Breaking News
बद्रीनाथ चढ़ावा चोरी के आरोप में प्रमोद नौटियाल गिरफ्तार।
बद्रीनाथ मंदिर चंदा चोरी में प्रमोद नौटियाल गिरफ्तार
प्राइड हॉस्पिटल में पथरी के ऑपरेशन के बाद मरीज की मौत।
प्राइड हॉस्पिटल में पथरी का ऑपरेशन, मर गया मरीज
किसान के 9 लाख से साइबर क्रिमिनल ने कर डाली शॉपिंग।
तीन कॉल… सिम बंद… और एक घंटे में 9.29 लाख की ऑनलाइन शॉपिंग, हल्द्वानी में साइबर ठगी का चौंकाने वाला मामला
बनभूलपुरा में लोन के नाम पर ठगी।
गुजरात के जालसाजों ने बनभूलपुरा के लोगों को लगाया चूना
गौला नदी में छलांग लगाने वाला प्रियांशु बिष्ट व नदी में तलाश करती एसडीआरएफ टीम।
मां ने मोबाइल नहीं दिया, 12वीं का छात्र पुल से गौला नदी में कूदा
रामनगर के रिजॉर्ट में सैक्स रैकेट और नकली नोटों का भंडाफोड़।
रात चल रही थी रंगीन पार्टी… अचानक पुलिस की एंट्री, रामनगर के रिजॉर्ट में मचा हड़कंप
पति की मौत के सदमे में पत्नी ने जहर खाकर जान दी।
पति की मौत, सदमे में 80 साल की पत्नी ने खाया जहर
एमटीएस भर्ती परीक्षा में पकड़ा गया डमी अभ्यर्थी।
एमटीएस भर्ती परीक्षा में फर्जी अभ्यर्थी पकड़ाया, दूसरे की जगह दे रहा था परीक्षा
काठगोदाम इंटर कॉलेज में चॉपर की इमरजेंसी लैंडिंग।
खराब मौसम में फंसा चॉपर, काठगोदाम में करानी पड़ी इमरजेंसी लैंडिंग

हल्द्वानी में शराबी ने दोस्त के बाप को मारी गोली, भतीजे के पेट में घुसी

– जिस दोस्त के घर आए उसी के घर दिया घटना को अंजाम, छत कूद कर भागा गोली मारने वाला

Drunken friend shot, DDC : देहरादून से दोस्त के घर हल्द्वानी घूमने आए दोस्तों ने बड़ी घटना को अंजाम दे दिया। शराब पीकर छत पर शोर मचा रहे दोस्तों को रोकने पर एक ने फायर झोंक दिया। निशाना दोस्त का पिता था, लेकिन गोली भतीजे के पेट में घुस गई। गोली मारने वाला छत कूद कर फरार हो गया। घायल को डा.सुशीला तिवारी राजकीय चिकित्सालय से बरेली रेफर कर दिया गया है।

घटना शनिवार देर रात टीपीनगर चौकी क्षेत्र की आनंदपुर पंचायतघर में हुई। श्रीकृष्ण मौर्य यहां पत्नी रंजू, बेटे सुधीर, सुनील और 16 वर्षीय नाती वेदांत पुत्र सुनील के साथ रहते हैं। करीब पांच दिन पहले सुधीर के दो दोस्त देहरादून से घूमने आए थे। इनमें से एक देहरादून तो दूसरा नेपाल का रहने वाला सुरेंद्र सिंह शाही है। शनिवार रात दोनों दोस्त छत पर शराब पीकर शोर मचाने लगे। सुधीर ने दोनों को समझाने की कोशिश की तो मारपीट हो गई।

मारपीट में देहरादून निवासी दोस्त का सिर फट गया। अचानक देहरादून वाले दोस्त ने छत से छलांग लगा दी। श्रीकृष्ण ने उसे पकड़ने की कोशिश की तो उसने तमंचे से फायर झोंक दिया। गोली श्रीकृष्ण पर चलाई, लेकिन वो कुत्ता टहरा रहे सुधीर के 16 वर्षीय भतीजे वेदांत को लग गई। पेट के बायीं तरफ गोली लगते ही वेदांत लहूलुहान होकर वहीं गिर गया। देख यह देख आरोपी गेहूं के खेत से होता हुआ फरार हो गया।

आनन-फानन में वेदांत को डा.सुशीला तिवारी राजकीय चिकित्सालय ले जाया गया। हालत नाजुक होने पर उसे बरेली रेफर कर दिया गया। कोतवाल उमेश मलिक ने बताया कि सूचना मिलतेही पुलिस टीम मौके पर गई। आरोपी की तलाश की जा रही है। उसका मोबाइल पर ट्रेस किया जा रहा है, लेकिन मोबाइल बंद है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top