Breaking News
बद्रीनाथ चढ़ावा चोरी के आरोप में प्रमोद नौटियाल गिरफ्तार।
बद्रीनाथ मंदिर चंदा चोरी में प्रमोद नौटियाल गिरफ्तार
प्राइड हॉस्पिटल में पथरी के ऑपरेशन के बाद मरीज की मौत।
प्राइड हॉस्पिटल में पथरी का ऑपरेशन, मर गया मरीज
किसान के 9 लाख से साइबर क्रिमिनल ने कर डाली शॉपिंग।
तीन कॉल… सिम बंद… और एक घंटे में 9.29 लाख की ऑनलाइन शॉपिंग, हल्द्वानी में साइबर ठगी का चौंकाने वाला मामला
बनभूलपुरा में लोन के नाम पर ठगी।
गुजरात के जालसाजों ने बनभूलपुरा के लोगों को लगाया चूना
गौला नदी में छलांग लगाने वाला प्रियांशु बिष्ट व नदी में तलाश करती एसडीआरएफ टीम।
मां ने मोबाइल नहीं दिया, 12वीं का छात्र पुल से गौला नदी में कूदा
रामनगर के रिजॉर्ट में सैक्स रैकेट और नकली नोटों का भंडाफोड़।
रात चल रही थी रंगीन पार्टी… अचानक पुलिस की एंट्री, रामनगर के रिजॉर्ट में मचा हड़कंप
पति की मौत के सदमे में पत्नी ने जहर खाकर जान दी।
पति की मौत, सदमे में 80 साल की पत्नी ने खाया जहर
एमटीएस भर्ती परीक्षा में पकड़ा गया डमी अभ्यर्थी।
एमटीएस भर्ती परीक्षा में फर्जी अभ्यर्थी पकड़ाया, दूसरे की जगह दे रहा था परीक्षा
काठगोदाम इंटर कॉलेज में चॉपर की इमरजेंसी लैंडिंग।
खराब मौसम में फंसा चॉपर, काठगोदाम में करानी पड़ी इमरजेंसी लैंडिंग

ससुरालियों का खौफनाक वीडियो, बेटी पैदा हुई तो कुकर से पीटा

  1. – पति, सास और नदद की करतूत घर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद, मासूम के सामने पीटते रहे मां को

Extreme atrocities on the birth of a daughter, DDC : हल्द्वानी के मुखानी थाना क्षेत्र में एक बार फिर बेटी हुई तो ससुरालियों ने जुल्म की इंतहा कर दी। पीड़िता को पति, सास और नदद ने मिलकर उसी की मासूम बेटी के सामने बुरी तरह पीटा। पूरा मामला घर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया, जिसमें नदद अपनी ही भाभी के सिर पर कुकर से हमला करती नजर आ रही है। बेटी पैदा होने से नाराज ससुरालियों ने बहू का खाना-पीना भी बंद कर दिया है। पीड़िता मुखानी पुलिस को तहरीर सौंप कर आरोपियों पर कार्रवाई की मांग की है।

लालडांठ रोड मुखानी निवासी रेखा जोशी ने पुलिस को बताया कि उनकी शादी वर्ष 2017 में हुई थी। शादी के बाद वह गर्भवती हुई तो पति ने बेटा होने की इच्छा जताई और रेखा पर भ्रूण जांच कराने का दबाव बनाया। रेखा ने इंकार किया तो उसने बेटी पैदा होने पर दोनों को मारने डालने की धमकी दी।

महिला ने जब विरोध किया तो गर्भावस्था के दौरान उसे बुरी तरह पीटा, जिसके चलते उसका गर्भपात हो गया। वर्ष 20 दिसंबर 2023 को उसने फिर बेटी को जन्म दिया। इसके बाद उसके पति, सास और ननद ने उसके साथ बुरी तरह मारपीट की। कमरे में बंद कर दिया और खाना-पीना भी बंद कर दिया। 13 जून की रात आरोपियों ने घर में महिला को बुरी तरह लात-घूंसो और प्रेशर कुकर से पीटा।

शरीर पर कई जगहों काटा भी। महिला ने इसका सीसीटीवी फुटेज पुलिस को सौंपा है। मुखानी थानाध्यक्ष पंकज जोशी ने बताया कि मामले में तहरीर मिली है, जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल मामले को काउंसलिंग को भेज दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top