Breaking News
उत्तराखंड में एसआईआर का पहला चरण पूरा।
एसआईआर : पहला चरण पूरा, 71.33 लाख मतदाताओं की ड्राफ्ट वोटर लिस्ट जारी
बद्रीनाथ चढ़ावा चोरी के आरोप में प्रमोद नौटियाल गिरफ्तार।
बद्रीनाथ मंदिर चंदा चोरी में प्रमोद नौटियाल गिरफ्तार
प्राइड हॉस्पिटल में पथरी के ऑपरेशन के बाद मरीज की मौत।
प्राइड हॉस्पिटल में पथरी का ऑपरेशन, मर गया मरीज
किसान के 9 लाख से साइबर क्रिमिनल ने कर डाली शॉपिंग।
तीन कॉल… सिम बंद… और एक घंटे में 9.29 लाख की ऑनलाइन शॉपिंग, हल्द्वानी में साइबर ठगी का चौंकाने वाला मामला
बनभूलपुरा में लोन के नाम पर ठगी।
गुजरात के जालसाजों ने बनभूलपुरा के लोगों को लगाया चूना
गौला नदी में छलांग लगाने वाला प्रियांशु बिष्ट व नदी में तलाश करती एसडीआरएफ टीम।
मां ने मोबाइल नहीं दिया, 12वीं का छात्र पुल से गौला नदी में कूदा
रामनगर के रिजॉर्ट में सैक्स रैकेट और नकली नोटों का भंडाफोड़।
रात चल रही थी रंगीन पार्टी… अचानक पुलिस की एंट्री, रामनगर के रिजॉर्ट में मचा हड़कंप
पति की मौत के सदमे में पत्नी ने जहर खाकर जान दी।
पति की मौत, सदमे में 80 साल की पत्नी ने खाया जहर
एमटीएस भर्ती परीक्षा में पकड़ा गया डमी अभ्यर्थी।
एमटीएस भर्ती परीक्षा में फर्जी अभ्यर्थी पकड़ाया, दूसरे की जगह दे रहा था परीक्षा

नाले में बहा बुजुर्ग पांचवें दिन भी लापता, मां को लगा सदमा

– शुक्रवार को खन्स्यू से स्यूड़ा स्थित घर लौट रहे थे देवेंद्र

Old man was swept away in the Bhodia drain : नैनीताल जिले में रिश्तेदार के पीपलपानी से लौट रहे बुजुर्ग देवेंद्र सिंह सम्मल शुक्रवार की मूसलाधार बारिश का शिकार हो गए थे। बारिश में उफनाए भोड़िया नाले में वह बहे देवेंद्र का दो दिन बाद रेस्क्यू शुरू हुआ। पुलिस और प्रशासन की टीम उन्हें तलाशते हुए पांचवें दिन सोमवार को गौला नदी हल्द्वानी पहुंची, लेकिन उनका कोई पता नहीं चला। इधर, बेटे के बह जाने की खबर सुनकर 80 वर्षीय कमला देवी को सदमा लग गया है।

शुक्रवार को आ गए थे नाले की चपेट में
स्यूड़ा तोक गजार चौकी हैड़ाखान निवासी देवेंद्र सिंह सम्मल (60 वर्ष) पुत्र हर सिंह सम्मल यहां पत्नी राधा देवी, बेटे मनोज सिंह सम्मल व पंकज सिंह सम्मल के साथ रहते थे। देवेंद्र के छोटे भाई थान सिंह ने बताया कि बीती 11 सितंबर को वह खन्स्यू के चमोली गांव पीपलपानी में गए थे। अगले दिन से भारी बारिश शुरू हो गई। बारिश नहीं रुकी तो शुक्रवार की सुबह वह पैदल ही घर के लिए निकल पड़े और उफनाए भोड़िया नाले की चपेट में आ गए।

गांव में मातम, परिवार का रोकर बुरा हाल
दो दिन बाद पुलिस और प्रशासन की टीम ने भोड़िया नाले से रेस्क्यू शुरू किया। इससे पहले ग्रामीण तलाश में जुट चुके थे। भोड़िया नाले से उतरी टीम गौला नदी तक पहुंची और तलाश करते-करते पांचवें दिन हल्द्वानी पहुंच गई। समाजसेवा टीकम सिंह बिष्ट ने बताया कि देवेंद्र की मां कमला 80 वर्ष से अधिक हैं। पहले तो उन्हें घटना की जानकारी नहीं दी गई, लेकिन जब उन्हें पता लगा तो सदमा लग गया। वह पहले से ही बीमार है और बेटे के बह जाने की खबर सुनने के बाद बिस्तर पर पड़ गईं है। बच्चों व अन्य परिवारीजनों का भी रो-रोकर बुरा हाल है।

भाई ने लगाई थोड़ा और आगे तक सर्च की गुहार
पांचवें दिन हल्द्वानी पहुंची टीम भी देवेंद्र को तलाश कर थक चुकी है। ऐसे में देवेंद्र के छोटे भाई थान सिंह ने पुलिस, प्रशासन और क्षेत्रीय विधायक राम सिंह कैड़ा से सर्च को लालकुआं तक बढ़ाने की गुहार लगाई है। उन्होंने विधायक से फोन पर बात की और मामले में हस्तक्षेप की मांग करते हुए कहा कि सर्च टीमों को बढ़ाया जाए। ताकि किसी भी हालत में देवेंद्र को बरामद किया जा सके।

60 घंटे बाद मिला था देवेंद्र का छाता
पीपलपानी से लौट रहे देवेंद्र को गुरुवार को ही घर लौटना था, लेकिन बारिश ने उन्हें निकलने नहीं दिया। अगले दिन निकले तो नाला बहा ले गया। पुलिस, प्रशासन ने तो दो दिन बाद रेस्क्यू शुरू किया, लेकिन डेढ़ सौ से अधिक ग्रामीण खबर मिलते ही तलाश में जुट गए थे। ग्रामीणों ही नाले से होते हुए नदी तक पहुंचे और इस सर्च के दौरान करीब 60 घंटे बाद देवेंद्र का छाता बरामद हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top