Breaking News
कंट्रोल रूम से शहर पर नजर डालते एसएसपी डॉ.मंजूनाथ टीसी।
233 सीसीटीवी कैमरों से हल्द्वानी की निगरानी, मोबाइल में व्यस्त मिली महिला पीएसी कर्मी
काठगोदाम और तिकोनिया में सड़क हादसे में दो की मौत।
आधे घंटे के भीतर दो सड़क हादसे, ट्रक ने कुचला और अज्ञात वाहन ने ली महिला की जान
टांडा जंगल में एक्सीडेंट में ग्राम विकास अधिकारी की मौत।
टांडा जंगल में हादसा, ग्राम विकास अधिकारी समेत दो की मौत
हल्द्वानी के ऊंचापुल में धघकता कार सर्विस सेंटर।
धधकते टायरों और मोबिल ऑयल ने भड़काई आग, स्वाहा हुआ सर्विस सेंटर
पूछड़ी रामनगर में वन भूमि से साफ किया गया अतिक्रमण।
पूछड़ी में कब्जे का किला ध्वस्त, 30 जेसीबी ने ढहाए 81 निर्माण
डॉ.जगदीश चंद्र को प्रतीक चिह्न अलंकृत करते मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी व डीजीपी दीपम सेठ। .jpeg
डॉ. जगदीश चंद्र बने आईपीएस, सीएम और डीजीपी ने अलंकृत किया प्रतीक चिह्न
पूछड़ी में अतिक्रमण अभियान से पहले पुलिस को ब्रीफ करते एसएसपी डॉ.मंजूनाथ टीसी।
पूछड़ी छावनी में तब्दील, 525 पुलिसकर्मी और तीन कंपनी पीएसी तैनात
लेट कर दूध पीने से गई जान।
शराब के साथ जहर पीकर बच गया, दूध पीकर चली गई जान
जंगली मधुमक्खियों के हमले में युवक की मौत।
जंगल में मौत बनकर टूटा मधुमक्खियों का झुंड, युवक की मौत

“चालान कराओ या 50 हजार दो”, सलाखों के पीछे पहुंचा कानूनगो

– घूस मांगने वाले कानूनगो की टोल फ्री नम्बर पर शिकायत, विजेलेंस ने रंगेहाथ दबोचा

Bribe-taking Qanungo arrested, DDC : पहाड़ी जिले पिथौरागढ़ में एक कानूनगो ने निर्माणधीन मकान का काम रुकवा दिया। काम पुन: शुरू करने की इजाजत देने के लिए 50 हजार रुपए की घूस मांगी। पीड़ित ने इसकी शिकायत विजिलेंस के टोल फ्री नंबर पर की। अधिकारियों ने जांच कर ट्रैप टीम गठित की और कानूनगो को रिश्वत लेते उसी के सरकारी घर से रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया।

पिथौरागढ़ स्थित डीडीहाट के तोक छन्पट्टा में दो मंजिला मकान बन रहा था। मकान मालिक का आरोप है कि डीडीहाट तहसील में तैनात कानूनगो नारायण सिंह करायत ने भवन निर्माण रुकवा दिया और चालान करने की धमकी दी। पीड़ित ने गुजारिश की तो कानूनगो ने काम की अनुमति देने के एवज में 50 हजार रुपए घूम की मांग की।

50 की मांग, 40 में बनी बात
मांग तो 50 हजार की हो रही थी, लेकिन बाद में 40 हजार रुपए पर मसला तय हो गया। जिसके बाद पीड़ित ने सतर्कता अधिष्ठान सेक्टर हल्द्वानी के टोल फ्री नंबर पर मामले की शिकायत की।

अपने ही आवास में मंगाई रिश्वत की रकम
पुलिस उपाधीक्षक अनिल सिंह मनराल ने बताया कि मामले की गोपनीय जांच निरीक्षक प्रकाश चंद्र जोशी से कराई गई तो मामला  सही पाया गया। जिस पर ट्रैप टीम गठित की गई। 4 अप्रैल को कानूनगो ने अपने ही सरकारी आवास में घूस की रकम लाने को कहा। विजिलेंस का जाल बिछ चुका था और जैसे ही कानूनगो ने रिश्वत की रकम पकड़ी, ट्रैप टीम ने उसे धर दबोचा।

भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज
उन्होंने बताया, आरोपी कानूनगो डीडीहाट तहसील में तैनात है और मूलरूप से पजीना पट्टी रानीखेत अल्मोड़ा का रहने है। जबकि वर्तमान में वह खोल्टा अल्मोड़ा में रह रहा है। आरोपी के खिलाफ सेक्टर हल्द्वानी में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top