Breaking News
बद्रीनाथ चढ़ावा चोरी के आरोप में प्रमोद नौटियाल गिरफ्तार।
बद्रीनाथ मंदिर चंदा चोरी में प्रमोद नौटियाल गिरफ्तार
प्राइड हॉस्पिटल में पथरी के ऑपरेशन के बाद मरीज की मौत।
प्राइड हॉस्पिटल में पथरी का ऑपरेशन, मर गया मरीज
किसान के 9 लाख से साइबर क्रिमिनल ने कर डाली शॉपिंग।
तीन कॉल… सिम बंद… और एक घंटे में 9.29 लाख की ऑनलाइन शॉपिंग, हल्द्वानी में साइबर ठगी का चौंकाने वाला मामला
बनभूलपुरा में लोन के नाम पर ठगी।
गुजरात के जालसाजों ने बनभूलपुरा के लोगों को लगाया चूना
गौला नदी में छलांग लगाने वाला प्रियांशु बिष्ट व नदी में तलाश करती एसडीआरएफ टीम।
मां ने मोबाइल नहीं दिया, 12वीं का छात्र पुल से गौला नदी में कूदा
रामनगर के रिजॉर्ट में सैक्स रैकेट और नकली नोटों का भंडाफोड़।
रात चल रही थी रंगीन पार्टी… अचानक पुलिस की एंट्री, रामनगर के रिजॉर्ट में मचा हड़कंप
पति की मौत के सदमे में पत्नी ने जहर खाकर जान दी।
पति की मौत, सदमे में 80 साल की पत्नी ने खाया जहर
एमटीएस भर्ती परीक्षा में पकड़ा गया डमी अभ्यर्थी।
एमटीएस भर्ती परीक्षा में फर्जी अभ्यर्थी पकड़ाया, दूसरे की जगह दे रहा था परीक्षा
काठगोदाम इंटर कॉलेज में चॉपर की इमरजेंसी लैंडिंग।
खराब मौसम में फंसा चॉपर, काठगोदाम में करानी पड़ी इमरजेंसी लैंडिंग

रेलवे लाइन किनारे बसी झुग्गी बस्ती धू धू कर जली, चीख-पुकार औऱ हाहाकार

– बनभूलपुरा में रेलवे फाटक किनारे बसी 15 से 20 झुग्गियां राख

Fire breaks out in Haldwani slum, DDC : शुक्रवार देर रात बनभूलपुरा थाना क्षेत्र में बड़ा अग्निकांड हो गया। रेलवे फाटक किनारे बनी झुग्गी रात चली तेज हवाओं के साथ धधक पड़ी। पॉलीथिन, लकड़ी और टिन की झुग्गियां एक-एक  कर जलने लगी। दमकल, पुलिस और स्थानीय लोगों की भारी मशक्कत के बाजवूद आग काबू नहीं हुई। किसी की जान नही गई, लेकिन 15 से 20 झोपड़ियो और माल का भारी नुकसान हुआ है।

चोरगलिया रोड में रेलवे क्रोसिंग के पास चिराग अली शाह बाबा की दरगाह के पास देर रात अचानक आग लग गई। इस जमीन पर पहले बुध बाजार लगती थी। जिस वक्त यह घटना हुई, लगभग तूफानी हवाएं चल रही थीं। आग ने देखते देखते कई झोपडियों को अपनी चपेट में ले लिया। मौके पर काफी भीड़ जमा हो गई और अफरा तफरी का माहौल हो गया। बच्चे, महिलाएं और पुरुष चीखते पुकारते यहां-वहां भागने लगे। सूचना मिलते ही एक के बाद एक दमकल की आधा दर्जन से अधिक गाड़ियां पहुंच गईं।

स्थानीय लोगों और सीओ सिटी नितिन लोहनी, कोतवाल उमेश मलिक समेत भारी पुलिस बल मौके पर पहुंच गया। इनकी मदद के बाजवूद आग काबू नही हुई। बताया जा रहा है कि आग से राज मिस्त्री कल्लू के घर में रखी 25 हजार की नगदी, बिस्तर, कपडे व अन्य सारा सामान जलकर राख हो गया। इनके पड़ोसी अनवर, सैलून, मुन्ना, मोबीन की भी झोपड़ी जली है। राजू गोंडा का रहने वाला है यह वोट डालने गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top