Breaking News
उत्तराखंड में एसआईआर का पहला चरण पूरा।
एसआईआर : पहला चरण पूरा, 71.33 लाख मतदाताओं की ड्राफ्ट वोटर लिस्ट जारी
बद्रीनाथ चढ़ावा चोरी के आरोप में प्रमोद नौटियाल गिरफ्तार।
बद्रीनाथ मंदिर चंदा चोरी में प्रमोद नौटियाल गिरफ्तार
प्राइड हॉस्पिटल में पथरी के ऑपरेशन के बाद मरीज की मौत।
प्राइड हॉस्पिटल में पथरी का ऑपरेशन, मर गया मरीज
किसान के 9 लाख से साइबर क्रिमिनल ने कर डाली शॉपिंग।
तीन कॉल… सिम बंद… और एक घंटे में 9.29 लाख की ऑनलाइन शॉपिंग, हल्द्वानी में साइबर ठगी का चौंकाने वाला मामला
बनभूलपुरा में लोन के नाम पर ठगी।
गुजरात के जालसाजों ने बनभूलपुरा के लोगों को लगाया चूना
गौला नदी में छलांग लगाने वाला प्रियांशु बिष्ट व नदी में तलाश करती एसडीआरएफ टीम।
मां ने मोबाइल नहीं दिया, 12वीं का छात्र पुल से गौला नदी में कूदा
रामनगर के रिजॉर्ट में सैक्स रैकेट और नकली नोटों का भंडाफोड़।
रात चल रही थी रंगीन पार्टी… अचानक पुलिस की एंट्री, रामनगर के रिजॉर्ट में मचा हड़कंप
पति की मौत के सदमे में पत्नी ने जहर खाकर जान दी।
पति की मौत, सदमे में 80 साल की पत्नी ने खाया जहर
एमटीएस भर्ती परीक्षा में पकड़ा गया डमी अभ्यर्थी।
एमटीएस भर्ती परीक्षा में फर्जी अभ्यर्थी पकड़ाया, दूसरे की जगह दे रहा था परीक्षा

रात दूध लेने निकली थी, झाड़ी में खींच ले गए दरिंदे

– मुंह बांध कर तीन लोगों ने किया 12 साल की लड़की से रेप, मिला 20 साल का कठोर कारावास

Gang rape in Udhamsinghnagar, DDC : ऊधमसिंहनगर में घर से दूध लेने निकली 12 साल की लड़की को तीन दरिंदो ने झाड़ी में खींच लिया। तीनों ने उसके साथ दुष्कर्म किया और फरार हो गए। मामले में सलाखों के पीछे कैद दरिंदो को को एफटीएससी अपर सत्र न्यायाधीश ने 20-20 साल के कठोर कारावास की सजा सुनाई है। साथ ही 1.56 लाख का जुर्माना भी लगाया है।

मुंह बांध कर कई बार किया रेप
विशेष लोक अभियोजक उमेश कुमार गुप्ता ने बताया कि कोतवाली किच्छा क्षेत्र के रहने वाले एक व्यक्ति ने 6 अप्रैल 2022 को पुलिस को दी तहरीर दी थी। जिसमें उसने बताया था कि रात 8 बजे उसकी 12 वर्षीय बेटी दूध लेने के लिए गई थी। दो घंटे बाद वह रोती-बिलखती घर पहुंची। उसने बताया कि रयूली देवरनिया बरेली उत्तर प्रदेश निवासी राजू उसे जबरन खींचकर झाड़ी में ले गया। जहां उसके साथ सैजना किच्छा निवासी लालता प्रसाद और दीपू ने मुंह बांधकर कई बार रेप किया।

मेडिकल और डीएनए टेस्ट हुई पुष्टि
घटना की तहरीर आते ही पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी की और नाबालिग का मेडिकल परीक्षण व डीएनए टेस्ट कराया। जिसमें बलात्कार की पुष्टि भी हुई। मामले की सुनवाई एफटीएससी अपर सत्र न्यायाधीश संगीता आर्या की अदालत में शुरू हुई। जहां विशेष लोक अभियोजक उमेश कुमार गुप्ता ने अदालत के सामने कई गवाह पेश किए।

शासन भी पीड़िता को देगा 1 लाख रुपये
दोनों पक्षों की जिरह सुनने के बाद अदालत ने गैंगरेप के दोषी राजू, लालता प्रसाद और दीपू को 20-20 साल का कठोर कारावास और 1.56 लाख रुपये का अर्थदंड देने की सजा सुनाई। साथ ही आदेशित किया कि जुर्माना राशि में से 1.23 लाख रुपये पीड़िता को देने और शासन द्वारा एक लाख रुपये प्रतिकर दिया जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top