Breaking News
रामनगर के कोहिनूर हत्याकांड का खुलासा।
सास ने मुंह में कपड़ा ठूंस घोंटा गला, पति ने घुटने से तोड़ी कॉलर बोन
आरटीओ रोड पर बृजानंद विहार स्थित गिरधारी साहू व मंत्री रेखा आर्य का आवास।
कैबिनेट मंत्री के फरार पति गिरधारी की तलाश में कई ठिकानों पर दबिश
महिला दरोगा पर पिस्तौल तानने वाले एसओजी के कांस्टेबल पर मुकदमा।
महिला दरोगा पर पिस्तौल तानने वाले एसओजी कांस्टेबल पर मुकदमा
मृतक सतनाम सिंह।
छोटे भाई को मारने पहुंचे हत्यारों ने बड़े भाई की मारी गोली
जनसुनवाई कार्यक्रम में जनता की समस्या सुनते मंडलायुक्त दीपक रावत।
नौ साल पहले खरीदा प्लॉट निकला दूसरे का, प्रॉपर्टी डीलर ने सड़क भी बेच डाली
यूट्यूबर सौरभ जोशी से मिलने देहरादून से हल्द्वानी पहुंचा किशोर।
सौरभ जोशी से मिलने देहरादून से अकेले हल्द्वानी पहुंचा 13 साल का फैन
नीला ड्रम हत्याकांड के दोषी साहिल और मुस्कान को मिला मृत्युदंड।
नीला ड्रम हत्याकांड में मुस्कान और साहिल को फांसी, सौरभ की हत्या में बड़ा फैसला
लालकुआं में रील बनाने से डांटने पर छात्रा ने फांसी लगाई।
रील ने छीन ली रियल लाइफ, 8वीं की छात्रा ने लगा लिया फंदा
इंस्पेक्टर विक्रम राठौड़ और गोल घेरे की फोटो में गैंगेस्टर योगेश भदौड़ा।
एक लाख के इनामी गैंगस्टर को बचाने के आरोप में इंस्पेक्टर विक्रम राठौड़ पर शिकंजा

सलमान खान के करीबी बाबा सिद्दीकी हत्या, लॉरेंस गैंग ने ली जिम्मेदारी

– एनसीपी (अजित गुट) के नेता थे सिद्दीकी, कांग्रेस छोड़कर पकड़ा था अजित पवार का हाथ

Baba Siddiqui’s murder, DDC : बॉलीवुड सुपर स्टार सलमान खान के करीबी बाबा सिद्दीकी की शनिवार रात गोली मार कर हत्या कर दी गई। सिद्दीकी मुंबई में NCP (अजित गुट) के नेता थे और इसी साल फरवरी में कांग्रेस छोड़कर अजित पवार के साथ आ गए थे। घटना के बाद से ही मर्डर में लॉरेंस गैंग के हाथ होने की आशंका जताई जा रही थी और मर्डर के 24 घंटे बाद लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने सोशल मीडिया पोस्ट कर हत्या की जिम्मेदारी ले ली। पोस्ट पर लिखा, “सलमान खान और दाऊद की मदद करने वालों को छोड़ेंगे नहीं।” इस पोस्ट में लॉरेंस बिश्नोई ग्रुप और अनमोल बिश्नोई को हैशटैग किया गया है।

जेल में लॉरेंस ने कराई थी सलमान के घर पर फायरिंग
लॉरेंस अभी गुजरात की साबरमती जेल में बंद है। उसने 14 अप्रैल को सलमान के घर के बाहर फायरिंग कराई थी। जेल में लॉरेंस से पूछताछ कराई जाएगी। सलमान खान की सिक्योरिटी भी बढ़ा दी गई है। 3 शूटर्स में से 2 को पुलिस ने अरेस्ट कर लिया है और एक फरार है। एक शूटर हरियाण और 2 उत्तर प्रदेश के बहराइच के रहने वाले हैं। ये 40 दिन से मुंबई में ही ठहरे थे और सिद्दीकी के घर और बेटे के ऑफिस की रेकी कर रहे थे।

शूटर्स ने दो गोलियां पेट में, एक सीने में मारी
सिद्दीकी को Y-सिक्योरिटी मिली थी, लेकिन घटना के वक्त उनके साथ कोई कॉन्स्टेबल नहीं था। स्ट्रीट लाइट्स और CCTV भी बंद थे। बांद्रा के खेर नगर में शनिवार रात करीब 9.30 बजे विधायक बेटे जीशान के ऑफिस के बाहर 3 बदमाशों ने फायरिंग की थी। सूत्रों के मुताबिक, ऑटो से आए 3 शूटर्स ने दो बंदूकों से 6 राउंड फायरिंग की। इनमें बाबा को 3 गोलियां लगीं। 2 गोलियां उनके पेट और 1 सीने पर लगी। तीनों ने मुंह पर रूमाल बांधा हुआ था।

दो शूटर्स का नहीं है क्रिमिनल रिकार्ड
मुंबई पुलिस ने कॉन्ट्रैक्ट किलिंग की पुष्टि की है। हत्या में शामिल आरोपियों के नाम शिव, धर्मराज और गुरमैल हैं। शिव और धर्मराज यूपी के बहराइच के रहने वाले हैं, दोनों का कोई पुराना क्रिमिनल रिकॉर्ड नहीं है। गुरमैल हरियाणा का रहने वाला है। धर्मराज और गुरमैल को गिरफ्तार किया गया है। शिव फरार है। बताया जा रहा है कि उसे ही हत्या का कॉन्ट्रैक्ट दिया गया था। शिव करीब 5-6 साल से पुणे में स्क्रैप व्यापारी के यहां काम कर रहा था। कुछ महीने पहले उसने धर्मराज को भी पुणे में बुला लिया। हत्या का कॉन्ट्रैक्ट देने वाले व्यक्ति ने शिव, धर्मराज की मुलाकात गुरमैल से कराई थी।

गुरमेल कैथल जिले का रहने वाला है। उसने अपने दोस्त के भाई की बर्फ के सुए से 52 वार कर हत्या कर दी थी। जेल में वह गैंगस्टर लॉरेंस के गुर्गों के संपर्क में आ गया। जमानत मिलने के बाद वह मुंबई चला गया। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, लॉरेंस गैंग ने ही उसे मुंबई बुलाया था।

सलमान रात से सो नहीं पाए
बाबा सिद्दीकी हत्या के बाद सलमान खान के घर की सुरक्षा और बढ़ा दी गई है। चेक पोस्ट लगाया गया है। सूत्रों के मुताबिक, सलमान पर सिद्दीकी की मौत का गहरा असर हुआ है। वे रात से सो नहीं पाए हैं। सलमान के परिवार ने करीबी लोगों से घर ना आने की अपील की है।

गैंगस्टर रोहित गोदारा के टच में था गुरमैल
मुंबई पुलिस के मुताबिक, हत्या में शामिल शूटर लॉरेंस के एसोसिएट गैंग रोहित गोदारा से जुड़े हुए हैं। हरियाणा पुलिस के सूत्रों ने बताया है कि गुरमैल सिंह लॉरेंस गैंग के गैंगस्टर रोहित गोदारा के टच में था। आरोपियों ने 9.9 MM के पिस्टल से सिद्दीकी को गोलियां मारी थीं। ये सेमी ऑटोमैटिक पिस्टल है, जो एक बार में 13 गोलियां अपनी बैरल से छोड़ सकती है। ऐसी पिस्टल पंजाब में लॉरेंस के कई मेंबर्स के पास से मिल चुकी हैं। मुंबई पुलिस ने सिद्दीकी की हत्या में इस्तेमाल पिस्टल भी बरामद कर ली है।

पंजाब की जेल में लॉरेंस गैंग के मेंबर से मिले थे आरोपी
सूत्रों के मुताबिक, चार लोगों को सिद्दीकी की हत्या की सुपारी मिली थी। सभी 2 सितंबर से कुर्ला में 14 हजार रुपए देकर किराए के कमरे में रुके थे। चौथा शख्स हत्या की प्लानिंग और रेकी में शामिल था। वह घटनास्थल पर मौजूद नहीं था। चारों को हत्या करने से पहले 50-50 हजार रुपए भी मिल गए थे। गुरमैल और धर्मराज के अलावा फायरिंग में शामिल तीसरा आरोपी पंजाब की जेल में एक-दूसरे से मिले थे। तीनों वहां पहले से जेल में बंद लॉरेंस गैंग के एक सदस्य के संपर्क में आए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top