Breaking News
उत्तराखंड में एसआईआर का पहला चरण पूरा।
एसआईआर : पहला चरण पूरा, 71.33 लाख मतदाताओं की ड्राफ्ट वोटर लिस्ट जारी
बद्रीनाथ चढ़ावा चोरी के आरोप में प्रमोद नौटियाल गिरफ्तार।
बद्रीनाथ मंदिर चंदा चोरी में प्रमोद नौटियाल गिरफ्तार
प्राइड हॉस्पिटल में पथरी के ऑपरेशन के बाद मरीज की मौत।
प्राइड हॉस्पिटल में पथरी का ऑपरेशन, मर गया मरीज
किसान के 9 लाख से साइबर क्रिमिनल ने कर डाली शॉपिंग।
तीन कॉल… सिम बंद… और एक घंटे में 9.29 लाख की ऑनलाइन शॉपिंग, हल्द्वानी में साइबर ठगी का चौंकाने वाला मामला
बनभूलपुरा में लोन के नाम पर ठगी।
गुजरात के जालसाजों ने बनभूलपुरा के लोगों को लगाया चूना
गौला नदी में छलांग लगाने वाला प्रियांशु बिष्ट व नदी में तलाश करती एसडीआरएफ टीम।
मां ने मोबाइल नहीं दिया, 12वीं का छात्र पुल से गौला नदी में कूदा
रामनगर के रिजॉर्ट में सैक्स रैकेट और नकली नोटों का भंडाफोड़।
रात चल रही थी रंगीन पार्टी… अचानक पुलिस की एंट्री, रामनगर के रिजॉर्ट में मचा हड़कंप
पति की मौत के सदमे में पत्नी ने जहर खाकर जान दी।
पति की मौत, सदमे में 80 साल की पत्नी ने खाया जहर
एमटीएस भर्ती परीक्षा में पकड़ा गया डमी अभ्यर्थी।
एमटीएस भर्ती परीक्षा में फर्जी अभ्यर्थी पकड़ाया, दूसरे की जगह दे रहा था परीक्षा

बनभूलपुरा हिंसा : 33 दिन में 100 उपद्रवी अंदर, एक भी नहीं आ सका बाहर

– सोमवार को की गई चार और गिरफ्तारियों के बाद उपद्रवियों की संख्या हुई 100, उपद्रवियों में छह महिलाएं भी

100 arrested in Banbhulpura violence, DDC : बनभूलपुरा हिंसा को 33 दिन गुजर चुके हैं और इन गुजरे दिनों में पुलिस सौ उपद्रवियों को सलाखों के पीछे पहुंचा चुकी है। बनभूलपुरा थाना, मुखानी थाना और नगर निगम की ओर से दर्ज मुकदमों में नामजद समेत करीब 5 हजार अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज है। सोमवार को हुई चार और गिरफ्तारियों के बाद उपद्रवियों की संख्या 100 हुई। खास बात ये है कि इनमें से अभी एक की भी जमानत नहीं हुई है।

बता दें कि बीती 8 फरवरी को बनभूलपुरा के मलिक के बगीचा में अतिक्रमण ढहाने के दौरान हिंसा भड़की थी। मामले में बनभूलपुरा की ओर से दर्ज मुकदमे में अब्दुल मलिक और उसके बेटे अब्दुल मोईद समेत 35 लोगों पर यूएपीए लगा। मलिक और उसका बेटा घटना के दिन से फरार थे। घटना के 16वें दिन दिल्ली से अब्दुल मलिक और 21वें दिन अब्दुल मोईद को भी दिल्ली से गिरफ्तार किया गया। मलिक का गिरफ्तारी नंबर 79 था।

सीसीटीवी और वीडियो रिकॉर्डिंग के जरिए पुलिस हिंसा भड़काने और प्रकरण में शामिल लोगों को गिरफ्तारियां लगातार जारी हैं। सोमवार को पुलिस ने बनभूलपुर पुलिस की ओर से दर्ज मुख्य मुकदमे में इंद्रानगर निवासी नवी हुसैन और मलिक का बगीचा स्थित पानी की टंकी के पास रहने वाले जीशान उर्फ जिब्बू को गिरफ्तार किया। वहीं नगर निगम की ओर से दर्ज मामले में पुलिस ने लाइन नंबर सात निवासी मोहम्मद समीर और नई बस्ती गोपाल मंदिर के पास रहने वाली महिला आरोपी हाजरा बेगम पत्नी अब्दुल वाजिद को गिरफ्तार किया है। तीनों मामलों में अब तक पुलिस 100 लोगों को गिरफ्तारी हो चुकी है। जिसमें छह महिलाएं और 94 पुरुष हैं। सभी आरोपी अभी जेल में हैं।

कब-कब क्या-क्या हुआ

– मलिक, मोईद, अय्याज अहमद, रईश उर्फ दत्तू, वसीम उर्फ हप्पा की हुई कुर्की

– मलिक समेत 35 लोगों पर लगा है गैर कानूनी गतिविधि रोकथाम अधिनियम (यूएपीए)

– 23 फरवरी को अब्दुल मलिक, 28 फरवरी को दिल्ली से गिरफ्तार हुआ अब्दुल मोइद

– हिंसा के दौरान पांच लोगों की हुई थी मौत

– जिला प्रशासन ने मलिक को दिया है 2.44 करोड़ रुपये जमा करने का नोटिस

– 16 फरवरी को जारी हुए मलिक समेत नौ वांटेड के पोस्टर

– हिंसा में 100 से अधिक घायल हुए, उपद्रवियों ने फूंके 70 वाहन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top