Breaking News
बद्रीनाथ चढ़ावा चोरी के आरोप में प्रमोद नौटियाल गिरफ्तार।
बद्रीनाथ मंदिर चंदा चोरी में प्रमोद नौटियाल गिरफ्तार
प्राइड हॉस्पिटल में पथरी के ऑपरेशन के बाद मरीज की मौत।
प्राइड हॉस्पिटल में पथरी का ऑपरेशन, मर गया मरीज
किसान के 9 लाख से साइबर क्रिमिनल ने कर डाली शॉपिंग।
तीन कॉल… सिम बंद… और एक घंटे में 9.29 लाख की ऑनलाइन शॉपिंग, हल्द्वानी में साइबर ठगी का चौंकाने वाला मामला
बनभूलपुरा में लोन के नाम पर ठगी।
गुजरात के जालसाजों ने बनभूलपुरा के लोगों को लगाया चूना
गौला नदी में छलांग लगाने वाला प्रियांशु बिष्ट व नदी में तलाश करती एसडीआरएफ टीम।
मां ने मोबाइल नहीं दिया, 12वीं का छात्र पुल से गौला नदी में कूदा
रामनगर के रिजॉर्ट में सैक्स रैकेट और नकली नोटों का भंडाफोड़।
रात चल रही थी रंगीन पार्टी… अचानक पुलिस की एंट्री, रामनगर के रिजॉर्ट में मचा हड़कंप
पति की मौत के सदमे में पत्नी ने जहर खाकर जान दी।
पति की मौत, सदमे में 80 साल की पत्नी ने खाया जहर
एमटीएस भर्ती परीक्षा में पकड़ा गया डमी अभ्यर्थी।
एमटीएस भर्ती परीक्षा में फर्जी अभ्यर्थी पकड़ाया, दूसरे की जगह दे रहा था परीक्षा
काठगोदाम इंटर कॉलेज में चॉपर की इमरजेंसी लैंडिंग।
खराब मौसम में फंसा चॉपर, काठगोदाम में करानी पड़ी इमरजेंसी लैंडिंग

हवसी निकला उत्तराखंड का नेता, मजबूर विधवा से किया बलात्कार

– नैनीताल में संचालित एक संघ का अध्यक्ष है आरोपी, महिला ने दी लालकुआं कोतवाली में तहरीर

Uttarakhand’s rapist leader, DDC : विवादों के पुराने यार और कथित मीडिया की मेहरबानी से जिंदा लालकुआं से ताल्लुक रखने वाले, एक मंत्री के करीबी नेता का सफेद कुर्ता बलात्कार के आरोप से दागदार हो गया। उसने एक विधवा महिला की मजबूरी का फायदा उठाकर उसके साथ न सिर्फ खुद दुष्कर्म किया, बल्कि अपने दोस्तों के बिस्तर पर भी पीड़िता को परोसने की कोशिश की। हिम्मत जुटा कर महिला ने लालकुआं कोतवाली में आरोपी के खिलाफ नामजद तहरीर दी है।

पति की मौत, विधवा पर थी दो बच्चों की जिम्मेदार
पीड़िता ने पुलिस को दी तहरीर में लिखा, वह लालकुआं कोतवाली क्षेत्र में किराए पर रहने वाली विधवा और दो बच्चों की मां है। पति की मृत्यु के बाद अपने बच्चों का पेट पालने के लिए वह वर्ष 2021 में एक अध्यक्ष के पास नौकरी मांगने उनके कार्यालय पहुंची। अध्यक्ष ने महिला को डेली बेसिस पर रख लिया। एक दिन अध्यक्ष ने महिला को ऑफिस में बुलाया कहा, ”मैं तुमको परमानेंट नौकरी दिलवाने की सोच रहा हूं।’

परमानेंट नौकरी के नाम पर होटल में किया बलात्कार
10 नवंबर 2021 को अध्यक्ष ने महिला को फोन कर काठगोदाम स्थित एक होटल में बुलाया। बोला कि मैं वहां नौकरी परमानेंट करने के संबंध में तुम्हारी बात किसी से करानी है। महिला होटल पहुंची तो कमरे में केवल अध्यक्ष था। वो बोला कि जो लोग आने वाले हैं उनको कुछ समय लगेगा। इसी बीच अध्यक्ष मुझे छूने लगा। एतराज जताया, लेकिन वो नहीं माना। उसने जबरन महिला के साथ बलात्कार किया।

ऑफिस बुलाकर गलत जगह छूने लगा अध्यक्ष
महिला रोने लगी तो उसने कहा की इसका जिक्र किसी से किया तो मैं तुमको डेली वेजेज से भी हटवा दूंगा। महिला छोटे-छोटे बच्चों का ख्याल कर डर गई। कुछ समय बाद आरोपी ने फिर अपने कार्यालय में बुलाया और गलत जगह छूने लगा। मना करने पर बोला कि मेरे पास तुम्हारी उस दिन की अश्लील फोटो और वीडियो है। मैं उनको वायरल करवा दूंगा। अन्यथा मेरे बलाने पर तुमको आना पडे़गा। इसी तरह आरोपी लगातार बलात्कार करता रहा।

आरोपी के ड्राइवर बोला, जिंदा गाड़ दूंगा जमीन
कुछ समय बाद आरोपी ने मुझे अपने दोस्तों के साथ भी शारीरिक संबंध बनाने के लिए कहा। महिला ने इंकार कर दिया। जिसके बाद आरोपी ने अपने ड्राइवर से जान से मारने की धमकी दिलवाई। उसने कहा, अगर साहब के लिए कुछ करेगी आवाज उठाएगी तो जमीन में जिंदा गाड़ दूंगा। ड्राइवर ने ये धमकी महिला को व्हाट्सएप पर भेजी। आरोपी अध्यक्ष ने भी ऑफिस बुला कर जान से मारने के लिए धमकाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top