Breaking News
उत्तराखंड में एसआईआर का पहला चरण पूरा।
एसआईआर : पहला चरण पूरा, 71.33 लाख मतदाताओं की ड्राफ्ट वोटर लिस्ट जारी
बद्रीनाथ चढ़ावा चोरी के आरोप में प्रमोद नौटियाल गिरफ्तार।
बद्रीनाथ मंदिर चंदा चोरी में प्रमोद नौटियाल गिरफ्तार
प्राइड हॉस्पिटल में पथरी के ऑपरेशन के बाद मरीज की मौत।
प्राइड हॉस्पिटल में पथरी का ऑपरेशन, मर गया मरीज
किसान के 9 लाख से साइबर क्रिमिनल ने कर डाली शॉपिंग।
तीन कॉल… सिम बंद… और एक घंटे में 9.29 लाख की ऑनलाइन शॉपिंग, हल्द्वानी में साइबर ठगी का चौंकाने वाला मामला
बनभूलपुरा में लोन के नाम पर ठगी।
गुजरात के जालसाजों ने बनभूलपुरा के लोगों को लगाया चूना
गौला नदी में छलांग लगाने वाला प्रियांशु बिष्ट व नदी में तलाश करती एसडीआरएफ टीम।
मां ने मोबाइल नहीं दिया, 12वीं का छात्र पुल से गौला नदी में कूदा
रामनगर के रिजॉर्ट में सैक्स रैकेट और नकली नोटों का भंडाफोड़।
रात चल रही थी रंगीन पार्टी… अचानक पुलिस की एंट्री, रामनगर के रिजॉर्ट में मचा हड़कंप
पति की मौत के सदमे में पत्नी ने जहर खाकर जान दी।
पति की मौत, सदमे में 80 साल की पत्नी ने खाया जहर
एमटीएस भर्ती परीक्षा में पकड़ा गया डमी अभ्यर्थी।
एमटीएस भर्ती परीक्षा में फर्जी अभ्यर्थी पकड़ाया, दूसरे की जगह दे रहा था परीक्षा

दमुवाढूंगा में नए निर्माण व भूमि के क्रय-विक्रय पर पाबंदी

– एसडीएम ने भू-अभिलेखों को रिकॉर्ड बनाने का हवाला देते हुए दिए आदेश

Jawahar Jyoti Damuvadhunga, DDC : जिला प्रशासन ने जवाहर ज्योति दमुवाढूंगा में भू-अभिलेख तैयार करने के मकसद से उक्त क्षेत्र में नए निर्माण व भूमि के क्रय-विक्रय पर रोक लगा दी है।

एसडीएम राहुल शाह ने बताया कि उप्र भू-राजस्व अधिनियम 1901 की धारा-48 में जवाहर ज्योति दमुवाढूंगा में भूमि सर्वेक्षण एवं अभिलेख तैयार की प्रक्रिया शुरू की जा रही है। डीएम की स्वीकृति के बाद भूमि के उचित चिन्हांकन, नालों, ड्रेनेज मार्गों एवं सार्वजनिक उपयोग के लिए आरक्षित भूमि तय करना है।

उन्होंने कहा कि इसी क्रम में जवाहर ज्योति दमुवाढूंगा में रिकॉर्ड ऑपरेशन एवं भूमि चिन्हांकन की प्रक्रिया पूर्ण होने तक किसी प्रकार के नए निर्माण, अतिक्रमण, क्रय-विक्रय व सीमांकन परिवर्तन पर प्रतिबंध रहेगा। संबंधित लेखपाल एवं राजस्व उपनिरीक्षक उक्त क्षेत्र का नियमित निरीक्षण करेंगे और अनाधिकृत निर्माण या अतिक्रमण की सूचना मुहैया कराएंगे।

पुलिस प्रशासन को भी निगरानी के निर्देश दिए गए हैं। चेतावनी दी गई कि यदि किसी व्यक्ति ने इस आदेश का उल्लंघन किया तो संबंधित के खिलाफ भू-राजस्व एक्ट 1901, नगर निकाय एक्ट एवं अन्य प्रासंगिक विविध प्रावधानों में कार्यवाही होगी।

डीएम से वार्ता कर दमुवाढूंगा में जल्द शुरू कराया जाएगा सर्वे
जवाहर ज्योति दमुवाढूंगावासियों ने शुक्रवार को विधायक बंशीधर भगत के आवास पर पहुंचकर उनका फूल-माला पहनाकर एवं मिष्ठान वितरण कर आभार जताया। क्षेत्रवासियों ने विधायक को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया और उनकी लड़ाई लड़ने व शासन में पैरवी के लिए धन्यवाद दिया।

पूर्व प्रधान महेश जोशी एवं दीनदयाल उपाध्याय ने संयुक्त रूप से कहा कि विधायक भगत जब वन मंत्री थे, तब से आज तक उन्होंने जवाहर ज्योति के लोगों की मालिकाना हक की मांग को पूरा करने के लिए डीएम से शासन स्तर तक पैरवी की।

यदि विधायक भगत चाह लें तो आगामी छह माह में दमुवाढूंगा की जनता के हाथों में मालिकाना हक के पेपर थमा देंगे। इस मुद्दे को लेकर कई बार जनता की सीएम से मुलाकात करवाई। जब अतिक्रमण के नोटिस आए और घरों पर लाल निशान लगे तब विधायक ने संकटमोचन बनकर जनता को मुसीबतों से बाहर निकाला।

विधायक भगत ने कहा कि सीएम पुष्कर सिंह धामी के सबका साथ-सबका विकास की नीति का परिणाम है कि सर्वेक्षण एवं अभिलेख संक्रियाओ की अधिसूचना जारी कर दी गई है। डीएम से वार्ता कर जल्द से जल्द मानचित्र सर्वे का कार्य प्रारंभ कराया जाएगा।

इस दौरान विजय कुमार, पार्षद तनुजा जोशी, पनराम, मुन्नी विष्ट, गोधन सिंह, हरीश गौरा, लोकमणि जोशी, भैरव जोशी, गोपाल गौनी, कमला कैड़ा, नवीन जोशी आदि रहे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top