Breaking News
बद्रीनाथ चढ़ावा चोरी के आरोप में प्रमोद नौटियाल गिरफ्तार।
बद्रीनाथ मंदिर चंदा चोरी में प्रमोद नौटियाल गिरफ्तार
प्राइड हॉस्पिटल में पथरी के ऑपरेशन के बाद मरीज की मौत।
प्राइड हॉस्पिटल में पथरी का ऑपरेशन, मर गया मरीज
किसान के 9 लाख से साइबर क्रिमिनल ने कर डाली शॉपिंग।
तीन कॉल… सिम बंद… और एक घंटे में 9.29 लाख की ऑनलाइन शॉपिंग, हल्द्वानी में साइबर ठगी का चौंकाने वाला मामला
बनभूलपुरा में लोन के नाम पर ठगी।
गुजरात के जालसाजों ने बनभूलपुरा के लोगों को लगाया चूना
गौला नदी में छलांग लगाने वाला प्रियांशु बिष्ट व नदी में तलाश करती एसडीआरएफ टीम।
मां ने मोबाइल नहीं दिया, 12वीं का छात्र पुल से गौला नदी में कूदा
रामनगर के रिजॉर्ट में सैक्स रैकेट और नकली नोटों का भंडाफोड़।
रात चल रही थी रंगीन पार्टी… अचानक पुलिस की एंट्री, रामनगर के रिजॉर्ट में मचा हड़कंप
पति की मौत के सदमे में पत्नी ने जहर खाकर जान दी।
पति की मौत, सदमे में 80 साल की पत्नी ने खाया जहर
एमटीएस भर्ती परीक्षा में पकड़ा गया डमी अभ्यर्थी।
एमटीएस भर्ती परीक्षा में फर्जी अभ्यर्थी पकड़ाया, दूसरे की जगह दे रहा था परीक्षा
काठगोदाम इंटर कॉलेज में चॉपर की इमरजेंसी लैंडिंग।
खराब मौसम में फंसा चॉपर, काठगोदाम में करानी पड़ी इमरजेंसी लैंडिंग

सलाखों से बाहर आई प्रेमी को सांप से डसवाने वाली माही

– होटल कारोबारी अंकित चौहान की हत्या में मुख्य आरोपी है माही, एक साल 10 दिन बाद मिली जमानत

Mahi got bail, DDC : देश के चर्चित हल्द्वानी के अंकित चौहान हत्याकांड की मुख्य आरोपी माही उर्फ डॉली जेल से बाहर आ गई है। उसे कोर्ट ने जमानत दे दी है, जबकि उसके सहयोगी अभी भी सलाखों के पीछे हैं। माही पर अपने प्रेमी अंकित को कोबरा सांप से डसवा कर मारने का आरोप है। माही और उसके प्रेमी को रुद्रपुर पुलिस ने बीते वर्ष 23 जुलाई को तब गिरफ्तार किया था, जब वह सरेंडर के लिए अपने अधिवक्ता से मिलने जा रही थी।

दोनों पैरों पर एक ही जगह थे डसने के निशान
रामपुर रोड स्थित रामबाग निवासी होटल कारोबारी अंकित चौहान का शव बीती 15 जुलाई की सुबह तीनपानी रेलवे क्रॉसिंग के पास उसकी कार की पिछली सीट पर मिला था। दो डॉक्टरों की टीम से पोस्टमार्टम कराया गया। इसमें अंकित के दोनों पैरों पर सांप के डसने के निशान मिले। दोनों पैरों पर एक ही जगह निशान होने पर पुलिस को शक हुआ। मामले में गोरापड़ाव डिबेर के पास रहने वाली माही आर्या पर पुलिस का शिकंजा कसा।

पुलिस के मुताबिक इस हत्याकांड में माही का साथ उसके प्रेमी हल्दूचौड़ निवासी दीप कांडपाल, अदकाटा भोजीपुरा बरेली निवासी सपेरा रमेश नाथ, नौकर हैदरगंज पीलीभीत उत्तर प्रदेश निवासी राम अवतार और उसकी पत्नी ऊषा देवी ने साथ दिया। अंकित की हत्या माही के घर में की गई। दीप कांडपाल भी माही का प्रेमी है।

जेल में हैं नौकर-नौकरानी, प्रेमी और सपेरा
माही के अलावा इस मामले में सभी आरोपी अभी भी जेल में है। नौकर और उसकी पत्नी हल्द्वानी जेल में और प्रेमी व सपेरा नैनीताल जेल में बंद है। न्यायालय से जमानत मिलने के बाद दो अगस्त को माही उपकारागार हल्द्वानी से रिहा हुई। जेल अधीक्षक प्रमोद कुमार पांडेय ने बताया कि माही जमानत पर रिहा हुई है। दो अगस्त वह जेल से निकली। माही को उसकी बहन के सुपुर्द किया गया।

पुलिस की चूक और सीसीटीवी बना माही की जमानत की वजह
पुलिस कार्बन मोनोआक्साइड को मौत की वजह मान रही थी, लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने कहानी बदली तो पुलिस के भी होश फाख्ता हो गए। अंकित के दोनों पैरों पर एक ही जगह सर्पदंश के निशान थे। पुलिस की चार टीमों ने सीसीटीवी फुटेज, चार मैनुअल टीम और एक सर्विलांस जांच की। माही की कॉल डिटेल से पता चला कि माही अंकित, सपेरे और दीप कांडपाल से लगातार बात कर रही थी।

अंकित की कार माही के घर जाते-आते, भुजियाघाट, गौलापार और फिर तीनपानी रेलवे क्रॉसिंग के पास दिखी। उसी रात एक कार और तीनपानी पहुंची। वह अंकित की कार के बगल में ढाई मिनट रुकी। बताया जा रहा है कि सीसीटीवी फुटेज में अन्य आरोपी तो नजर आए, लेकिन माही का चेहरा नहीं दिखा और यही माही की जमानत की वजह बनी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top