Breaking News
उत्तराखंड में एसआईआर का पहला चरण पूरा।
एसआईआर : पहला चरण पूरा, 71.33 लाख मतदाताओं की ड्राफ्ट वोटर लिस्ट जारी
बद्रीनाथ चढ़ावा चोरी के आरोप में प्रमोद नौटियाल गिरफ्तार।
बद्रीनाथ मंदिर चंदा चोरी में प्रमोद नौटियाल गिरफ्तार
प्राइड हॉस्पिटल में पथरी के ऑपरेशन के बाद मरीज की मौत।
प्राइड हॉस्पिटल में पथरी का ऑपरेशन, मर गया मरीज
किसान के 9 लाख से साइबर क्रिमिनल ने कर डाली शॉपिंग।
तीन कॉल… सिम बंद… और एक घंटे में 9.29 लाख की ऑनलाइन शॉपिंग, हल्द्वानी में साइबर ठगी का चौंकाने वाला मामला
बनभूलपुरा में लोन के नाम पर ठगी।
गुजरात के जालसाजों ने बनभूलपुरा के लोगों को लगाया चूना
गौला नदी में छलांग लगाने वाला प्रियांशु बिष्ट व नदी में तलाश करती एसडीआरएफ टीम।
मां ने मोबाइल नहीं दिया, 12वीं का छात्र पुल से गौला नदी में कूदा
रामनगर के रिजॉर्ट में सैक्स रैकेट और नकली नोटों का भंडाफोड़।
रात चल रही थी रंगीन पार्टी… अचानक पुलिस की एंट्री, रामनगर के रिजॉर्ट में मचा हड़कंप
पति की मौत के सदमे में पत्नी ने जहर खाकर जान दी।
पति की मौत, सदमे में 80 साल की पत्नी ने खाया जहर
एमटीएस भर्ती परीक्षा में पकड़ा गया डमी अभ्यर्थी।
एमटीएस भर्ती परीक्षा में फर्जी अभ्यर्थी पकड़ाया, दूसरे की जगह दे रहा था परीक्षा

बनभूलपुरा से 13 साल की छात्रा का अपहरण, शादीशुदा आजाद पर FIR

– 27 मई को पढ़ाई के लिए निकली थी, लौट कर नही आई घर

Kidnapping in Banbhulpura, DDC : उत्तराखंड के नैनीताल जिले से बड़ी खबर सामने आई है। यहां बनभूलपुरा थानाक्षेत्र से घर से पढ़ने के लिए निकली नाबालिग छात्रा का एक शादीशुदा युवक ने अपहरण कर लिया। बेटी घर नहीं लौटी तो परिजनों को चिंता हुई। उन्होंने बरेली के शादीशुदा युवक पर आरोप लगाते हुए बनभूलपुरा थाने में मुकदमा दर्ज कराया है।

बनभूलपुरा निवासी महिला ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि बीती 27 मई की दोपहर करीब 2 बजे उनकी 12 वर्षीय बेटी पढ़ाई के लिए घर से निकली थी, लेकिन जब तय समय पर वह लौट कर नहीं आई तो परिजनों को चिंता हुई। परिजनों ने तलाश शुरू की, लेकिन उसका कहीं पता नहीं चला। हालांकि परिजनों को कई सुराग मिले। जिसके बाद परिजन पुलिस के पास पहुंचे।

परिजनों ने आरोप लगाया कि उनकी नाबालिग बेटी को बरेली में रहने वाला शादीशुदा आजाद पुत्र बादशाह बहलाफुसला कर अपने साथ ले गया है। आजाद और उसके परिवार वालों का फोन भी स्विच ऑफ है। थानाध्यक्ष नीरज भाकुनी ने बताया कि तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर लापता छात्रा और आरोपी की तलाश शुरू कर दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top