Breaking News
रामनगर में विमला देवी हत्याकांड का खुलासा करते एसएसपी डॉ.मंजूनाथ टीसी।
बाप के मर्डर का बदला लेने के लिए महिला को उतारा मौत के घाट
बेड़ी खत्ता हल्द्वानी में बीएसएनएल कर्मी को मारी गोली।
बालकनी में बैठे बीएसएनएल कर्मी को किसने मारी गोली, कई दिन बाद भी पुलिस बेनतीजा
मुखानी में किशोरी ने फांसी लगाकर जान दी।
पारिवारिक विवाद के बाद किशोरी की मौत, घर में पसरा मातम
हल्द्वानी में हादसे के बाद ऐसा हुआ बाइक का हाल।
दीपावली की रात बिजली के पोल से टकराई बाइक, 22 वर्षीय महेंद्र की मौत
कंट्रोल रूम से शहर पर नजर डालते एसएसपी डॉ.मंजूनाथ टीसी।
233 सीसीटीवी कैमरों से हल्द्वानी की निगरानी, मोबाइल में व्यस्त मिली महिला पीएसी कर्मी
काठगोदाम और तिकोनिया में सड़क हादसे में दो की मौत।
आधे घंटे के भीतर दो सड़क हादसे, ट्रक ने कुचला और अज्ञात वाहन ने ली महिला की जान
टांडा जंगल में एक्सीडेंट में ग्राम विकास अधिकारी की मौत।
टांडा जंगल में हादसा, ग्राम विकास अधिकारी समेत दो की मौत
हल्द्वानी के ऊंचापुल में धघकता कार सर्विस सेंटर।
धधकते टायरों और मोबिल ऑयल ने भड़काई आग, स्वाहा हुआ सर्विस सेंटर
पूछड़ी रामनगर में वन भूमि से साफ किया गया अतिक्रमण।
पूछड़ी में कब्जे का किला ध्वस्त, 30 जेसीबी ने ढहाए 81 निर्माण

रामनगर में बस ने छह बाइक सवारों को रौंदा, दो शिक्षकों की मौत

– धनगढ़ी नाले के समीप हुआ हादसा, सभी लोग नाला पार करने के लिए जल स्तर कम होने का कर रहे थे इंतजार

Two teachers were crushed by a bus, DDC : नैनीताल जिले के रामनगर में धनगढ़ी नाले के समीप एक बेकाबू बस ने बाइक पर सवार छह लोगों को रौंद दिया। हादसे में दो शिक्षकों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई जबकि तीन शिक्षक समेत चार को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना तब हुई जब सभी बाइक सवार धनगढ़ी नाला पार करने के लिए जल स्तर कम होने का इंतजार कर रहे थे। हादसे की वजह बस का ब्रेक फेल होना बताया जा रहा है। पुलिस ने बस को सीज कर चालक को हिरासत में ले लिया है।

पुलिस के अनुसार, सोमवार की सुबह से ही जिले भर में बारिश हो रही थी। रामनगर में धनगढ़ी नाला भी उफान पर आ गया था। इस पर पुलिस टीम ने वाहनों को रोक दिया था ताकि पानी के तेज बहाव में कोई हादसा न हो। नाले के दोनों तरफ वाहनों की कतारें लगी हुई थीं। इस बीच लोग बाइकों पर खड़े होकर जलस्तर घटने का इंतजार कर रहे थे, ताकि नाला पार किया जा सके।

इस बीच पीछे से आई तेज रफ्तार केमू की एक बस ने बाइकों को टक्कर मारते हुए लोगों को रौंद दिया। हादसे में छह लोगों गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस टीम ने राहगीरों की मदद से सभी को सरकारी अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने दो को मृत घोषित कर दिया। जबकि चार लोगों को गंभीर हालत में भर्ती किया है।

मृतकों की शिनाख्त सुरेंद्र सिंह पंवार (53 वर्ष) पुत्र बिशन सिंह पंवार निवासी गंगोत्री विहार कनियां और वीरेंद्र शर्मा (42 वर्ष) पुत्र देवीदत्त शर्मा निवासी मानिला विहार चोरपानी रामनगर के रूप में हुई। दोनों सल्ट के हरड़ा में शिक्षक थे। दोनों सोमवार की सुबह स्कूल जाने के लिए निकले थे। वहीं, घायलों में ललित पांडे, सत्यप्रकाश निवासी जसपुर, दीपक शाह निवासी मालधन, सुनील राज घायल हो गए।

कोतवाल अरुण सैनी ने बताया कि प्रथम दृष्टया बस के ब्रेक फेल होने की बात सामने आई है, लेकिन स्पष्ट वजहें तकनकी जांच पूरी होने के बाद ही पता चल सकेगी। फिलहाल शवों का पोस्टमार्टम के बाद परिजनों के सुपुर्द कर दिया है। उन्होंने बताया कि चालक को हिरासत में लेने के साथ ही बस को सीज कर दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top