Breaking News
बद्रीनाथ चढ़ावा चोरी के आरोप में प्रमोद नौटियाल गिरफ्तार।
बद्रीनाथ मंदिर चंदा चोरी में प्रमोद नौटियाल गिरफ्तार
प्राइड हॉस्पिटल में पथरी के ऑपरेशन के बाद मरीज की मौत।
प्राइड हॉस्पिटल में पथरी का ऑपरेशन, मर गया मरीज
किसान के 9 लाख से साइबर क्रिमिनल ने कर डाली शॉपिंग।
तीन कॉल… सिम बंद… और एक घंटे में 9.29 लाख की ऑनलाइन शॉपिंग, हल्द्वानी में साइबर ठगी का चौंकाने वाला मामला
बनभूलपुरा में लोन के नाम पर ठगी।
गुजरात के जालसाजों ने बनभूलपुरा के लोगों को लगाया चूना
गौला नदी में छलांग लगाने वाला प्रियांशु बिष्ट व नदी में तलाश करती एसडीआरएफ टीम।
मां ने मोबाइल नहीं दिया, 12वीं का छात्र पुल से गौला नदी में कूदा
रामनगर के रिजॉर्ट में सैक्स रैकेट और नकली नोटों का भंडाफोड़।
रात चल रही थी रंगीन पार्टी… अचानक पुलिस की एंट्री, रामनगर के रिजॉर्ट में मचा हड़कंप
पति की मौत के सदमे में पत्नी ने जहर खाकर जान दी।
पति की मौत, सदमे में 80 साल की पत्नी ने खाया जहर
एमटीएस भर्ती परीक्षा में पकड़ा गया डमी अभ्यर्थी।
एमटीएस भर्ती परीक्षा में फर्जी अभ्यर्थी पकड़ाया, दूसरे की जगह दे रहा था परीक्षा
काठगोदाम इंटर कॉलेज में चॉपर की इमरजेंसी लैंडिंग।
खराब मौसम में फंसा चॉपर, काठगोदाम में करानी पड़ी इमरजेंसी लैंडिंग

सास गई थी मंदिर, रिश्तेदार संग भाग गई बहू

– लोक-लाज के डर से पति ने नहीं दी पुलिस को सूचना, अब कह रहा पत्नी का हो गया अपहरण

Married girlfriend absconded with lover, DDC : पूजा-पाठ करने सास मंदिर गई थी और उसकी पीठ पीछे बहू अपने रिश्तेदार के साथ फरार हो गई। सास लौटी तो घर पर ताला लटका था। घर से 20 लाख के जेवर गायब थे। बहू जेवर संग अपने साथ अपने बेटे और बेटी को भी ले गई। लोक-लाज के डर से पति यह बात छिपाता रहा, लेकिन अब पुलिस के पास पहुंचा और बताया कि उसकी बीवी की उसी के एक अपराधी रिश्तेदार ने अपहरण कर लिया है।

आनंदपुरी फेस-3 तल्ली बमोरी मुखानी निवासी एक व्यक्ति एक निजी कंपनी में काम करता है और यहां अपनी पत्नी, 10 साल के बेटे, 6 साल की बेटी और मां के साथ रहता है। बदायूं उत्तर प्रदेश निवासी पत्नी से उसकी शादी वर्ष 2013 में हुई थी। 24 दिसंबर की सुबह 9 बजे वह घर से ड्यूटी चला गया था और अन्य लोग घर पर थे। ड्यूटी जाने के कुछ देर बाद मां का फोन आया और बताया कि वह मंदिर गई थी। लौटी तो घर पर ताला लगा था।

मां की बात सुन पति घर पहुंचा तो पत्नी दोनों बच्चों के साथ गायब थी। घर में देखा तो करीब 20 लाख रुपये के जेवर भी नहीं थे। पति ने पुलिस को बताया कि उसने अपने स्तर से पता किया तो पता चला कि उसकी पत्नी और दोनों बच्चों को पत्नी का एक रिश्तेदार जयवीर सिंह पुत्र प्रेमपाल सिंह निवासी मिर्जापुर शांहजहापुर उत्तर प्रदेश का रहने वाला अपहरण कर ले गया है। हाल में वह सुल्तानपुरी दिल्ली में रह रहा है।

आरोप है कि जयवीर पर कई थानों में आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। कोतवाल राजेश यादव ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर रिश्तेदार के खिलाफ अपहरण की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top