Breaking News
बद्रीनाथ चढ़ावा चोरी के आरोप में प्रमोद नौटियाल गिरफ्तार।
बद्रीनाथ मंदिर चंदा चोरी में प्रमोद नौटियाल गिरफ्तार
प्राइड हॉस्पिटल में पथरी के ऑपरेशन के बाद मरीज की मौत।
प्राइड हॉस्पिटल में पथरी का ऑपरेशन, मर गया मरीज
किसान के 9 लाख से साइबर क्रिमिनल ने कर डाली शॉपिंग।
तीन कॉल… सिम बंद… और एक घंटे में 9.29 लाख की ऑनलाइन शॉपिंग, हल्द्वानी में साइबर ठगी का चौंकाने वाला मामला
बनभूलपुरा में लोन के नाम पर ठगी।
गुजरात के जालसाजों ने बनभूलपुरा के लोगों को लगाया चूना
गौला नदी में छलांग लगाने वाला प्रियांशु बिष्ट व नदी में तलाश करती एसडीआरएफ टीम।
मां ने मोबाइल नहीं दिया, 12वीं का छात्र पुल से गौला नदी में कूदा
रामनगर के रिजॉर्ट में सैक्स रैकेट और नकली नोटों का भंडाफोड़।
रात चल रही थी रंगीन पार्टी… अचानक पुलिस की एंट्री, रामनगर के रिजॉर्ट में मचा हड़कंप
पति की मौत के सदमे में पत्नी ने जहर खाकर जान दी।
पति की मौत, सदमे में 80 साल की पत्नी ने खाया जहर
एमटीएस भर्ती परीक्षा में पकड़ा गया डमी अभ्यर्थी।
एमटीएस भर्ती परीक्षा में फर्जी अभ्यर्थी पकड़ाया, दूसरे की जगह दे रहा था परीक्षा
काठगोदाम इंटर कॉलेज में चॉपर की इमरजेंसी लैंडिंग।
खराब मौसम में फंसा चॉपर, काठगोदाम में करानी पड़ी इमरजेंसी लैंडिंग

गर्लफ्रेंड से कर रहा था बात, ट्रेन से कटकर सिर हुआ अलग

. परिजनों ने गर्लफ्रेंड को बताया मौत की वजह, जांच में जुटी पुलिस, तीनपानी में हुई घटना

Young man dies after being hit by a train, DDC : नैनीताल जिले के हल्द्वानी में रेलवे ट्रैक पर कान में ईयरफोन लगाकर प्रेमिका से बात करना युवक को भारी पड़ गया। ट्रैक पर बैठे युवक को धड़धड़ाती आई बाघ एक्सप्रेस ने अपनी चपेट में ले लिया। युवक का सिर धड़ से अलग हो गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया। पुलिस हादसा और आत्महत्या के एंगल से मामले की जांच कर रही है।

पुलिस के मुताबिक, हाथीखाल गोरापड़ाव निवासी विकास (24 वर्ष) रविवार देर शाम बाइक लेकर घर से घूमने निकला था। तीनपानी फ्लाईओवर के पास उसने सड़क किनारे बाइक खड़ी की और रेलवे ट्रैक पर बैठ गया। वह कान में ईयरफोन लगाकर एक लड़की से बात कर रहा था। इसी दौरान रात वह ट्रेन की चपेट में आ गया। सूचना मिलती ही जीआरपी और मंडी चौकी से पुलिस मौके पर पहुंच गई।

एसपी सिटी मनोज कत्याल ने बताया कि घटना की हादसे और आत्महत्या के एंगल से जांच की जा रही है। वहीं परिजनों का आरोप है कि एक लड़की की वजह से उसकी मौत हुई है। विकास सात भाई-बहनों में तीसरे नंबर का था। तीन माह पहले वह एक सड़क हादसे का शिकार हो गया था और रविवार को ही वह बेड रेस्ट से उठा था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top