Breaking News
रामनगर के कोहिनूर हत्याकांड का खुलासा।
सास ने मुंह में कपड़ा ठूंस घोंटा गला, पति ने घुटने से तोड़ी कॉलर बोन
आरटीओ रोड पर बृजानंद विहार स्थित गिरधारी साहू व मंत्री रेखा आर्य का आवास।
कैबिनेट मंत्री के फरार पति गिरधारी की तलाश में कई ठिकानों पर दबिश
महिला दरोगा पर पिस्तौल तानने वाले एसओजी के कांस्टेबल पर मुकदमा।
महिला दरोगा पर पिस्तौल तानने वाले एसओजी कांस्टेबल पर मुकदमा
मृतक सतनाम सिंह।
छोटे भाई को मारने पहुंचे हत्यारों ने बड़े भाई की मारी गोली
जनसुनवाई कार्यक्रम में जनता की समस्या सुनते मंडलायुक्त दीपक रावत।
नौ साल पहले खरीदा प्लॉट निकला दूसरे का, प्रॉपर्टी डीलर ने सड़क भी बेच डाली
यूट्यूबर सौरभ जोशी से मिलने देहरादून से हल्द्वानी पहुंचा किशोर।
सौरभ जोशी से मिलने देहरादून से अकेले हल्द्वानी पहुंचा 13 साल का फैन
नीला ड्रम हत्याकांड के दोषी साहिल और मुस्कान को मिला मृत्युदंड।
नीला ड्रम हत्याकांड में मुस्कान और साहिल को फांसी, सौरभ की हत्या में बड़ा फैसला
लालकुआं में रील बनाने से डांटने पर छात्रा ने फांसी लगाई।
रील ने छीन ली रियल लाइफ, 8वीं की छात्रा ने लगा लिया फंदा
इंस्पेक्टर विक्रम राठौड़ और गोल घेरे की फोटो में गैंगेस्टर योगेश भदौड़ा।
एक लाख के इनामी गैंगस्टर को बचाने के आरोप में इंस्पेक्टर विक्रम राठौड़ पर शिकंजा

हल्द्वानी में सिलेंडर से गैस चोरी, 34 में 28 सिलेंडर में गैस कम मिली

– छापे में मिले 800 ग्राम से लेकर चार किलो तक कम मिली गैस

Black marketing of gas in Haldwani, DDC : हल्द्वानी में रसोई गैस की कालाबाजारी धड़ल्ले से हो रही है। तो अब सेल्समैन से सिलेंडर लेते वक्त उसे 10 बार तोलें, क्योंकि शुक्रवार को सामने आया उसने अधिकारियों के भी होश फाख्ता कर दिए। छापेमारी में सिलेंडर की एक गाड़ी में 34 सिलेंडर मिले और जब इन्हें तोला गया तो 28 सिलेंडर में गैस कम मिली। किसी में 800 ग्राम तो किसी में 4 किलोग्राम तक गैस कम थी। खाद्य पूर्ति विभाग के अधिकारी ने कोतवाली में गैस वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।

मंडलायुक्त के निर्देश पर हुई कार्रवाई
खाद्य पूर्ति निरीक्षक राहुल सिंह डांगी ने बताया कि मंडलायुक्त दीपक रावत से कुछ उपभोक्ताओं ने शिकायत करते हुए बताया कि उनके घर जो गैंस सिलेंडर पहुंचाए जा रहे हैं, उनमें गैस कम निकल रही है। जिसके बाद मंडलायुक्त ने मामले में कार्रवाई के निर्देश दिए। शुक्रवार को खाद्य नागरिक आपूर्ति विभाग, विधिक बांट एंव माप विज्ञान विभाग व पुलिस की संयुक्त टीम ने बरेली रोड स्थित अब्दुल्ला बिल्डिंग के पास से इंडेन के गैस सिलेंडर ले जा रहे टेंपो संख्या यूए 04 ई 1552 को रोक लिया।

गैस वाहन चालक पर हुआ मुकदमा
गिनती की गई तो इसमें कुल 34 घरेलू गैस सिलेंडर मिले और जब इन्हें तोलना शुरू किया गया तो सभी की आंखें फटी रह गईं। किसी सिलेंडर में 800 तो किसी सिलेंडर में चार किलोग्राम तक गैस कम पाई गई। ऐसे 28 सिलेंडर मिले, जिसमें गैस कम थी। जिसके बाद गैस सिलेंडर जब्त कर लिए गए और गैस वाहन चालक विजय कुमार को आरोपी मानते हुए कोतवाली में उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया। कोतवाल उमेश कुमार मलिक ने बताया कि तहरीर के आधार पर आवश्यक वस्तु अधिनियम 1955 की धारा 3/7 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

अधिकारियों के रडार पर गैस एजेंसी का गोदाम
पूरे मामले में चालक के खिलाफ तो मुकदमा दर्ज कर लिया गया है, लेकिन क्या सिर्फ चालक ही इतनी बड़ी घटना को अंजाम दे सकता है। इतनी बड़ी संख्या में सिलेंडर से गैस चोरी कर सकता है। इसे देखते हुए अब गैंस एजेंसी और उसका गोदाम भी अधिकारियों के निशाने पर है। माना जा रहा है कि इतनी बड़ी संख्या में सिलेंडर से गैस निकालने के मामले में कुछ और लोग शामिल हो सकते हैं। जल्द ही गैस एजेंसी के गोदाम में रखे सिलेंडर की भी जांच कराई जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top