Breaking News
बद्रीनाथ चढ़ावा चोरी के आरोप में प्रमोद नौटियाल गिरफ्तार।
बद्रीनाथ मंदिर चंदा चोरी में प्रमोद नौटियाल गिरफ्तार
प्राइड हॉस्पिटल में पथरी के ऑपरेशन के बाद मरीज की मौत।
प्राइड हॉस्पिटल में पथरी का ऑपरेशन, मर गया मरीज
किसान के 9 लाख से साइबर क्रिमिनल ने कर डाली शॉपिंग।
तीन कॉल… सिम बंद… और एक घंटे में 9.29 लाख की ऑनलाइन शॉपिंग, हल्द्वानी में साइबर ठगी का चौंकाने वाला मामला
बनभूलपुरा में लोन के नाम पर ठगी।
गुजरात के जालसाजों ने बनभूलपुरा के लोगों को लगाया चूना
गौला नदी में छलांग लगाने वाला प्रियांशु बिष्ट व नदी में तलाश करती एसडीआरएफ टीम।
मां ने मोबाइल नहीं दिया, 12वीं का छात्र पुल से गौला नदी में कूदा
रामनगर के रिजॉर्ट में सैक्स रैकेट और नकली नोटों का भंडाफोड़।
रात चल रही थी रंगीन पार्टी… अचानक पुलिस की एंट्री, रामनगर के रिजॉर्ट में मचा हड़कंप
पति की मौत के सदमे में पत्नी ने जहर खाकर जान दी।
पति की मौत, सदमे में 80 साल की पत्नी ने खाया जहर
एमटीएस भर्ती परीक्षा में पकड़ा गया डमी अभ्यर्थी।
एमटीएस भर्ती परीक्षा में फर्जी अभ्यर्थी पकड़ाया, दूसरे की जगह दे रहा था परीक्षा
काठगोदाम इंटर कॉलेज में चॉपर की इमरजेंसी लैंडिंग।
खराब मौसम में फंसा चॉपर, काठगोदाम में करानी पड़ी इमरजेंसी लैंडिंग

झाड़ी में खींच ले गया पड़ोसी, दुष्कर्म से प्रेग्नेंट हुई पड़ोसन

– पांच माह की गर्भवती हुई और तबीयत बिगड़ने लगी तो पीड़िता ने मां को बताई पड़ोसी की करतूत

Rape of neighbor, DDC : हल्द्वानी में किसी काम के लिए घर से निकली पड़ोसन को पड़ोसी झाड़ी में खींच ले गया। जहां उसके साथ जबरन दुष्कर्म किया और इस घटना से नाबालिग पीड़िता गर्भवती हो गई। पांच माह गुजरे और गर्भधारण से तबीयत बिगड़ने लगी तो उसने अपनी मां को पड़ोसी की करतूत बताई, लेकिन तब तक वो फरार हो चुका था। जिसके बाद पीड़िता की मां मुखानी पुलिस के पास पहुंची। मुखानी थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।

आते-जाते करता था पीछा और छेड़छाड़
पीड़िता की मां ने पुलिस को बताया कि वह मूलरूप से उत्तर प्रदेश के बिलासपुर की रहने वाली है। आरोप कि उसके पड़ोस में बरेली निवासी अवि रहता था। वह अक्सर उसकी बेटी को परेशान करता था। आते-जाते उसका पीछा करता और छेड़छाड़ करता। करीब पांच माह पहले अवि ने उसकी नाबालिग बेटी को रास्ते में रोक लिया। उसे खींच कर झाड़ियों में ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया।

मां ने जोर देकर पूछा तो उगला सच
इस घटना के बाद लड़की ने घर में कुछ नहीं बताया। घटना के बाद लड़की गर्भवती हो गई। जब उसकी बेटी पांच महीने की गर्भवती हुई और तबीतय बिगड़ने लगी तो मां ने जोर देकर पूछा। लड़की ने सारी सच्चाई बता दी। जिसके बाद वह बेटी को लेकर मुखानी थाने पहुंची और आरोपी के खिलाफ तहरीर दी। इधर, लड़के के जैसे ही लड़की के गर्भधारण की खबर लगी तो वह फरार हो गया।

पॉक्सो एक्ट में दर्ज किया गया मुकदमा
मुखानी थानाध्यक्ष पंकज जोशी ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पीड़िता की मां के मुताबिक पीड़िता घटना के वक्त नाबालिग थी। वर्तमान में वह 18 साल दो माह की है। पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराया जा रहा है, जिसके बाद भी गर्भ में पल रहे भ्रूण की सही उम्र सामने आएगी। फिलहाल, आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर तलाश शुरू कर दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top