Breaking News
रामनगर में विमला देवी हत्याकांड का खुलासा करते एसएसपी डॉ.मंजूनाथ टीसी।
बाप के मर्डर का बदला लेने के लिए महिला को उतारा मौत के घाट
बेड़ी खत्ता हल्द्वानी में बीएसएनएल कर्मी को मारी गोली।
बालकनी में बैठे बीएसएनएल कर्मी को किसने मारी गोली, कई दिन बाद भी पुलिस बेनतीजा
मुखानी में किशोरी ने फांसी लगाकर जान दी।
पारिवारिक विवाद के बाद किशोरी की मौत, घर में पसरा मातम
हल्द्वानी में हादसे के बाद ऐसा हुआ बाइक का हाल।
दीपावली की रात बिजली के पोल से टकराई बाइक, 22 वर्षीय महेंद्र की मौत
कंट्रोल रूम से शहर पर नजर डालते एसएसपी डॉ.मंजूनाथ टीसी।
233 सीसीटीवी कैमरों से हल्द्वानी की निगरानी, मोबाइल में व्यस्त मिली महिला पीएसी कर्मी
काठगोदाम और तिकोनिया में सड़क हादसे में दो की मौत।
आधे घंटे के भीतर दो सड़क हादसे, ट्रक ने कुचला और अज्ञात वाहन ने ली महिला की जान
टांडा जंगल में एक्सीडेंट में ग्राम विकास अधिकारी की मौत।
टांडा जंगल में हादसा, ग्राम विकास अधिकारी समेत दो की मौत
हल्द्वानी के ऊंचापुल में धघकता कार सर्विस सेंटर।
धधकते टायरों और मोबिल ऑयल ने भड़काई आग, स्वाहा हुआ सर्विस सेंटर
पूछड़ी रामनगर में वन भूमि से साफ किया गया अतिक्रमण।
पूछड़ी में कब्जे का किला ध्वस्त, 30 जेसीबी ने ढहाए 81 निर्माण

कल्पना और बादशाह का पंगा, सोशल मीडिया पर अपशब्दों की इंतहा

. हल्द्वानी की मशहूर ब्लॉगर कल्पना रावत ने पुलिस को दी तहरीर, एक ब्लॉगर पर लगाए हैं आरोप

Blogger Kalpana Rawat, DDC : सोशल मीडिया पर पिछले कुछ दिनों से दो ब्लॉगर के बीच जारी जुबानी जंग अब हल्द्वानी कोतवाली की दर तक पहुंच चुकी है। हल्द्वानी की मशहूर ब्लॉगर कल्पना रावत ने यूके बादशाह नाम से ब्लॉग बनाने वाले युवक पर कार्रवाई के लिए पुलिस को तहरीर सौंपी है। बहरहाल, इन दोनों के बीच सोशल मीडिया पर चल रहे द्वंद ने अपशब्दों की पराकाष्ठा पार कर दी है। कुल मिलाकर लोगों का भरपूर मनोरंजन हो रहा है।

अपनी एक साथी और बच्चे को गोद में लिए सोमवार को टीपीनगर निवासी ब्लॉगर कल्पना रावत शिकायत लेकर महिला समाधान केंद्र पहुंची। यहां से कल्पना को कोतवाली भेज दिया गया। कोतवाली में कल्पना ने एक ब्लॉगर युवक के खिलाफ तहरीर देते हुए आरोप लगाया कि युवक उसके खिलाफ अपमान और आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल करते हुए सोशल मीडिया पर वीडियो अपलोड कर रहा है। हालांकि वायरल वीडियो में अपशब्द दोनों ओर से बोले जा रहे हैं।

बहरहाल, कल्पना का कहना है कि युवक की वजह से वह मानसिक तौर पर परेशान हो चुकी हैं। बता दें कि दोनों के बीच जुबानी जंग सोशल मीडिया पर पिछले कई दिनों से जारी है। अब यह मामला कोतवाली पहुंचा है। कोतवाल राजेश कुमार यादव ने बताया कि कोतवाल राजेश यादव ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है। ब्लॉगर ने शिकायती पत्र दिया है। इसकी जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top