Breaking News
बद्रीनाथ चढ़ावा चोरी के आरोप में प्रमोद नौटियाल गिरफ्तार।
बद्रीनाथ मंदिर चंदा चोरी में प्रमोद नौटियाल गिरफ्तार
प्राइड हॉस्पिटल में पथरी के ऑपरेशन के बाद मरीज की मौत।
प्राइड हॉस्पिटल में पथरी का ऑपरेशन, मर गया मरीज
किसान के 9 लाख से साइबर क्रिमिनल ने कर डाली शॉपिंग।
तीन कॉल… सिम बंद… और एक घंटे में 9.29 लाख की ऑनलाइन शॉपिंग, हल्द्वानी में साइबर ठगी का चौंकाने वाला मामला
बनभूलपुरा में लोन के नाम पर ठगी।
गुजरात के जालसाजों ने बनभूलपुरा के लोगों को लगाया चूना
गौला नदी में छलांग लगाने वाला प्रियांशु बिष्ट व नदी में तलाश करती एसडीआरएफ टीम।
मां ने मोबाइल नहीं दिया, 12वीं का छात्र पुल से गौला नदी में कूदा
रामनगर के रिजॉर्ट में सैक्स रैकेट और नकली नोटों का भंडाफोड़।
रात चल रही थी रंगीन पार्टी… अचानक पुलिस की एंट्री, रामनगर के रिजॉर्ट में मचा हड़कंप
पति की मौत के सदमे में पत्नी ने जहर खाकर जान दी।
पति की मौत, सदमे में 80 साल की पत्नी ने खाया जहर
एमटीएस भर्ती परीक्षा में पकड़ा गया डमी अभ्यर्थी।
एमटीएस भर्ती परीक्षा में फर्जी अभ्यर्थी पकड़ाया, दूसरे की जगह दे रहा था परीक्षा
काठगोदाम इंटर कॉलेज में चॉपर की इमरजेंसी लैंडिंग।
खराब मौसम में फंसा चॉपर, काठगोदाम में करानी पड़ी इमरजेंसी लैंडिंग

10 के 15 और 50 के 75 हजार दिए, फिर साढ़े 9 लाख रुपए ठग लिए

– कम निवेश पर बार-बार बड़ा रिफंड देकर साइबर क्रिमिनल ने खाली किया हल्द्वानी के युवक का खाता

Cyber ​​Fraud, DDC : 10 हजार लगाए और 15 हजार मिल गए। फिर 50 हजार निवेश किए और 75 हजार रुपये खाते में आ गए। बिना किसी मेहनत के गाढ़ी कमाई की रकम कई गुना तेजी से बढ़ने लगी और साथ ही बढ़ने लगा लालच। साइबर क्रिमिनल ने लालच का ऐसा जाल बिछाया कि हल्द्वानी का युवक उसमें फंसता गया और अंत में साढ़े 9 लाख रुपये गंवा बैठा। अब उसने पुलिस से मदद मांगी है। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर साइबर क्रिमिनल के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

कोतवाली पुलिस को दी तहरीर में मयूर विहार धानमिल निवासी रवि शंकर ने लिखा, 19 दिसंबर को उसके मोबाइल नंबर एक मैसेज आया था। जिसमें ऑनलाइन प्लेटफार्म पर कमाई का तरीका बताया गया था। लालच में आकर 23 दिसंबर को ऑनलाइन इंवेस्टमेंट शुरू कर दिया। पहली बार में रवि ने 10 हजार रुपये इंवेस्ट किए और बदले में उसे 15 हजार रुपये मिले। फिर 50 हजार लगाए और 75 हजार रुपये मिले।

जिसके बाद रवि को टेलीग्राम ग्रुप में जोड़ दिया गया। इस ग्रुप में 70 लोग थे। सभी पैसे लगा और मोटा मुनाफा कमा रहे थे। 25 दिसंबर को रवि ने 2 लाख रुपये इंवेस्ट कर दिए। इसी तरह कई बार में रवि ने 9,45,187 लाख रुपये इंवेस्ट कर दिए, लेकिन उसे रिफंड नहीं मिला। कोतवाल राजेश कुमार यादव ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top