Breaking News
नैनीताल से हल्द्वानी शिफ्ट होगा हाईकोर्ट उत्तराखंड।
सुप्रीम कोर्ट की हरी झंडी, हल्द्वानी शिफ्ट होगा उत्तराखंड हाईकोर्ट
उत्तराखंड में एसआईआर का पहला चरण पूरा।
एसआईआर : पहला चरण पूरा, 71.33 लाख मतदाताओं की ड्राफ्ट वोटर लिस्ट जारी
बद्रीनाथ चढ़ावा चोरी के आरोप में प्रमोद नौटियाल गिरफ्तार।
बद्रीनाथ मंदिर चंदा चोरी में प्रमोद नौटियाल गिरफ्तार
प्राइड हॉस्पिटल में पथरी के ऑपरेशन के बाद मरीज की मौत।
प्राइड हॉस्पिटल में पथरी का ऑपरेशन, मर गया मरीज
किसान के 9 लाख से साइबर क्रिमिनल ने कर डाली शॉपिंग।
तीन कॉल… सिम बंद… और एक घंटे में 9.29 लाख की ऑनलाइन शॉपिंग, हल्द्वानी में साइबर ठगी का चौंकाने वाला मामला
बनभूलपुरा में लोन के नाम पर ठगी।
गुजरात के जालसाजों ने बनभूलपुरा के लोगों को लगाया चूना
गौला नदी में छलांग लगाने वाला प्रियांशु बिष्ट व नदी में तलाश करती एसडीआरएफ टीम।
मां ने मोबाइल नहीं दिया, 12वीं का छात्र पुल से गौला नदी में कूदा
रामनगर के रिजॉर्ट में सैक्स रैकेट और नकली नोटों का भंडाफोड़।
रात चल रही थी रंगीन पार्टी… अचानक पुलिस की एंट्री, रामनगर के रिजॉर्ट में मचा हड़कंप
पति की मौत के सदमे में पत्नी ने जहर खाकर जान दी।
पति की मौत, सदमे में 80 साल की पत्नी ने खाया जहर

हवस का पुजारी निकला हल्द्वानी का शिक्षक, मजबूर की 10वीं की छात्रा

– पहले अश्लील बातें, सोशल मीडिया में भेजी अश्लील फोटो और फिर करने लगा छूने की कोशिश

Haldwani’s teacher is a worshipper of lust, DDC : हल्द्वानी कोतवाली क्षेत्र में एक स्कूली ​शिक्षक ने वहीं पढ़ने वाली नाबालिग छात्रा से अश्लील हरकत की। शिक्षक ने छात्रा के इंस्टाग्राम सहित सोशल मीडिया में अपनी अश्लील फोटो भेज दी। पीड़िता ने रोड हंटर ग्रुप से ​शिकायत की। इसके बाद ग्रुप के सदस्य छात्रा को लेकर कोतवाली पहुंचे और तहरीर दी। पुलिस ने आरोपी ​शिक्षक के ​खिलाफ पॉक्सो में मुकदमा दर्ज कर लिया है।

छात्रा के साथ कोतवाली पहुंचा रोड हंटर ग्रुप
रोड हंटर ग्रुप ने सोशल मीडिया में महिलाओं, छात्राओं के लिए एक हेल्पलाइन नंबर बनाया है। इसमें वह महिलाओं की ओर से आई ​शिकायत पर पीड़िता की मदद करते हैं। शनिवार शाम को रोड हंटर ग्रुप के सदस्य एक स्कूल में पढ़ने वाली कक्षा 10 की छात्रा के साथ पहुंचे। उधर छात्रा के परिजनों ने कोतवाली पुलिस को ​​शिकायत सौंपी।

पहले अश्लील बातें, फिर शुरू की हरकतें
शिकायत में कहा गया कि नैनीताल रोड के स्कूल टीचर नीरज रुबाली निवासी पानी की टंकी भोटियापड़ाव ने 15 दिन से उसके साथ अश्लील हरकत कर रहा है। पहले वह अश्लील बातें करता था। इसके बाद अपने को छात्रा के सोशल मीडिया अकाउंट में जुड़वा लिया।

आरोपी शिक्षक पर पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा
आरोपी ने छात्रा के सोशल मीडिया एकाउंट में अश्लील फोटो भेजनी शुरू कर दी। सात दिन से वह उसके शरीर के अंगों को छूने लगा। इसके बाद छात्रा ने रोड हंटर ग्रुप से मदद मांगी। कोतवाल उमेश मलिक ने बताया कि छात्रा के परिजनों की तहरीर पर नीरज रुबाली के ​खिलाफ पॉक्सो में मामला दर्ज कर लिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top