुंची। सोबन सिंह जीना बेस अस्पताल में 1 मई को उसका मेडिकल कराया गया और फिर पॉक्सो कोर्ट में पेश किया गया। जहां से उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। न्यायालय परिसर में उस्मान को पीटने की कोशिश भी गई थी।

उस्मान की अधिवक्ता मनीषा भंडारी ने पॉक्सो कोर्ट में जमानत याचिका दायर की थी, जिस पर कोर्ट ने 17 मई सुनवाई की तिथि निर्धारित की थी। एडीजीसी हेमा सुयाल ने बताया कि 17 मई की सुनवाई टल गई है। अब इस पर 20 मई को सुनवाई होनी है। इसके साथ ही कोर्ट ने पुलिस को आदेश दिए हैं कि वह घटना की विस्तृत रिपोर्ट कोर्ट में पेश करे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top